लाइव न्यूज़ :

महाराष्ट्र चुनावः बागी तय करेंगे आर्णी सीट पर हार-जीत, 11 उम्मीदवार मैदान में 

By लोकमत समाचार ब्यूरो | Updated: October 17, 2019 06:02 IST

Maharashtra Polls: आर्णी निर्वाचन क्षेत्र में आर्णी तहसील, घाटंजी तहसील तथा  पांढरकवड़ा तहसील का क्षेत्र शामिल है. सभी गांवों में जाकर मतदाताओं से संपर्क साधने का प्रयास उम्मीदवार कर रहे हैं.

Open in App
ठळक मुद्देआर्णी विधानसभा क्षेत्र में कांग्रेस, भाजपा और भाजपा के बागी पूर्व विधायक के बीच त्रिकोणीय मुकाबला देखने को मिलेगा. यहां उम्मीदवार की हार-जीत बागी उम्मीदवार को मिलने वाले मतों पर निर्भर करेगी.

आर्णी विधानसभा क्षेत्र में कांग्रेस, भाजपा और भाजपा के बागी पूर्व विधायक के बीच त्रिकोणीय मुकाबला देखने को मिलेगा. यहां उम्मीदवार की हार-जीत बागी उम्मीदवार को मिलने वाले मतों पर निर्भर करेगी. इस क्षेत्र में पूर्व मंत्री कांग्रेस के अधिवक्ता शिवाजीराव मोघे, भाजपा के पूर्व विधायक डॉ. संदीप धुव्रे और निवर्तमान विधायक भाजपा के बागी राजू तोड़साम समेत कुल 11 उम्मीदवार मैदान में हैं.

तोड़साम को इस बात का भरोसा था कि उन्हें भाजपा की ओर से पुन: मैदान में उतारा जाएगा. उन्होंने इसकी तैयारी भी कर ली थी. लेकिन दो पत्नियों के विवाद की वजह से चर्चा में आए अपने विधायक की टिकट भाजपा ने काट दी थी. जिससे नाराज होकर राजू तोड़साम अब मैदान में बतौर निर्दलीय उतरे हैं.

आर्णी निर्वाचन क्षेत्र में आर्णी तहसील, घाटंजी तहसील तथा  पांढरकवड़ा तहसील का क्षेत्र शामिल है. सभी गांवों में जाकर मतदाताओं से संपर्क साधने का प्रयास उम्मीदवार कर रहे हैं. आदिवासी बहुल क्षेत्र होने की वजह से यहां अब भी प्रचार में गति नहीं आई है. भाजपा-कांग्रेस की ओर से कुछ स्टार प्रचारकों के यहां आने की चर्चा है.

टॅग्स :असेंबली इलेक्शन २०१९महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव 2019भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी)कांग्रेस
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारकेरलम विधानसभा चुनावः वृद्ध आबादी 16.5 प्रतिशत?, पेंशन, स्वास्थ्य सुविधाएं और सुरक्षा सबसे बड़े चुनावी मुद्दे?, देखिए किस दल ने क्या दिया तोहफा?

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

भारतश्रीपेरंबुदूर से उम्मीदवार तमिलनाडु कांग्रेस अध्यक्ष सेल्वापेरुन्थगई, 27 उम्मीदवार घोषित, देखिए

भारतबिहार चुनावः 2026 में 17 सीट खाली, राज्यसभा के बाद MLC इलेक्शन में भी तेजस्वी यादव को लगेगा झटका, 1 सीट के लिए 25 विधायक?

भारतएक शांत दिखने वाली विदाई से हुई भारी क्षति!

महाराष्ट्र अधिक खबरें

महाराष्ट्रBhandup bus accident: सीएम फडणवीस ने मृतकों के परिजनों को अनुग्रह राशि का किया ऐलान, हादसे में 4 की मौत, 9 घायल

महाराष्ट्रMaharashtra Heavy Rain: महाराष्ट्र में बारिश का कहर, 24 घंटों में 3 लोगों की मौत, 120 से अधिक व्यक्तियों को निकाला गया

महाराष्ट्रसमृद्धि महामार्ग पर सुरक्षा और सुविधा का सवाल!

महाराष्ट्रMumbai: लोकल ट्रेन से सफर कर रहे 4 यात्रियों की मौत, भीड़ से भरी ट्रेन से गिरे लोग; दर्दनाक वीडियो वायरल

महाराष्ट्रदिशा सालियान की मौत पर पिता का खुलासा, रेप और हत्या का किया दावा; आदित्य ठाकरे के खिलाफ एफआईआर की मांग