लाइव न्यूज़ :

महाराष्ट्र पुलिस को मिलेंगे आधुनिक हथियार व गुणवत्तापूर्ण प्रशिक्षण: CM उद्धव ठाकरे

By भाषा | Updated: January 2, 2020 14:34 IST

ठाकरे ने कहा, ‘‘दुनिया आगे बढ़ रही है, पुलिस बल के सामने चुनौतियां बड़ी हैं और सामने मौजूद दुश्मन हथियारों से लैस तथा प्रशिक्षित हैं। ऐसी चुनौतियों से निपटने के लिए महाराष्ट्र पुलिस बल को दुनिया में जो भी सबसे बेहतर होगा, वह मुहैया कराया जाएगा।’’ उन्होंने कहा, ‘‘हमारे पुलिस बल को दुश्मन से एक कदम आगे रहना चाहिए।’’

Open in App
ठळक मुद्देमुख्यमंत्री ने लोगों को सुरक्षित महसूस कराने में पुलिस बल के योगदान की प्रशंसा की। कार्यक्रम में राज्य के पुलिस महानिदेशक सुबोध कुमार जायसवाल, मुंबई पुलिस आयुक्त संजय बर्वे, पुलिस महानिदेशक (गृह) बिपिन बिहारी एवं अन्य वरिष्ठ पुलिस अधिकारी मौजूद थे।

महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे ने बृहस्पतिवार को कहा कि राज्य के पुलिस बल को आवश्यक सभी आधुनिक हथियार और गुणवत्तापूर्ण प्रशिक्षण मुहैया कराया जाएगा। ठाकरे ने कहा कि पुलिस बल के समक्ष बड़ी चुनौतियां हैं लेकिन राज्य सरकार उन्हें सर्वश्रेष्ठ प्रशिक्षण, हथियार और गुणवत्तापूर्ण मानक जीवनशैली मुहैया कराने के लिए प्रतिबद्ध है। ठाकरे ने अंधेरी के मरोल पुलिस प्रशिक्षण केंद्र में महाराष्ट्र पुलिस की स्थापना दिवस परेड में ये बातें कहीं।

ठाकरे ने कहा, ‘‘दुनिया आगे बढ़ रही है, पुलिस बल के सामने चुनौतियां बड़ी हैं और सामने मौजूद दुश्मन हथियारों से लैस तथा प्रशिक्षित हैं। ऐसी चुनौतियों से निपटने के लिए महाराष्ट्र पुलिस बल को दुनिया में जो भी सबसे बेहतर होगा, वह मुहैया कराया जाएगा।’’ उन्होंने कहा, ‘‘हमारे पुलिस बल को दुश्मन से एक कदम आगे रहना चाहिए।’’ॉ

मुख्यमंत्री ने लोगों को सुरक्षित महसूस कराने में पुलिस बल के योगदान की प्रशंसा की। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार पुलिसकर्मियों को अच्छी गुणवत्ता के घर एवं अन्य आवश्यक सुविधाएं देने के लिए तमाम कदम उठाएगी। परेड के बाद ठाकरे पुलिसकर्मियों को घर उपलब्ध कराने के लिए मरोल इलाके में बनने वाले भवन के ‘भूमि पूजन’ में भी शामिल हुए।

कार्यक्रम में राज्य के पुलिस महानिदेशक सुबोध कुमार जायसवाल, मुंबई पुलिस आयुक्त संजय बर्वे, पुलिस महानिदेशक (गृह) बिपिन बिहारी एवं अन्य वरिष्ठ पुलिस अधिकारी मौजूद थे। महाराष्ट्र पुलिस बल के गठन के बाद से यह पहली बार है जब स्थापना दिवस परेड उपनगर अंधेरी के मरोल पुलिस प्रशिक्षण केंद्र में आयोजित हुआ है। इससे पहले यह मध्य मुंबई के दादर इलाके में नैगांव में होता था।  

टॅग्स :उद्धव ठाकरे सरकारउद्धव ठाकरे
Open in App

संबंधित खबरें

भारतसोचें सोचने वाले, हम भी बड़े दिलवाले!, सुनने वालों के लिए किसी आश्चर्य से कम नहीं?

भारतMaharashtra ZP & Panchayat Samiti Results 2026: महायुति को 454 सीटें और एमवीए खाते में 103 सीट, देखिए जिलेवार आंकड़े

भारतराष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी जैसी सच्ची मराठी पार्टी का अध्यक्ष 'पटेल नहीं बल्कि पाटिल' होना चाहिए?, राज ठाकरे ने राकांपा कार्यकारी अध्यक्ष प्रफुल्ल पटेल पर कटाक्ष किया

भारतभाजपा का शोक की घड़ी से कोई लेना-देना नहीं, मौत में भी अवसर तलाश रही, इस मुद्दे पर बात करने का समय नहीं?, संजय राउत ने कहा-क्या सचमुच सुनेत्रा पवार बन रहीं डिप्टी सीएम?

भारतVIDEO: ठाकरे बंधुओं पर आपत्तिजनक कमेंट करने पर MNS-शिवसेना (UBT) कार्यकर्ताओं ने युवक को बेरहमी से पीटा, नंगा कर डेढ़ किमी तक घुमाया

महाराष्ट्र अधिक खबरें

महाराष्ट्रBhandup bus accident: सीएम फडणवीस ने मृतकों के परिजनों को अनुग्रह राशि का किया ऐलान, हादसे में 4 की मौत, 9 घायल

महाराष्ट्रMaharashtra Heavy Rain: महाराष्ट्र में बारिश का कहर, 24 घंटों में 3 लोगों की मौत, 120 से अधिक व्यक्तियों को निकाला गया

महाराष्ट्रसमृद्धि महामार्ग पर सुरक्षा और सुविधा का सवाल!

महाराष्ट्रMumbai: लोकल ट्रेन से सफर कर रहे 4 यात्रियों की मौत, भीड़ से भरी ट्रेन से गिरे लोग; दर्दनाक वीडियो वायरल

महाराष्ट्रदिशा सालियान की मौत पर पिता का खुलासा, रेप और हत्या का किया दावा; आदित्य ठाकरे के खिलाफ एफआईआर की मांग