लाइव न्यूज़ :

Maharashtra NCP Crisis: राकांपा संस्थापक शरद पवार को एक और झटका, वाई विधानसभा सीट से विधायक मकरंद पाटिल अजित खेमे में शामिल, जानें क्या कहा

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: July 10, 2023 16:38 IST

Maharashtra NCP Crisis: मकरंद पाटिल ने कहा कि अपने क्षेत्र में वित्तीय संकट से जूझ रही दो चीनी मिल को बचाने के लिए और वाई में पर्यटन से जुड़े मुद्दों के हल की उम्मीद के साथ अजित पवार खेमे में शामिल होने का फैसला किया।

Open in App
ठळक मुद्देवरिष्ठ नेता एवं उपमुख्यमंत्री अजित पवार नीत खेमे में शामिल हो गए हैं।अजित पवार सहित राकांपा के नौ मंत्रियों की सूची में शामिल था, जिन्होंने हाल में शपथ ग्रहण की थी। शनिवार को मुंबई में अजित पवार से मुलाकात की थी।

Maharashtra NCP Crisis: महाराष्ट्र के सतारा जिले में वाई विधानसभा सीट से राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (राकांपा) के विधायक मकरंद पाटिल ने सोमवार को कहा कि वह पार्टी के वरिष्ठ नेता एवं उपमुख्यमंत्री अजित पवार नीत खेमे में शामिल हो गए हैं।

मकरंद ने कहा कि उन्होंने अपने क्षेत्र में वित्तीय संकट से जूझ रही दो चीनी मिल को बचाने के लिए और वाई में पर्यटन से जुड़े मुद्दों के हल की उम्मीद के साथ अजित पवार खेमे में शामिल होने का फैसला किया। वह राकांपा संस्थापक शरद पवार की कराड शहर की यात्रा के दौरान उपस्थित थे, जिसके एक दिन पहले अजित और आठ अन्य विधायक शिवसेना-भाजपा सरकार में शामिल हुए थे।

विधायक ने दावा किया कि उनका नाम अजित पवार सहित राकांपा के नौ मंत्रियों की सूची में शामिल था, जिन्होंने हाल में शपथ ग्रहण की थी। उन्होंने कहा, ‘‘लेकिन मैंने अजित पवार से कहा कि मैं कोई फैसला लेने से पहले अपने समर्थकों और निर्वाचन क्षेत्र के लोगों से बात करूंगा।’’

सतारा जिले से राकांपा के कई कार्यकर्ताओं और पाटिल के समर्थकों ने शनिवार को मुंबई में अजित पवार से मुलाकात की थी। बैठक की एक वीडियो में यह देखा जा सकता है कि वाई विधानसभा क्षेत्र से राकांपा के एक पदाधिकारी पाटिल के लिए मंत्रिमंडल में जगह देने की मांग कर रहे हैं।

विधायक ने कहा कि यह एक बहुत मुश्किल भरा फैसला था क्योंकि शरद पवार और अजित पवार, दोनों उनके प्रिय हैं। पाटिल ने कहा कि उन्होंने राकांपा कार्यकर्ताओं के आग्रह पर यह फैसला लिया, जिन्होंने चीनी मिल और वाई में विकास से जुड़े मुद्दे उठाये थे।

टॅग्स :शरद पवारअजित पवारराष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टीSupriya Suleमुंबईप्रफुल्ल पटेल
Open in App

संबंधित खबरें

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारतFire Accident: ONGC मुंबई हाई प्लेटफॉर्म पर भीषण आग, 10 लोग घायल; राहत और बचाव कार्य जारी

भारतराष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टीः उत्तरार्द्ध में उत्तराधिकार के लिए संघर्ष

क्रिकेटकौन थे अनिल गुरव?, दोस्तों के बीच ‘मुंबई के विवियन रिचर्ड्स’ के नाम से थे मशहूर

क्राइम अलर्टबेकार तार को लेकर झगड़ा, हथौड़े से हमला कर प्रभु राउत ने पहाड़ी कुमार यादव को मार डाला, रोहित कुमार ने दी गवाही?, बिहार से मुंबई आए थे नौकरी करने?

महाराष्ट्र अधिक खबरें

महाराष्ट्रBhandup bus accident: सीएम फडणवीस ने मृतकों के परिजनों को अनुग्रह राशि का किया ऐलान, हादसे में 4 की मौत, 9 घायल

महाराष्ट्रMaharashtra Heavy Rain: महाराष्ट्र में बारिश का कहर, 24 घंटों में 3 लोगों की मौत, 120 से अधिक व्यक्तियों को निकाला गया

महाराष्ट्रसमृद्धि महामार्ग पर सुरक्षा और सुविधा का सवाल!

महाराष्ट्रMumbai: लोकल ट्रेन से सफर कर रहे 4 यात्रियों की मौत, भीड़ से भरी ट्रेन से गिरे लोग; दर्दनाक वीडियो वायरल

महाराष्ट्रदिशा सालियान की मौत पर पिता का खुलासा, रेप और हत्या का किया दावा; आदित्य ठाकरे के खिलाफ एफआईआर की मांग