लाइव न्यूज़ :

मुंबई के कमला मिल्स के ट्रेड वर्ल्ड टावर में गिरी लिफ्ट, हादसे में 13 लोग जख्मी

By अंजली चौहान | Updated: June 21, 2023 17:30 IST

मुंबई में कमला मिल्स के ट्रेड वर्ल्ड टावर की लिफ्ट गिरने के कारण एक दर्जन से ज्यादा लोग घायल हो गए।

Open in App
ठळक मुद्देमुंबई में कमला मिल्स के ट्रेड वर्ल्ड टावर की लिफ्ट गिरी लिफ्ट गिरने के कारण 13 लोग जख्मी हो गए सभी घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है

मुंबई: महाराष्ट्र की राजधानी मुंबई में एक ट्रेड वर्ल्ड टावर बिल्डिंग में लिफ्ट गिरने से बड़ा हादसा हो गया। बुधवार को सुबह करीब 10 बजकर 45 मिनट पर कमला मिल्स कंपाउंड में ट्रेड वर्ल्ड टावर सी में चौथी मंजिल से ग्राउंड फ्लोर पर लिफ्ट गिर गई। इस भयानक हादसे में कम से कम 13 लोग गंभीर रूप से जख्मी हो गए हैं। 

लिफ्ट गिरने के फौरन बाद सुरक्षा कर्मियों ने आनन-फानन में सभी को सुरक्षित बचाया। जानकारी के अनुसार,  आठ घायलों को ग्लोबल अस्पताल ले जाया गया है जबकि एक को केईएम अस्पताल में भर्ती कराया गया है और अन्य 4 मामूली घायलों ने अस्पताल में भर्ती होने से इनकार कर दिया।

ग्लोबल अस्पताल में भर्ती घायलों की पहचान प्रियंका चव्हाण, प्रतीक शिंदे, अमियात शिंदे, मो. राशिद, प्रियंका पाटिल, सुधीर सहारे, मयूर गोरे और तृप्ति कुबल सभी की उम्र 20 से 46 के बीच है और उनकी हालत स्थिर है।

48 वर्षीय किरण विश्वनाथ चौकेकर को केईएम अस्पताल में भर्ती कराया गया और उनकी हालत स्थिर है। बताया जा रहा है कि फिलहाल सभी घायलों की स्थिति स्थिर है। 

टॅग्स :मुंबईमहाराष्ट्रमुंबई पुलिस
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारपुणे के विशाल भुजबल हैदराबाद में राष्ट्रीय सम्मेलन में सम्मानित

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

क्राइम अलर्टफोन, पेनड्राइव और टैबलेट में 121 अश्लील वीडियो?, रवींद्र गणपत एरंडे ने सरकारी नौकरी का वादा कर अलग-अलग होटल में कई महिलाओं का यौन शोषण किया

क्राइम अलर्टखुले कुएं में गिरी कार, परिवार के 9 सदस्यों की गई जान, समारोह में शामिल होने के बाद घर लौट रहे थे, वीडियो

भारतFire Accident: ONGC मुंबई हाई प्लेटफॉर्म पर भीषण आग, 10 लोग घायल; राहत और बचाव कार्य जारी

महाराष्ट्र अधिक खबरें

महाराष्ट्रBhandup bus accident: सीएम फडणवीस ने मृतकों के परिजनों को अनुग्रह राशि का किया ऐलान, हादसे में 4 की मौत, 9 घायल

महाराष्ट्रMaharashtra Heavy Rain: महाराष्ट्र में बारिश का कहर, 24 घंटों में 3 लोगों की मौत, 120 से अधिक व्यक्तियों को निकाला गया

महाराष्ट्रसमृद्धि महामार्ग पर सुरक्षा और सुविधा का सवाल!

महाराष्ट्रMumbai: लोकल ट्रेन से सफर कर रहे 4 यात्रियों की मौत, भीड़ से भरी ट्रेन से गिरे लोग; दर्दनाक वीडियो वायरल

महाराष्ट्रदिशा सालियान की मौत पर पिता का खुलासा, रेप और हत्या का किया दावा; आदित्य ठाकरे के खिलाफ एफआईआर की मांग