लाइव न्यूज़ :

मुंबई में भारी बारिश बनी आफत; जलभराव के कारण अंधेरी मेट्रो बंद, पुलिस ने जारी की ट्रैफिक एडवाइजरी

By अंजली चौहान | Updated: June 24, 2023 21:40 IST

शनिवार को मुंबई में भारी बारिश के कारण शहर के कई इलाकों में जलभराव देखने को मिला है।

Open in App
ठळक मुद्देमुंबई में बारिश कारण जलभरावअंधेरी में मेट्रो स्टेशन बंद किया गया पुलिस ने ट्रफिक एडवाइजरी जारी की है

मुंबई: देश के कई राज्यों में मानसून ने दस्तक दे दी है। इस बार काफी देरी के बाद शनिवार को आखिरकार मानसून ने मुंबई में भी दस्तक दे दी है।  नतीजा ये हुआ कि शहर में इतनी जबरदस्त बारिश हुई कि मुंबई वालों का हाल पहले ही दिन बेहाल नजर आया।

दरअसल, अत्याधिक बारिश के कारण मुंबई में जलभराव हो गया जिसका वीडियो भी सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। एक वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा जो कि अंधेरी का है। अंधेरी में जलभराव के कारण कई वाहन सबवे में फंसे नजर आए। 

अंधेरी में ज्यादा पानी भरने के बाद मेट्रो को भी बंद करना पड़ा। वहीं, इलाके में पानी भरने के कारण लोगों को अपने घरों की ओर जाते हुए काफी दिक्कते हुई।

इस बीच, बृहन्मुंबई नगर निगम (बीएमसी) और यातायात पुलिस ने भी यातायात सलाह जारी की है। लोगों से पुलिस ने एडवाइजरी जारी कर बारिश में सावधान रहने की सलाह दी है।

ट्रैफिक पुलिस की एडवाइजरी 

1- बृहन्मुंबई नगर निगम (बीएमसी) और यातायात पुलिस ने कहा कि शनिवार को मुंबई में लगातार बारिश के बाद जलजमाव के कारण अंधेरी सबवे को वाहनों की आवाजाही के लिए बंद कर दिया गया है।

2- मुंबई ट्रैफिक पुलिस ने कहा कि जलभराव के कारण अंधेरी पूर्व के असल्फा साकीनाका जंक्शन पर वाहनों की आवाजाही धीमी रही।

3- एडवाइजरी में यह भी कहा गया कि जलभराव के कारण बीडी रोड, महालक्ष्मी मंदिर पर वाहनों की आवाजाही धीमी रही।

4- ट्रैफिक पुलिस ने कहा कि जलभराव के कारण वर्ली सीलिंक गेट के पास गफ़र खान रोड पर वाहनों की आवाजाही धीमी है।

जानकारी के अनुसार, अगले चार से पांच दिनों में बारिश धीरे-धीरे तेज होने की उम्मीद है। इसके आलोक में, भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने 26 जून और 27 जून के लिए मुंबई के साथ-साथ पालघर और ठाणे के निकटवर्ती क्षेत्रों के लिए एक पीला अलर्ट जारी किया है। यह अलर्ट उन तारीखों के दौरान भारी बारिश की संभावना को दर्शाता है।

टॅग्स :मुंबई बारिशमुंबईTraffic Policeमहाराष्ट्र
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारपुणे के विशाल भुजबल हैदराबाद में राष्ट्रीय सम्मेलन में सम्मानित

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

क्राइम अलर्टफोन, पेनड्राइव और टैबलेट में 121 अश्लील वीडियो?, रवींद्र गणपत एरंडे ने सरकारी नौकरी का वादा कर अलग-अलग होटल में कई महिलाओं का यौन शोषण किया

क्राइम अलर्टखुले कुएं में गिरी कार, परिवार के 9 सदस्यों की गई जान, समारोह में शामिल होने के बाद घर लौट रहे थे, वीडियो

भारतFire Accident: ONGC मुंबई हाई प्लेटफॉर्म पर भीषण आग, 10 लोग घायल; राहत और बचाव कार्य जारी

महाराष्ट्र अधिक खबरें

महाराष्ट्रBhandup bus accident: सीएम फडणवीस ने मृतकों के परिजनों को अनुग्रह राशि का किया ऐलान, हादसे में 4 की मौत, 9 घायल

महाराष्ट्रMaharashtra Heavy Rain: महाराष्ट्र में बारिश का कहर, 24 घंटों में 3 लोगों की मौत, 120 से अधिक व्यक्तियों को निकाला गया

महाराष्ट्रसमृद्धि महामार्ग पर सुरक्षा और सुविधा का सवाल!

महाराष्ट्रMumbai: लोकल ट्रेन से सफर कर रहे 4 यात्रियों की मौत, भीड़ से भरी ट्रेन से गिरे लोग; दर्दनाक वीडियो वायरल

महाराष्ट्रदिशा सालियान की मौत पर पिता का खुलासा, रेप और हत्या का किया दावा; आदित्य ठाकरे के खिलाफ एफआईआर की मांग