लाइव न्यूज़ :

महाराष्ट्र: CM ठाकरे ने 2 लाख रुपये की कर्ज माफी के बाद किसानों के लिए की बड़ी घोषणा, कहा-"जल्द पूर्ण कृषि ऋण माफ करेंगे"

By भाषा | Updated: December 25, 2019 22:25 IST

ठाकरे ने कहा, ‘‘ हमने किसानों को फौरी राहत देने के लिये दो लाख रुपये (प्रति किसान) तक की कर्ज माफी की है। लेकिन हम यह भी सुनिश्चित करेंगे कि उनका समूचा (फसल का) कर्ज माफ हो।’’ मंगलवार को राज्य मंत्रिमंडल ने कर्ज माफी योजना को मंजूरी दी। इसके तहत एक अप्रैल 2015 से 31 मार्च 2019 तक किसानों द्वारा लिए गए दो लाख रुपये तक के लघु अवधि के कृषि ऋण बट्टे खाते में डाल दिए जाएंगे।

Open in App
ठळक मुद्देइस योजना के तहत नये सिरे से तय की गई पुनर्भुगतान की किस्त (लघु अवधि कृषि ऋण) के 30 सितंबर 2019 तक के बकाये को माफ किया जाएगा।ठाकरे ने चीनी क्षेत्र में वीएसआई की भूमिका की भी सराहना की।

महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे ने बुधवार को राज्य में पूर्ण कृषि ऋण माफी का भरोसा दिलाया और चीनी उद्योग पर विशेषज्ञों की एक कमेटी बनाने की भी घोषणा की। ठाकरे का यह बयान शिवसेना नीत गठबंधन सरकार द्वारा कृषि ऋण माफी को औपचारिक रूप से मंजूर किए जाने के एक दिन बाद आया है। ठाकरे यहां वसंत दादा चीनी संस्थान (वीएसआई) की वार्षिक आम सभा को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने मराठवाड़ा क्षेत्र में अनुसंधान संस्थान की शाखा खोलने की भी घोषणा की। संस्थान के अध्यक्ष पवार भी इस दौरान मौजूद थे।

ठाकरे ने कहा, ‘‘ हमने किसानों को फौरी राहत देने के लिये दो लाख रुपये (प्रति किसान) तक की कर्ज माफी की है। लेकिन हम यह भी सुनिश्चित करेंगे कि उनका समूचा (फसल का) कर्ज माफ हो।’’ मंगलवार को राज्य मंत्रिमंडल ने कर्ज माफी योजना को मंजूरी दी। इसके तहत एक अप्रैल 2015 से 31 मार्च 2019 तक किसानों द्वारा लिए गए दो लाख रुपये तक के लघु अवधि के कृषि ऋण बट्टे खाते में डाल दिए जाएंगे।

इस योजना के तहत नये सिरे से तय की गई पुनर्भुगतान की किस्त (लघु अवधि कृषि ऋण) के 30 सितंबर 2019 तक के बकाये को माफ किया जाएगा। ठाकरे ने चीनी क्षेत्र में वीएसआई की भूमिका की भी सराहना की। उन्होंने कहा कि संस्थान के जरिए आधुनिक प्रौद्योगिकी किसानों तक पहुंची और यही कारण है कि महाराष्ट्र में चीनी उद्योग देश में नंबर वन है। ठाकरे के हवाले से एक बयान में कहा गया, ‘‘ चीनी उद्योग कई समस्याओं का सामना कर रहा है। समस्याओं के समाधान के लिए विशेषज्ञों की एक कमेटी बनाकर नीतिगत फैसले किए जाएंगे।’’

अपने संबोधन के दौरान ठाकरे ने पूर्व मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस पर भी चुटकी ली जो अक्सर कहते हैं कि भाजपा विधानसभा में सबसे बड़ी पार्टी है, हालांकि, उसने सत्ता गंवा दी है। शिवसेना प्रमुख ठाकरे ने चुटकी लेते हुए कहा, ‘‘शरद पवार ने हमें सिखाया है कि कम जमीन पर कैसे अधिक फसल उपजाई जाए और विधानसभा में कम संख्या में विधायकों के होने पर भी कैसे सरकार बनाई जाए।’’

भाजपा और शिवसेना ने साथ मिलकर विधानसभा का चुनाव लड़ा था, लेकिन यह गठबंधन टूट गया और फिर शिवसेना ने राकांपा, कांग्रेस के साथ मिलकर सरकार बनायी। राज्य में तीनों पार्टियों ने साथ मिलकर गठबंधन सरकार बनायी और इस गठबंधन के आकार लेने में पवार की बड़ी भूमिका रही । 

टॅग्स :उद्धव ठाकरे सरकारउद्धव ठाकरेमहाराष्ट्रकिसान आंदोलन
Open in App

संबंधित खबरें

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

क्राइम अलर्टफोन, पेनड्राइव और टैबलेट में 121 अश्लील वीडियो?, रवींद्र गणपत एरंडे ने सरकारी नौकरी का वादा कर अलग-अलग होटल में कई महिलाओं का यौन शोषण किया

क्राइम अलर्टखुले कुएं में गिरी कार, परिवार के 9 सदस्यों की गई जान, समारोह में शामिल होने के बाद घर लौट रहे थे, वीडियो

भारतराष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टीः उत्तरार्द्ध में उत्तराधिकार के लिए संघर्ष

क्राइम अलर्ट2 क्रेडिट सोसायटी, 132 खाते, ₹62.74 करोड़ लेन-देन?, 'धर्मगुरु' ने कैसे दौलत बनाई?

महाराष्ट्र अधिक खबरें

महाराष्ट्रBhandup bus accident: सीएम फडणवीस ने मृतकों के परिजनों को अनुग्रह राशि का किया ऐलान, हादसे में 4 की मौत, 9 घायल

महाराष्ट्रMaharashtra Heavy Rain: महाराष्ट्र में बारिश का कहर, 24 घंटों में 3 लोगों की मौत, 120 से अधिक व्यक्तियों को निकाला गया

महाराष्ट्रसमृद्धि महामार्ग पर सुरक्षा और सुविधा का सवाल!

महाराष्ट्रMumbai: लोकल ट्रेन से सफर कर रहे 4 यात्रियों की मौत, भीड़ से भरी ट्रेन से गिरे लोग; दर्दनाक वीडियो वायरल

महाराष्ट्रदिशा सालियान की मौत पर पिता का खुलासा, रेप और हत्या का किया दावा; आदित्य ठाकरे के खिलाफ एफआईआर की मांग