लाइव न्यूज़ :

यौन उत्पीड़न मामलाः लड़की ने 'सुसाइड' करने के लिए अपना घर छोड़ा, पुलिस अधिकारी पर लगाया आरोप

By भाषा | Updated: January 7, 2020 19:22 IST

महाराष्ट्रः तलोजा पुलिस ने उस अधिकारी के खिलाफ भारतीय दंड संहिता (आईपीसी) की धारा 363 (अपहरण के लिए सजा) के तहत मामला दर्ज किया है जो उसके पिता का दोस्त था।

Open in App
ठळक मुद्देमहाराष्ट्र के रायगढ़ जिले में एक किशोरी ने ‘‘आत्महत्या’’ करने के लिए तलोजा इलाके स्थित अपना घर छोड़ दिया।पीड़िता के भाई ने मंगलवार को आरोप लगाया कि अधिकारी के ‘‘दबाव’’ के कारण वह ऐसा करने जा रही है। 

महाराष्ट्र के रायगढ़ जिले में एक किशोरी ने ‘‘आत्महत्या’’ करने के लिए तलोजा इलाके स्थित अपना घर छोड़ दिया, जिसने पिछले साल एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी के खिलाफ यौन उत्पीड़न का मामला दर्ज कराया था। उसके भाई ने मंगलवार को आरोप लगाया कि अधिकारी के ‘‘दबाव’’ के कारण वह ऐसा करने जा रही है। 

तलोजा पुलिस ने उस अधिकारी के खिलाफ भारतीय दंड संहिता (आईपीसी) की धारा 363 (अपहरण के लिए सजा) के तहत मामला दर्ज किया है जो उसके पिता का दोस्त था। एक पुलिस अधिकारी ने शिकायत का हवाला देते हुए कहा, ‘‘लड़की के भाई ने मंगलवार को पुलिस से संपर्क किया और दावा किया कि उसकी बहन ने सोमवार रात एक पत्र छोड़ा है, जिसमें लिखा है कि वह डीआईजी के दबाव के कारण आत्महत्या करने जा रही है।’’ 

लड़की के भाई ने बताया कि उसकी बहन ने लिखा है कि वह रेलवे ट्रैक पर आत्महत्या कर लेगी। पत्र में लिखा है, ‘‘मुझे खोजने की कोशिश मत करना। आप सभी को मेरा प्यार।’’ उसमें लिखा है, ‘‘डीआईजी मेरी आत्महत्या के लिए जिम्मेदार है।’’ 

पुलिस अभी तक लड़की का पता नहीं लगा सकी है। कथित यौन उत्पीड़न की घटना पिछले साल जून में तलोजा में लड़की के घर पर हुई थी। तब वह 17 साल की थी। इसके बाद पुणे के एक उप महानिरीक्षक पर भारतीय दंड संहिता (आईपीसी) और बाल यौन अपराध संरक्षण (पॉक्सो) अधिनियम की विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया था। उप महानिरीक्षक को कभी गिरफ्तार नहीं किया गया।

टॅग्स :महाराष्ट्र
Open in App

संबंधित खबरें

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

क्राइम अलर्टफोन, पेनड्राइव और टैबलेट में 121 अश्लील वीडियो?, रवींद्र गणपत एरंडे ने सरकारी नौकरी का वादा कर अलग-अलग होटल में कई महिलाओं का यौन शोषण किया

क्राइम अलर्टखुले कुएं में गिरी कार, परिवार के 9 सदस्यों की गई जान, समारोह में शामिल होने के बाद घर लौट रहे थे, वीडियो

भारतराष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टीः उत्तरार्द्ध में उत्तराधिकार के लिए संघर्ष

क्राइम अलर्ट2 क्रेडिट सोसायटी, 132 खाते, ₹62.74 करोड़ लेन-देन?, 'धर्मगुरु' ने कैसे दौलत बनाई?

महाराष्ट्र अधिक खबरें

महाराष्ट्रBhandup bus accident: सीएम फडणवीस ने मृतकों के परिजनों को अनुग्रह राशि का किया ऐलान, हादसे में 4 की मौत, 9 घायल

महाराष्ट्रMaharashtra Heavy Rain: महाराष्ट्र में बारिश का कहर, 24 घंटों में 3 लोगों की मौत, 120 से अधिक व्यक्तियों को निकाला गया

महाराष्ट्रसमृद्धि महामार्ग पर सुरक्षा और सुविधा का सवाल!

महाराष्ट्रMumbai: लोकल ट्रेन से सफर कर रहे 4 यात्रियों की मौत, भीड़ से भरी ट्रेन से गिरे लोग; दर्दनाक वीडियो वायरल

महाराष्ट्रदिशा सालियान की मौत पर पिता का खुलासा, रेप और हत्या का किया दावा; आदित्य ठाकरे के खिलाफ एफआईआर की मांग