लाइव न्यूज़ :

Maharashtra News: मुंबई के बोरीवली वेस्ट में एक शॉपिंग सेंटर में लगी भीषण आग, दमकल की 14 गाड़ियां मौजूद

By धीरज पाल | Updated: July 11, 2020 09:13 IST

महाराष्ट्र: मुंबई के बोरीवली वेस्ट के एक शॉपिंग में आग लग गई है। मौके पर 14 दमकल की गाड़ियां मौजूद हैं। दमकलर्मियों द्वारा आग बुझाने का काम जारी है।

Open in App
ठळक मुद्देहादसे में किसी के भी हताहत होने की सूचना नहीं है।  इससे पहले मुंबई के नरीमन पॉइंट की बैंक और बहरीन एंड कुवैत (BBK) में आग लगी थी।

मुंबई के बोरीवली वेस्ट में आज तड़के ही एक शॉपिंग सेंटर में आग लग गई है। मौके पर 14 दमकल की गाड़ियां मौजूद हैं। दमकलर्मियों द्वारा आग बुझाने का काम जारी है। हालांकि आग लगने की वजह अभी स्पष्ट नहीं हो पाई है।खबर लिखे जानें तक हादसे में किसी के भी हताहत होने की सूचना नहीं है।  

इससे पहले मुंबई के नरीमन पॉइंट की बैंक और बहरीन एंड कुवैत (BBK) में आग लगी थी, जिसकी सूचना दमकल विभाग को दी गईं थी, जिसके बाद कई दमकल की गाड़ियां मौके पर पहुंची और बड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। 

इससे पहले मुम्बई के उपनगरीय मानखुर्द के एक 'स्क्रैप कपाउंड' में सुबह भीषण आग लग गई थी, जिसमें बेकार तेल के कुछ डिब्बे और वहां पड़ा सामान खाक हो गया था। दमकल विभाग के एक अधिकारी ने बताया था कि हादसे में कोई हताहत नहीं हुआ। 

उन्होंने बताया था कि दमकल विभाग को सुबह करीब छह बजे मानखुर्द-घाटकोपर लिंक रोड के पास मंडाला स्थति 'स्क्रैप कपाउंड' में आग लगने की सूचना मिली थी, जिसके बाद कर्मी मौके पर पहुंचे थे। इसमें 15,000 वर्ग फुट में फैले पांच कबाड़ के गोदाम में पड़े कबाड़ और खाली पड़े तेल के ड्रमों में आग लग गई थी। तेज हवा के कारण बढ़ रही आग पर काबू पाने के लिए दमकल विभाग के तीन विमानों को तुरंत मौके पर भेजा गया था। इसके अलावा दमकल की छह गाड़ियां, जम्बो टैंकर, तीन पानी के टैंकर, दो फोम टेंडर और एक एम्बुलेंस मौके पर तैनात किए गए थे। 

गाजियाबाद में फैक्ट्री में आग लगने से 8 मजदूरों की चली गई थी जान

गाजियाबाद पुलिस ने अवैध मोमबत्ती कारखाने में आग लगने की घटना के मुख्य आरोपी को सोमवार को गिरफ्तार कर लिया। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक कलानिधि नैथानी ने बताया कि मामले में प्राथमिकी दर्ज करने के बाद गिरफ्तार नितिन चौधरी से पूछताछ की जा रही है। मोदी नगर के बखरवा गांव में स्थित कारखाने में रविवार शाम करीब चार बजे आग लगने की सूचना मिली थी। अधिकारियों के अनुसार, जन्मदिन पर इस्तेमाल की जाने वाली विशेष मोमबत्तियों के निर्माण में इस्तेमाल आने वाली ज्वलनशील सामग्री कारखाने में रखी गयी थी। 

अधिकारियों ने बताया कि किराये के मकान में चल रहे कारखाने में लगी आग में 16 वर्षीय किशोर और आठ महिला श्रमिकों की मौत हो गई जबकि आठ अन्य लोग घायल हो गए। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने रविवार मामले का स्वत: संज्ञान लिया और गाजियाबाद के जिलाधिकारी अजय शंकर पांडेय तथा वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक कलानिधि नैथानी से जांच रिपोर्ट तलब की है।

टॅग्स :अग्नि दुर्घटनामहाराष्ट्रमुंबई
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारपुणे के विशाल भुजबल हैदराबाद में राष्ट्रीय सम्मेलन में सम्मानित

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

क्राइम अलर्टफोन, पेनड्राइव और टैबलेट में 121 अश्लील वीडियो?, रवींद्र गणपत एरंडे ने सरकारी नौकरी का वादा कर अलग-अलग होटल में कई महिलाओं का यौन शोषण किया

क्राइम अलर्टखुले कुएं में गिरी कार, परिवार के 9 सदस्यों की गई जान, समारोह में शामिल होने के बाद घर लौट रहे थे, वीडियो

भारतFire Accident: ONGC मुंबई हाई प्लेटफॉर्म पर भीषण आग, 10 लोग घायल; राहत और बचाव कार्य जारी

महाराष्ट्र अधिक खबरें

महाराष्ट्रBhandup bus accident: सीएम फडणवीस ने मृतकों के परिजनों को अनुग्रह राशि का किया ऐलान, हादसे में 4 की मौत, 9 घायल

महाराष्ट्रMaharashtra Heavy Rain: महाराष्ट्र में बारिश का कहर, 24 घंटों में 3 लोगों की मौत, 120 से अधिक व्यक्तियों को निकाला गया

महाराष्ट्रसमृद्धि महामार्ग पर सुरक्षा और सुविधा का सवाल!

महाराष्ट्रMumbai: लोकल ट्रेन से सफर कर रहे 4 यात्रियों की मौत, भीड़ से भरी ट्रेन से गिरे लोग; दर्दनाक वीडियो वायरल

महाराष्ट्रदिशा सालियान की मौत पर पिता का खुलासा, रेप और हत्या का किया दावा; आदित्य ठाकरे के खिलाफ एफआईआर की मांग