लाइव न्यूज़ :

महाराष्ट्र चुनाव: भाजपा की पहली सूची में नहीं आया नाम, एकनाथ खड़से ने निर्दलीय नामांकन किया दाखिल

By भाषा | Updated: October 2, 2019 02:00 IST

एक समय देवेंद्र फडणवीस की सरकार में दूसरे नंबर के मंत्री माने जाने वाले और बाद में पिछले कुछ साल से पार्टी में दरकिनार कर दिये गये खड़से ने दावा किया कि उन्हें कई प्रस्ताव भेजे गये लेकिन उन्होंने किसी को भी नहीं स्वीकारा।

Open in App
ठळक मुद्देमहाराष्ट्र चुनाव के लिए भाजपा उम्मीदवारों की पहली सूची में अपना नाम नहीं आने से नाराज वरिष्ठ पार्टी नेता एकनाथ खड़से ने जलगांव जिले की मुक्तईनगर सीट से निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में नामांकन पत्र दाखिल कर दिया।अपने साथ हुए बर्ताव पर अप्रसन्नता जाहिर करते हुए राज्य के पूर्व मंत्री ने कहा कि अगर पार्टी के प्रति वफादार बने रहना अपराध है तो उन्होंने यह अपराध किया है

महाराष्ट्र चुनाव के लिए भाजपा उम्मीदवारों की पहली सूची में अपना नाम नहीं आने से नाराज वरिष्ठ पार्टी नेता एकनाथ खड़से ने मंगलवार को जलगांव जिले की मुक्तईनगर सीट से निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में नामांकन पत्र दाखिल कर दिया।

अपने साथ हुए बर्ताव पर अप्रसन्नता जाहिर करते हुए राज्य के पूर्व मंत्री ने कहा कि अगर पार्टी के प्रति वफादार बने रहना अपराध है तो उन्होंने यह अपराध किया है।

एक समय देवेंद्र फडणवीस की सरकार में दूसरे नंबर के मंत्री माने जाने वाले और बाद में पिछले कुछ साल से पार्टी में दरकिनार कर दिये गये खड़से ने दावा किया कि उन्हें कई प्रस्ताव भेजे गये लेकिन उन्होंने किसी को भी नहीं स्वीकारा।

खड़से ने पुणे एमआईडीसी इलाके में एक भूखंड खरीदने में अपने अधिकारों का दुरुपयोग करने के आरोपों के बाद जून 2016 में राज्य के राजस्व मंत्री के पद से इस्तीफा दे दिया था।

उन्हें राज्य में भाजपा का प्रमुख ओबीसी चेहरा माना जाता था। भाजपा ने 21 अक्टूबर को होने वाले विधानसभा चुनाव के लिए मंगलवार को 125 उम्मीदवारों की पहली सूची जारी की जिसमें खड़से का नाम नहीं था। इसके कुछ घंटे बाद ही 67 वर्षीय नेता ने नामांकन दाखिल कर दिया।

टॅग्स :महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव 2019महाराष्ट्रभारतीय जनता पार्टी (बीजेपी)Bharatiya Janata Party (BJP)
Open in App

संबंधित खबरें

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

क्राइम अलर्टफोन, पेनड्राइव और टैबलेट में 121 अश्लील वीडियो?, रवींद्र गणपत एरंडे ने सरकारी नौकरी का वादा कर अलग-अलग होटल में कई महिलाओं का यौन शोषण किया

क्राइम अलर्टखुले कुएं में गिरी कार, परिवार के 9 सदस्यों की गई जान, समारोह में शामिल होने के बाद घर लौट रहे थे, वीडियो

भारतराष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टीः उत्तरार्द्ध में उत्तराधिकार के लिए संघर्ष

क्राइम अलर्ट2 क्रेडिट सोसायटी, 132 खाते, ₹62.74 करोड़ लेन-देन?, 'धर्मगुरु' ने कैसे दौलत बनाई?

महाराष्ट्र अधिक खबरें

महाराष्ट्रBhandup bus accident: सीएम फडणवीस ने मृतकों के परिजनों को अनुग्रह राशि का किया ऐलान, हादसे में 4 की मौत, 9 घायल

महाराष्ट्रMaharashtra Heavy Rain: महाराष्ट्र में बारिश का कहर, 24 घंटों में 3 लोगों की मौत, 120 से अधिक व्यक्तियों को निकाला गया

महाराष्ट्रसमृद्धि महामार्ग पर सुरक्षा और सुविधा का सवाल!

महाराष्ट्रMumbai: लोकल ट्रेन से सफर कर रहे 4 यात्रियों की मौत, भीड़ से भरी ट्रेन से गिरे लोग; दर्दनाक वीडियो वायरल

महाराष्ट्रदिशा सालियान की मौत पर पिता का खुलासा, रेप और हत्या का किया दावा; आदित्य ठाकरे के खिलाफ एफआईआर की मांग