लाइव न्यूज़ :

महाराष्ट्र चुनाव: कांग्रेस ने उतारे कुल 145 उम्मीदवार, इन वरिष्ठ नेताओं को मिला टिकट

By भाषा | Updated: October 4, 2019 14:52 IST

कांग्रेस ने राज्य विधानसभा चुनाव में अपने लगभग सभी दिग्गजों पर दांव लगाया है। इनमें पृथ्वीराज चव्हाण का नाम प्रमुख है जिन्हें कराड दक्षिण से उम्मीदवार बनाया गया है।

Open in App
ठळक मुद्देपूर्व केंद्रीय गृह मंत्री सुशील कुमार शिंदे की बेटी प्रणिती सोलापुर शहर (मध्य) सीट से चुनाव लड़ेंगी। अमित देशमुख लातूर (शहर) और धीरज देशमुख लातूर (ग्रामीण) से किस्मत आजाएंगे।

कांग्रेस ने महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव के लिए शुक्रवार को पांच और उम्मीदवार घोषित किए। इसके साथ ही पार्टी कुल 145 उम्मीदवारों की घोषणा कर चुकी है जिनमें पूर्व मुख्यमंत्री पृथ्वीराज चव्हाण और अशोक चव्हाण सहित कई वरिष्ठ नेताओं के नाम शामिल हैं।

पार्टी की पांचवीं सूची में कुडाल विधानसभा सीट से उम्मीदवार बदला गया है। कांग्रेस, राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (राकांपा) के साथ गठबंधन के तहत 125 सीटों पर चुनाव लड़ने वाली थी लेकिन छोटे दलों के लिए छोड़ी गई सीटों पर बात नहीं बन पाने के बाद उसने 140 से अधिक सीटों पर लड़ने का निर्णय लिया।

कांग्रेस ने राज्य विधानसभा चुनाव में अपने लगभग सभी दिग्गजों पर दांव लगाया है। इनमें पृथ्वीराज चव्हाण का नाम प्रमुख है जिन्हें कराड दक्षिण से उम्मीदवार बनाया गया है। पूर्व मुख्यमंत्री अशोक चव्हाण को भोकर सीट से टिकट दिया गया है। महाराष्ट्र प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष बालासाहेब थोराट को संगमनेर से उम्मीदवार बनाया गया है।

वहीं, पूर्व केंद्रीय गृह मंत्री सुशील कुमार शिंदे की बेटी प्रणिती सोलापुर शहर (मध्य) सीट से चुनाव लड़ेंगी। पार्टी के वरिष्ठ नेता नितिन राउत को नागपुर उत्तर (सुरक्षित) सीट से उम्मीदवार बनाया गया है। पूर्व मुख्यमंत्री विलासराव देशमुख के दो पुत्रों को टिकट दिया गया है।

अमित देशमुख लातूर (शहर) और धीरज देशमुख लातूर (ग्रामीण) से किस्मत आजाएंगे। अखिल भारतीय किसान कांग्रेस के अध्यक्ष नाना पटोल सकोली विधानसभा सीट से चुनाव लड़ेंगे। राज्य में 21 अक्टूबर को विधानसभा चुनाव के लिए मतदान होगा और मतगणना 24 अक्टूबर को होगी। 

टॅग्स :असेंबली इलेक्शन २०१९महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव 2019कांग्रेसभारतीय जनता पार्टी (बीजेपी)
Open in App

संबंधित खबरें

भारतकेरल सीएम सतीशन का पहला आदेश: महिलाओं के लिए मुफ़्त बस यात्रा, आशा कार्यकर्ताओं के मानदेय में ₹3,000 की बढ़ोतरी

भारतकौन हैं वडास्सेरी दामोदर मेनन सतीशन?, परावुर सीट से 2006, 2011, 2016, 2021 और 2026 में जीत हासिल की?

भारतमहाराष्ट्र विधान परिषद की 16 सीट पर चुनाव, 18 जून को पड़ेंगे वोट, निर्वाचन आयोग की घोषणा, जानें मतगणना कब?

भारतBilaspur Nikay Chunav Results: कुल 11 सीट और भाजपा ने 9 और कांग्रेस ने 2 सीट पर दर्ज की जीत?

भारतKerala Oath Taking Ceremony: 10 साल बाद कांग्रेस की वापसी?, केरल के नए सीएम सतीशन, राज्यपाल अर्लेकर ने 20 मंत्रियों को दिलाई शपथ, वीडियो

महाराष्ट्र अधिक खबरें

महाराष्ट्रBhandup bus accident: सीएम फडणवीस ने मृतकों के परिजनों को अनुग्रह राशि का किया ऐलान, हादसे में 4 की मौत, 9 घायल

महाराष्ट्रMaharashtra Heavy Rain: महाराष्ट्र में बारिश का कहर, 24 घंटों में 3 लोगों की मौत, 120 से अधिक व्यक्तियों को निकाला गया

राजनीतिDUSU Election 2025: आर्यन मान को हरियाणा-दिल्ली की खाप पंचायतों ने दिया समर्थन

राजनीतिबिहार के उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी से मिलीं पाखी हेगड़े, भाजपा में शामिल होने की अटकलें

राजनीतिBihar voter revision: वोटरों की सही स्थिति का पता चलेगा, SIR को लेकर रूपेश पाण्डेय ने कहा