लाइव न्यूज़ :

महाराष्ट्र चुनाव: फड़नवीस, शिंदे, अजित पवार सहित 5,534 प्रत्याशियों ने दाखिल किया नामांकन

By भाषा | Updated: October 5, 2019 06:31 IST

राज्य में भाजपा के पहले मुख्यमंत्री फड़नवीस ने दक्षिण-पश्चिम नागपुर निर्वाचन क्षेत्र से पर्चा भरा है। पर्चा दाखिल करने के दौरान केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी और प्रदेश भाजपा अध्यक्ष चंद्रकांत पाटिल भी उनके साथ मौजूद थे।

Open in App
ठळक मुद्देमहाराष्ट्र में 21 अक्टूबर को होने जा रहे विधानसभा चुनाव के लिए मुख्यमंत्री देवेंद्र फड़नवीस, शिवसेना नेता एकनाथ शिंदे और राकांपा नेता अजित पवार समेत 3,754 उम्मीदवारों ने शुक्रवार को पर्चा दाखिल किया।विधानसभा चुनाव के लिए पर्चा दाखिल करने के लिए यह आखिरी दिन था। अभी तक कुल 5,534 उम्मीदवारों ने नामांकन दाखिल किया है।

महाराष्ट्र में 21 अक्टूबर को होने जा रहे विधानसभा चुनाव के लिए मुख्यमंत्री देवेंद्र फड़नवीस, शिवसेना नेता एकनाथ शिंदे और राकांपा नेता अजित पवार समेत 3,754 उम्मीदवारों ने शुक्रवार को पर्चा दाखिल किया। विधानसभा चुनाव के लिए पर्चा दाखिल करने के लिए यह आखिरी दिन था। अभी तक कुल 5,534 उम्मीदवारों ने नामांकन दाखिल किया है।

चुनाव आयोग के अनुसार, नांदेड़ जिले के भेकर सीट से सबसे ज्यादा 135 उम्मीदवारों ने पर्चा भरा है, जबकि सबसे कम महज चार-चार प्रत्याशियों ने मुंबई के माहिम और सेवरी से पर्चा दाखिल किया है। राज्य में भाजपा के पहले मुख्यमंत्री फड़नवीस ने दक्षिण-पश्चिम नागपुर निर्वाचन क्षेत्र से पर्चा भरा है। पर्चा दाखिल करने के दौरान केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी और प्रदेश भाजपा अध्यक्ष चंद्रकांत पाटिल भी उनके साथ मौजूद थे।

इस सीट से फड़नवीस के खिलाफ कांग्रेस के आशीष देशमुख चुनाव लड़ रहे हैं।

मुख्यमंत्री ने कहा, ‘‘मैं आश्वस्त हूं कि आशीर्वाद हमारे साथ है। मैं रिकार्ड जीत दर्ज करूंगा।’’ वित्त मंत्री एवं भाजपा नेता सुधीर मुनगंटीवार चंद्रपुर जिले के बल्लारपुर से चुनाव लड़ रहे हैं। आवास मंत्री राधाकृष्ण विखे पाटिल और महाराष्ट्र के पूर्व मंत्री गणेश नाइक ने क्रमश: शिरडी और एरोली सीटों से पर्चा भरा। नाइक हाल ही में भाजपा में शामिल हुए हैं।

शिवसेना नेता शिंदे ने ठाणे जिले के कोपरी पचपाखाड़ी सीट से नामांकन दाखिल किया। पवार ने बारामती सीट से नामांकन दायर किया है। वह वर्तमान में भी विधानसभा में इस क्षेत्र का प्रतिनिधित्व करते हैं। महाराष्ट्र के इस पूर्व उपमुख्यमंत्री का मुकाबला भाजपा के गोपीचंद पडालकर से होगा।

पवार ने संवाददाताओं से कहा, ‘‘चुनाव नतीजे के दिन महाराष्ट्र के लोग देखेंगे कि बारामती के लोग मुझ पर कितना भरोसा रखते हैं।’’ राकांपा के वरिष्ठ नेता छगन भुजबल ने नासिक जिले में यीओला सीट से नामांकन दाखिल किया है।कंकावली सीट से भाजपा उम्मीदवार नीतेश राणे ने भी पर्चा भरा। नामांकन पर्चों की जांच पांच अक्टूबर को की जाएगी। सात अक्टूबर तक नाम वापस लिए जा सकते हैं। राज्य में विधानसभा की 288 सीटों पर हो रहे चुनाव के लिए 21 अक्टूबर को मतदान होगा और नतीजे 24 अक्टूबर को आएंगे। 

टॅग्स :महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव 2019महाराष्ट्रदेवेंद्र फड़नवीसअजीत पवारनितिन गडकरीभारतीय जनता पार्टी (बीजेपी)
Open in App

संबंधित खबरें

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

क्राइम अलर्टफोन, पेनड्राइव और टैबलेट में 121 अश्लील वीडियो?, रवींद्र गणपत एरंडे ने सरकारी नौकरी का वादा कर अलग-अलग होटल में कई महिलाओं का यौन शोषण किया

क्राइम अलर्टखुले कुएं में गिरी कार, परिवार के 9 सदस्यों की गई जान, समारोह में शामिल होने के बाद घर लौट रहे थे, वीडियो

भारतराष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टीः उत्तरार्द्ध में उत्तराधिकार के लिए संघर्ष

क्राइम अलर्ट2 क्रेडिट सोसायटी, 132 खाते, ₹62.74 करोड़ लेन-देन?, 'धर्मगुरु' ने कैसे दौलत बनाई?

महाराष्ट्र अधिक खबरें

महाराष्ट्रBhandup bus accident: सीएम फडणवीस ने मृतकों के परिजनों को अनुग्रह राशि का किया ऐलान, हादसे में 4 की मौत, 9 घायल

महाराष्ट्रMaharashtra Heavy Rain: महाराष्ट्र में बारिश का कहर, 24 घंटों में 3 लोगों की मौत, 120 से अधिक व्यक्तियों को निकाला गया

महाराष्ट्रसमृद्धि महामार्ग पर सुरक्षा और सुविधा का सवाल!

महाराष्ट्रMumbai: लोकल ट्रेन से सफर कर रहे 4 यात्रियों की मौत, भीड़ से भरी ट्रेन से गिरे लोग; दर्दनाक वीडियो वायरल

महाराष्ट्रदिशा सालियान की मौत पर पिता का खुलासा, रेप और हत्या का किया दावा; आदित्य ठाकरे के खिलाफ एफआईआर की मांग