लाइव न्यूज़ :

महाराष्ट्र चुनाव: शरद पवार ने जुन्नार से की चुनाव अभियान की शुरुआत, भाजपा पर साधा निशाना

By भाषा | Updated: October 4, 2019 00:08 IST

राज्य में 21 अक्टूबर को होने वाले विधानसभा चुनाव के लिए अपनी पहली चुनावी रैली को संबोधित करते हुए पवार ने कहा कि भाजपा शासित राज्य में कानून व्यवस्था की स्थिति खराब हो गयी है।

Open in App
ठळक मुद्देराकांपा अध्यक्ष शरद पवार ने बृहस्पतिवार को भाजपा सरकार पर राजनीतिक फायदे के लिए जांच एजेंसियों का दुरुपयोग करने तथा महाराष्ट्र में विकास के मुद्दों की अनदेखी करने का आरोप लगाया। राज्य में 21 अक्टूबर को होने वाले विधानसभा चुनाव के लिए अपनी पहली चुनावी रैली को संबोधित करते हुए पवार ने कहा कि भाजपा शासित राज्य में कानून व्यवस्था की स्थिति खराब हो गयी है।

राकांपा अध्यक्ष शरद पवार ने बृहस्पतिवार को भाजपा सरकार पर राजनीतिक फायदे के लिए जांच एजेंसियों का दुरुपयोग करने तथा महाराष्ट्र में विकास के मुद्दों की अनदेखी करने का आरोप लगाया।

राज्य में 21 अक्टूबर को होने वाले विधानसभा चुनाव के लिए अपनी पहली चुनावी रैली को संबोधित करते हुए पवार ने कहा कि भाजपा शासित राज्य में कानून व्यवस्था की स्थिति खराब हो गयी है।

उन्होंने पुणे जिले के जुन्नार में जनसभा में कहा, ‘‘यह मेरा सौभाग्य है कि मैं इस महत्वपूर्ण चुनाव में अपना अभियान ऐतिहासिक शिवनेरी दुर्ग से शुरू कर रहा हूं।’’

उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने नवंबर 2016 में काले धन पर रोकथाम के लिए 1000 और 500 रुपये मूल्य के नोटों को बंद कर दिया था लेकिन उनकी यह कवायद देश की अर्थव्यवस्था के लिए विनाशकारी साबित हुई।

पूर्व केंद्रीय मंत्री ने राज्य में भाजपा नीत सरकार पर कानून व्यवस्था की स्थिति के लिए निशाना साधा। पवार ने कहा कि मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस का गृहनगर नागपुर महाराष्ट्र की अपराध राजधानी बनता जा रहा है।

उन्होंने पूर्व वित्त मंत्री पी चिदंबरम के खिलाफ मामले और अपने खिलाफ महाराष्ट्र राज्य सहकारी बैंक घोटाले में ईडी के मामले का जिक्र करते हुए कहा कि भाजपा सरकार राज्य में कानून व्यवस्था की अनदेखी कर रही है और विपक्षी नेताओं पर निशाना साध रही है।

टॅग्स :महाराष्ट्रशरद पवारराष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टीभारतीय जनता पार्टी (बीजेपी)
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारबेंगलुरु-मुंबई एक्सप्रेस शुरू, देखिए रूट, समय और टिकट की कीमत, तुमकुरु, हुबली, बेलगावी, सांगली, कराड, सतारा, लोनांद, पुणे, लोनावला, कल्याण और ठाणे सहित 15 स्टेशनों पर रुकेगी

भारतकौन थे भुवन चंद्र खंडूरी?, देहरादून में निधन

बॉलीवुड चुस्कीमुंबई में सलमान खान के गैलेक्सी अपार्टमेंट में 5 फुट लंबा सांप?, वीडियो

कारोबार800 करोड़ रुपये खर्च, लाखों कर्मचारी को तोहफा?, 5वें, 6वें और 7वें वेतन आयोगों के तहत कर्मचारियों के महंगाई भत्ता डीए के बकाया भुगतान को मंजूरी

कारोबार800 करोड़ रुपये खर्च, लाखों कर्मचारी को तोहफा?, 5वें, 6वें और 7वें वेतन आयोगों के तहत कर्मचारियों के महंगाई भत्ता डीए के बकाया भुगतान को मंजूरी

महाराष्ट्र अधिक खबरें

महाराष्ट्रBhandup bus accident: सीएम फडणवीस ने मृतकों के परिजनों को अनुग्रह राशि का किया ऐलान, हादसे में 4 की मौत, 9 घायल

महाराष्ट्रMaharashtra Heavy Rain: महाराष्ट्र में बारिश का कहर, 24 घंटों में 3 लोगों की मौत, 120 से अधिक व्यक्तियों को निकाला गया

महाराष्ट्रसमृद्धि महामार्ग पर सुरक्षा और सुविधा का सवाल!

महाराष्ट्रMumbai: लोकल ट्रेन से सफर कर रहे 4 यात्रियों की मौत, भीड़ से भरी ट्रेन से गिरे लोग; दर्दनाक वीडियो वायरल

महाराष्ट्रदिशा सालियान की मौत पर पिता का खुलासा, रेप और हत्या का किया दावा; आदित्य ठाकरे के खिलाफ एफआईआर की मांग