लाइव न्यूज़ :

महाराष्ट्र: बैंड कलाकारों को गणेश प्रतिमा विसर्जन पर काम मिलने की उम्मीद, कोरोना से हुआ भारी नुकसान

By भाषा | Updated: August 30, 2020 15:17 IST

औरंगाबाद स्थित बैंड वादक निसार कुरैशी ने कहा, “विवाह समारोह प्रायः मार्च से मई और नवंबर से जनवरी के बीच होते हैं। इस साल आधे सीजन में हमारी कोई आय नहीं हुई क्योंकि लॉकडाउन के कारण विवाह समारोह रद्द हो गए।”

Open in App
ठळक मुद्दे बैंड कलाकारों को उम्मीद है कि मंगलवार को गणेशोत्सव के समापन के दौरान उन्हें फिर से काम मिलेगा। मार्च में लॉकडाउन लागू होने के बाद महाराष्ट्र के औरंगाबाद और नांदेड़ जिले के कई बैंड कलाकारों को अपना पेशा छोड़ना पड़ा था।

औरंगाबादः कोविड-19 महामारी के मद्देनजर इस साल गर्मियों में विवाह समारोहों पर प्रतिबंध होने के कारण काम मिलने से वंचित रह गए बैंड कलाकारों को उम्मीद है कि मंगलवार को गणेशोत्सव के समापन के दौरान उन्हें फिर से काम मिलेगा। मार्च में लॉकडाउन लागू होने के बाद महाराष्ट्र के औरंगाबाद और नांदेड़ जिले के कई बैंड कलाकारों को अपना पेशा छोड़ना पड़ा था।लॉकडाउन के कारण पिछले कुछ महीनों में लोगों ने विवाह समारोह टाल दिए या रद्द कर दिए जिससे बैंड कलाकारों को वाद्य यंत्र बजाने का काम नहीं मिला। ‘अनंत चतुर्दशी’ को दस दिवसीय गणेशोत्सव का समापन है और इस दिन प्रतिमाओं का विसर्जन होना है जिसे लेकर बैंड कलाकार उत्साहित हैं और उनमें काम मिलने की आशा जगी है।

औरंगाबाद स्थित बैंड वादक निसार कुरैशी ने कहा, “विवाह समारोह प्रायः मार्च से मई और नवंबर से जनवरी के बीच होते हैं। इस साल आधे सीजन में हमारी कोई आय नहीं हुई क्योंकि लॉकडाउन के कारण विवाह समारोह रद्द हो गए।”

उन्होंने कहा, “हालांकि गणेश प्रतिमाओं के विसर्जन वाले दिन बड़े जुलूस निकालने की अनुमति नहीं है, फिर भी हमें उम्मीद है कि गाने बजाने का काम मिल जाएगा।” कुरैशी का परिवार चार पीढ़ियों से बैंड बाजे का काम कर रहा है। उन्होंने कहा कि वर्तमान परिस्थिति की उन्होंने कभी कल्पना नहीं की थी। अशोक मोरे नामक एक अन्य बैंड कलाकार ने कहा कि हर साल उन्हें दूसरे शहरों से भी काम मिलता था लेकिन इस बार एक भी काम नहीं मिला।

उन्होंने कहा, “औरंगाबाद में 50 बैंड बाजे वाले हैं और कर्ज के कारण उनमें से लगभग 10 ने यह पेशा छोड़ने का निर्णय लिया है। सरकार को हमारी मदद करनी चाहिए।” मोरे ने कहा कि सरकार को अपनी समस्याओं से अवगत कराने के लिए बुधवार को प्रदर्शन करने की योजना बनाई जा रही है। 

टॅग्स :महाराष्ट्र
Open in App

संबंधित खबरें

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

क्राइम अलर्टफोन, पेनड्राइव और टैबलेट में 121 अश्लील वीडियो?, रवींद्र गणपत एरंडे ने सरकारी नौकरी का वादा कर अलग-अलग होटल में कई महिलाओं का यौन शोषण किया

क्राइम अलर्टखुले कुएं में गिरी कार, परिवार के 9 सदस्यों की गई जान, समारोह में शामिल होने के बाद घर लौट रहे थे, वीडियो

भारतराष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टीः उत्तरार्द्ध में उत्तराधिकार के लिए संघर्ष

क्राइम अलर्ट2 क्रेडिट सोसायटी, 132 खाते, ₹62.74 करोड़ लेन-देन?, 'धर्मगुरु' ने कैसे दौलत बनाई?

महाराष्ट्र अधिक खबरें

महाराष्ट्रBhandup bus accident: सीएम फडणवीस ने मृतकों के परिजनों को अनुग्रह राशि का किया ऐलान, हादसे में 4 की मौत, 9 घायल

महाराष्ट्रMaharashtra Heavy Rain: महाराष्ट्र में बारिश का कहर, 24 घंटों में 3 लोगों की मौत, 120 से अधिक व्यक्तियों को निकाला गया

महाराष्ट्रसमृद्धि महामार्ग पर सुरक्षा और सुविधा का सवाल!

महाराष्ट्रMumbai: लोकल ट्रेन से सफर कर रहे 4 यात्रियों की मौत, भीड़ से भरी ट्रेन से गिरे लोग; दर्दनाक वीडियो वायरल

महाराष्ट्रदिशा सालियान की मौत पर पिता का खुलासा, रेप और हत्या का किया दावा; आदित्य ठाकरे के खिलाफ एफआईआर की मांग