लाइव न्यूज़ :

महाराष्ट्र चुनाव: मोदी सरकार के मंत्री की पार्टी ने दिया अंडरवर्ल्ड डॉन छोटा राजन के भाई को टिकट

By अभिषेक पाण्डेय | Updated: October 3, 2019 09:31 IST

Ramdas Athawale: केंद्रीय मंत्री रामदास अठावले की पार्टी ने आगामी विधानसभा चुनावों के लिए छोटा राजन के भाई को सतारा की फलटन सीट से दिया टिकट

Open in App
ठळक मुद्देरामदास अठावले की पार्टी आरपीआई ने दिया दीपक निकलजे को टिकटचेंबूर से तीन बार चुनाव हार चुके दीपक को आरपीआई ने फलटन से उतारा

केंद्रीय मंत्री रामदास अठावले की पार्टी रिपब्लिकन पार्टी ऑफ इंडिया (आरपीआई), ने आगामी महाराष्ट्र विधानसभा चुनावों में डॉन छोटा राजन के भाई को अपने उम्मीदवार के तौर पर उतारा है। 

आरपीआई नेशनल डेमोक्रेटिक गठबंधन (एनडीए) की सहयोगी है, जिसका आगामी विधानसभा चुनावों के लिए बीजेपी के साथ गठबंधन है। 

आरपीआई ने छोटा राजन के भाई दीपक निकलजे को महाराष्ट्र विधानसभा में सतारा की फलटन (Phaltan) सीट से अपना उम्मीदवार बनाया है।    

रामदास अठावले ने की दीपक निकलजे के नाम की घोषणा

आरपीआई उम्मीदवार के तौर पर दीपक निकलजे के नाम की घोषणा केंद्रीय सामाजिक न्याय राज्य मंत्री रामदास अठावले ने की। अठावले ने आरपीआई के पांच अन्य उम्मीदवारों की भी घोषणा की, जो आगामी विधानसभा चुनावों में अपनी किस्मत आजमाएंगे।

उम्मीदवारों के नामों का ऐलान करते हुए रामदास अठावले ने कहा कि उसे आगामी चुनावों के लिए गठबंधन नें छह सीटें मिली हैं। पार्टी सतारा में फलटन, सोलापुर में मलशिरास, भंडारा, नांदेड़ में नैगांव, प्रभानी में पथरी और मुंबई के शिवाजी नगर में मंखुर्द सीटों से लड़ेगी।

चेंबूर से तीन बार चुनाव हार चुके हैं दीपक निकलजे

दीपक निकलजे इससे पहले चेंबूर सीट से तीन बार चुनाव लड़ चुके हैं, लेकिन हार बार उन्हें शिकस्त मिली है। लेकिन गठबंधन के बीच हुए सीट बंटवारे के तहत ये सीट शिवसेना को मिली है। इसलिए दीपक निखलजे अब फलटन से चुनाव लड़ेंगे, जो छोटा राजन यही का रहने वाला है। 

2018 में दीपक निकलजे पर एक 22 वर्षीय महिला की शिकायत पर कथित रेप और यौन उत्पीड़ने के मामले में केस दर्ज किया गया था। अधिकारियों ने कहा कि, चेंबूर की रहने वाली इस महिला ने अपनी शिकायत में निखलजे पर शादी का वादा करके उसका शोषण करने का आरोप लगाया था।

टॅग्स :महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव 2019भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी)असेंबली इलेक्शन २०१९विधानसभा चुनावAssembly Elections
Open in App

संबंधित खबरें

भारतसमन्वय की राजनीति की जागती उम्मीद

भारतधनबल और बाहुबल चुनाव जीतनाः सरकारों पर संगठन की सख्त नकेल जरूरी

भारतजब अपने दुश्मन बनते हैं तो दुश्मन से भी अधिक भयानक होते हैं!

भारतवामपंथ ने अपनी आखिरी सरकार भी गंवाई 

भारतक्षेत्रीय पार्टियों के लिए गंभीर संक्रमण काल

महाराष्ट्र अधिक खबरें

महाराष्ट्रBhandup bus accident: सीएम फडणवीस ने मृतकों के परिजनों को अनुग्रह राशि का किया ऐलान, हादसे में 4 की मौत, 9 घायल

महाराष्ट्रMaharashtra Heavy Rain: महाराष्ट्र में बारिश का कहर, 24 घंटों में 3 लोगों की मौत, 120 से अधिक व्यक्तियों को निकाला गया

महाराष्ट्रसमृद्धि महामार्ग पर सुरक्षा और सुविधा का सवाल!

महाराष्ट्रMumbai: लोकल ट्रेन से सफर कर रहे 4 यात्रियों की मौत, भीड़ से भरी ट्रेन से गिरे लोग; दर्दनाक वीडियो वायरल

महाराष्ट्रदिशा सालियान की मौत पर पिता का खुलासा, रेप और हत्या का किया दावा; आदित्य ठाकरे के खिलाफ एफआईआर की मांग