लाइव न्यूज़ :

महाराष्ट्र चुनाव: बीजेपी ने जारी की 7 उम्मीदवारों की चौथी लिस्ट, खड़से की बेटी को टिकट, तावड़े का पत्ता कटा

By भाषा | Updated: October 4, 2019 11:23 IST

BJP fourth list: बीजेपी ने महाराष्ट्र विधानसभा चुनावों के लिए अपनी चौथी सूची शुक्रवार को जारी कर दी, एकनाथ खड़से की बेटी को दिया टिकट

Open in App
ठळक मुद्देबीजेपी ने जारी की सात उम्मीदवारों की अपनी चौथी सूचीइस सूची में विनोद तावड़े, प्रकाश मेहता के नाम गायब, खड़से की बेटी को टिकट

नई दिल्ली, चार अक्टूबर:  भाजपा ने 21 अक्टूबर को होने वाले महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव के लिए सात उम्मीदवारों की चौथी सूची शुक्रवार को जारी कर दी जिसमें वरिष्ठ नेता एकनाथ खड़से और कैबिनेट मंत्री विनोद तावड़े का टिकट काट दिया है। पार्टी ने उत्तर महाराष्ट्र में मुक्ताईनगर विधानसभा सीट से एकनाथ खड़से की बेटी रोहिणी को टिकट दिया है।

रोहिणी खड़से को खड़ा करने का फैसला यह दिखाता है कि पार्टी उनके पिता को शांत करने में सफल हो गयी है। वह 1991 से मुक्ताईनगर सीट का प्रतिनिधित्व कर रहे हैं। एकनाथ खड़से महाराष्ट्र में सबसे वरिष्ठ नेताओं में से एक हैं लेकिन देवेंद्र फड़नवीस सरकार में मंत्री रहते हुए अनियमितताओं के आरोपों के बाद से वो हाशिये पर चल रहे थे।

कटा एकनाथ खड़से का टिकट

उन्हें 2016 में राजस्व मंत्री पद से इस्तीफा देना पड़ा था और उन्हें फड़नवीस ने मंत्रिमंडल में वापस भी नहीं लिया। पार्टी सूत्रों ने बताया कि खड़से को यह साफ बता दिया गया है कि उन्हें इस बार टिकट नहीं दिया जाएगा। खड़से (67) ने निर्दलीय उम्मीदवार के तौर पर इस सप्ताह मुक्ताईनगर सीट से नामांकन पत्र दाखिल किया।

पार्टी ने कैबिनेट मंत्री तावड़े का टिकट भी काट दिया और बोरीवली सीट से सुनील राणे को खड़ा किया है। महाराष्ट्र में सत्तारूढ़ गठबंधन में भाजपा और शिवसेना अहम घटक दल हैं। राज्य में 21 अक्टूबर को चुनाव होने हैं। 288 सदस्यीय विधानसभा चुनाव के लिए नामांकन पत्र दाखिल करने की आखिरी तारीख चार अक्टूबर है जबकि पांच अक्टूबर को इनकी जांच होगी। नामांकन सात अक्टूबर तक वापस लिया जा सकता है। 

टॅग्स :भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी)महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव 2019असेंबली इलेक्शन २०१९विधानसभा चुनावAssembly Elections
Open in App

संबंधित खबरें

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबहुमत का कर्त्तव्य भी बनता है अल्पमत को संरक्षण दे?, देश के 5 राज्यों में चुनाव की घोषणा?

भारतक्या महिला आरक्षण लॉटरी के जरिए मिलेगा?, उपसभापति की दौड़ दिलचस्प?

भारतAssembly elections 2026: राष्ट्रीय राजनीति भी तय करेंगे विधानसभा चुनाव

भारतपश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव 2026ः सीएम बनर्जी को पहला झटका?, मुख्य सचिव और गृह सचिव को हटाया, नंदिनी की जगह दुष्यंत को मुख्य सचिव और गृह सचिव मीना की जगह घोष?

महाराष्ट्र अधिक खबरें

महाराष्ट्रBhandup bus accident: सीएम फडणवीस ने मृतकों के परिजनों को अनुग्रह राशि का किया ऐलान, हादसे में 4 की मौत, 9 घायल

महाराष्ट्रMaharashtra Heavy Rain: महाराष्ट्र में बारिश का कहर, 24 घंटों में 3 लोगों की मौत, 120 से अधिक व्यक्तियों को निकाला गया

महाराष्ट्रसमृद्धि महामार्ग पर सुरक्षा और सुविधा का सवाल!

महाराष्ट्रMumbai: लोकल ट्रेन से सफर कर रहे 4 यात्रियों की मौत, भीड़ से भरी ट्रेन से गिरे लोग; दर्दनाक वीडियो वायरल

महाराष्ट्रदिशा सालियान की मौत पर पिता का खुलासा, रेप और हत्या का किया दावा; आदित्य ठाकरे के खिलाफ एफआईआर की मांग