लाइव न्यूज़ :

आदित्य ठाकरे ने भाषण बीच में छोड़ मंच पर छुए इस दिग्गज नेता के पैर, हुई जमकर तारीफ, देखें वीडियो

By अभिषेक पाण्डेय | Updated: October 2, 2019 11:59 IST

Aaditya Thackeray: वर्ली से चुनाव लड़ने जा रहे शिवसेना प्रमुख उद्धव ठाकरे के बेटे आदित्य ठाकरे ने शिवसेना का वरिष्ठ नेता मनोहर जोशी का स्वागत करने के लिए रोका अपना भाषण

Open in App
ठळक मुद्देआदित्य ठाकरे को शिवसेना ने वर्ली सीट से चुनाव मैदान में उतारा हैआदित्य ने अपना भाषण बीच में रोककर किया मनोहर जोशी का स्वागत

शिवसेना प्रमुख उद्धव ठाकरे के बेटे आदित्य ठाकरे की राजनीतिक शिक्षा-दीक्षा कितनी शानदार हुई है, इसका उदाहरण सोमवार को तब दिखा, जब वह अपना भाषण बीच में ही छोड़कर शिवसेना के अनुभवी नेता मनोहर जोशी का स्टेज पर स्वागत किया। आदित्य यहां आयोजित रैली में अपने चुनाव लड़ने की घोषणा कर रहे थे।

सोमवार शाम 29 वर्षीय ठाकरे एक बड़ी जनसभा को संबोधित कर रहे थे, कि तभी शिवसेना के वरिष्ठ नेता और पूर्व मुख्यमंत्री 81 वर्षीय मनोहर जोशी मंच पर आए। जोशी को देखते ही आदित्य ने अपना भाषण बीच में रोककर, दोनों हाथ जोड़कर उनका स्वागत किया। 

आदित्य ने पैर छूकर किया मनोहर जोशी का सम्मान

इसके बाद उन्होंने झुककर मनोहर जोशी के पैर छुए और उनका हाथ पकड़कर उनकी सीट तक ले गए। आदित्य को वयोवृद्ध नेता का सम्मान करते देख जनता ने तालियां बजाकर हर्ष प्रकट किया। 

आदित्य ठाकरे द्वारा पार्टी के इस दिग्गज नेता का सम्मान करने की सोशल मीडिया में भी तारीफ हुई। 

आदित्य चुनाव लड़ने वाले ठाकरे परिवार के पहले सदस्य हैं। वह वर्ली सीट से चुनाव लड़ेंगे, जिसे शिवसेना का गढ़ माना जाता रहा है। 

पिछले पांच विधानसभा चुनावों में से चार में यहां शिवसेना ने जीत हासिल की है। सिर्फ 2009 में यहां एनसीपी के अचिर सचिन मोहन ने जीत हासिल की थी, वर्तमान में ये सीट शिवसेना नेता सुनील गोविंद शिंदे के पास है।  

शिवसेना और बीजेपी ने महाराष्ट्र विधानसभा चुनावों में गठबंधन का ऐलान किया है, हालांकि अभी सीटों के बंटवारे की घोषणा नहीं हुई है, लेकिन मंगलवार को बीजेपी ने 125 सीटों और शिवसेना ने 124 सीटों पर अपने उम्मीदवारों की लिस्ट जारी कर दी। 

2014 विधानसभा चुनावों में इन दोनों पार्टियों ने अलग-अलग चुनाव लड़ा था और बीजेपी ने 260 सीटों पर चुनाव लड़ते हुए 122 और शिवसेना 282 सीटों पर लड़ते हुए 63 सीटें जीती थी।

टॅग्स :आदित्य ठाकरेमहाराष्ट्र विधानसभा चुनाव 2019असेंबली इलेक्शन २०१९विधानसभा चुनावAssembly Elections
Open in App

संबंधित खबरें

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबहुमत का कर्त्तव्य भी बनता है अल्पमत को संरक्षण दे?, देश के 5 राज्यों में चुनाव की घोषणा?

भारतक्या महिला आरक्षण लॉटरी के जरिए मिलेगा?, उपसभापति की दौड़ दिलचस्प?

भारतAssembly elections 2026: राष्ट्रीय राजनीति भी तय करेंगे विधानसभा चुनाव

भारतपश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव 2026ः सीएम बनर्जी को पहला झटका?, मुख्य सचिव और गृह सचिव को हटाया, नंदिनी की जगह दुष्यंत को मुख्य सचिव और गृह सचिव मीना की जगह घोष?

महाराष्ट्र अधिक खबरें

महाराष्ट्रBhandup bus accident: सीएम फडणवीस ने मृतकों के परिजनों को अनुग्रह राशि का किया ऐलान, हादसे में 4 की मौत, 9 घायल

महाराष्ट्रMaharashtra Heavy Rain: महाराष्ट्र में बारिश का कहर, 24 घंटों में 3 लोगों की मौत, 120 से अधिक व्यक्तियों को निकाला गया

महाराष्ट्रसमृद्धि महामार्ग पर सुरक्षा और सुविधा का सवाल!

महाराष्ट्रMumbai: लोकल ट्रेन से सफर कर रहे 4 यात्रियों की मौत, भीड़ से भरी ट्रेन से गिरे लोग; दर्दनाक वीडियो वायरल

महाराष्ट्रदिशा सालियान की मौत पर पिता का खुलासा, रेप और हत्या का किया दावा; आदित्य ठाकरे के खिलाफ एफआईआर की मांग