लाइव न्यूज़ :

'करोड़पति' हैं आदित्य ठाकरे, उनके पास है एक बीएमडब्ल्यू कार, जानें उनकी कुल चल-अचल संपत्ति

By अभिषेक पाण्डेय | Updated: October 3, 2019 15:14 IST

Aaditya Thackeray: वर्ली विधानसभा सीट से नामांकन भरने वाले शिवसेना के युवा नेता आदित्य ठाकरे के हलफनामे के मुताबिक वह हैं करोड़पति

Open in App
ठळक मुद्देआदित्य ठाकरे ने गुरुवार को वर्ली विधानसभा सीट से दाखिल किया नामांकनआदित्य के चुनावी हलफनामे के मुताबिक, उनके ऊपर नहीं दर्ज है कोई आपराधिक मामला

शिव सेना यूथ अध्यक्ष आदित्य ठाकरे ने गुरुवार को आगामी महाराष्ट्र विधानसभा चुनावों के लिए वर्ली सीट से अपना नामांकन दाखिल किया। 

आदित्य द्वारा प्रस्तुत हलफनामे के अनुसार उनकी पास 16 करोड़ रुपये की संपत्ति है। आदित्य ठाकरे के पास 11.38 करोड़ रुपये की चल संपत्ति और 4.67 करोड़ रुपये की अचल संपत्ति है।

आदित्य के पास एक बीएमडब्ल्यू कार है, जिसकी कीमत 6.5 लाख रुपये है और उनके खिलाफ कोई आपराधिक मामला दर्ज नहीं है। ये सभी जानकारियां आदित्य द्वारा महाराष्ट्र विधानसभा चुनावों के लिए अपना नामांकन दाखिल करते समय अपने चुनावी हलफनामें में दी गई हैं।

29 वर्षीय आदित्य शिवसेना संस्थापक बाल ठाकरे के पोते हैं और वह चुनाव लड़ने वाले ठाकरे परिवार के पहले सदस्य हैं। वह शिवसेना के गढ़ माने जाने वाले वर्ली सीट से चुनावी अखाड़े में उतरे हैं।

आदित्य ठाकरे के पास है कितनी चल संपत्ति

हलफनामे के अनुसार, आदित्य ठाकरे के पास 13,344 रुपये कैश हैं जबकि उनके विभिन्न बैंक खातों और अन्य वित्तीय संस्थानों में विभिन्न जमा के रूप में 10.36 करोड़ रुपये हैं। आदित्य ने साथ ही 20.39 लाख रुपये का निवेश बॉन्ड्स, डिबेंचर, शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड्स में किया है।

आदित्य के पास BMW के रूप में सिर्फ एक ही गाड़ी है-जो उन्होंने इसी साल 6.5 लाख रुपये में खरीदी है। 2010 में रजिस्टर्ड हुई ये कार, सेकेंड हैंड है। आदित्य के पास साथ ही 64.65 लाख रुपये के सोने के गहने और अन्य कीमती सामान हैं।

आदित्य ठाकरे के पास है कितनी अचल संपत्ति

आदित्य ठाकरे के पास अचल संपत्तियों में महाराष्ट्र के रायगढ़ जिले में एक पांच कृषि भूखंड हैं। सभी भूखंडों को उनके पिता द्वारा तोहफे में दिया गया था और उनका वर्तमान बाजार मूल्य 77.66 लाख रुपये है।

साथ ही आदित्य के पास थाणे जिले में दो व्यावसायिक इमारतें भी हैं। इन दोनों इमारतों को उन्हें उनकी मां ने गिफ्ट में दिया था और उनका वर्तमान बाजार मूल्य 3.89 करोड़ रुपये है।

सेंट जेवियर से ग्रैजुएट हैं आदित्य ठाकरे

इस हलफनामे के मुताबिक, आदित्य ठाकरे ने मुंबई के सेंट जेवियर कॉलेज से बीए और केसी लॉ कॉलेज से बैचलर ऑफ लॉ की डिग्री ली है। आदित्य के नाम कोई लोन या कोई भी अन्य देनदारियां नहीं हैं और उनकी आय का मुख्य हिस्सा ब्याज, दर, फर्म और लाभांश से लाभ का हिस्सा है।

टॅग्स :आदित्य ठाकरेमहाराष्ट्र विधानसभा चुनाव 2019शिव सेनाअसेंबली इलेक्शन २०१९विधानसभा चुनावAssembly Elections
Open in App

संबंधित खबरें

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारतसोचें सोचने वाले, हम भी बड़े दिलवाले!, सुनने वालों के लिए किसी आश्चर्य से कम नहीं?

भारतबहुमत का कर्त्तव्य भी बनता है अल्पमत को संरक्षण दे?, देश के 5 राज्यों में चुनाव की घोषणा?

भारतक्या महिला आरक्षण लॉटरी के जरिए मिलेगा?, उपसभापति की दौड़ दिलचस्प?

महाराष्ट्र अधिक खबरें

महाराष्ट्रBhandup bus accident: सीएम फडणवीस ने मृतकों के परिजनों को अनुग्रह राशि का किया ऐलान, हादसे में 4 की मौत, 9 घायल

महाराष्ट्रMaharashtra Heavy Rain: महाराष्ट्र में बारिश का कहर, 24 घंटों में 3 लोगों की मौत, 120 से अधिक व्यक्तियों को निकाला गया

महाराष्ट्रसमृद्धि महामार्ग पर सुरक्षा और सुविधा का सवाल!

महाराष्ट्रMumbai: लोकल ट्रेन से सफर कर रहे 4 यात्रियों की मौत, भीड़ से भरी ट्रेन से गिरे लोग; दर्दनाक वीडियो वायरल

महाराष्ट्रदिशा सालियान की मौत पर पिता का खुलासा, रेप और हत्या का किया दावा; आदित्य ठाकरे के खिलाफ एफआईआर की मांग