लाइव न्यूज़ :

महाराष्ट्र विधानसभा चुनावः राकांपा की दूसरी सूची में पंकज भुजबल, अतराम को जगह

By भाषा | Updated: October 3, 2019 14:59 IST

राकांपा के वरिष्ठ नेता छगन भुजबल के बेटे पंकज और राज्य के पूर्व मंत्री धरमराव बाबा अतराम का नाम इस सूची में शामिल किया गया है। पंकज भुजबल नासिक जिले के नंदगांव सीट से चुनाव लड़ेंगे वहीं अतराम गढ़चिरौली जिले के अहेरी से मैदान में उतरेंगे।

Open in App
ठळक मुद्देशरद पवार नीत पार्टी चुनाव के लिए अब तक 97 उम्मीदवारों के नामों की घोषणा कर चुकी है। पहली समेकित सूची में अजित पवार, जयंत पाटिल और छगन भुजबल जैसे वरिष्ठ नेताओं का नाम था।

राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (राकांपा) ने महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव के लिए 20 उम्मीदवारों की अपनी दूसरी सूची बृहस्पतिवार को जारी की।

राकांपा के वरिष्ठ नेता छगन भुजबल के बेटे पंकज और राज्य के पूर्व मंत्री धरमराव बाबा अतराम का नाम इस सूची में शामिल किया गया है। पंकज भुजबल नासिक जिले के नंदगांव सीट से चुनाव लड़ेंगे वहीं अतराम गढ़चिरौली जिले के अहेरी से मैदान में उतरेंगे। इस सूची में तीन महिला उम्मीदवारों - दीपिका चव्हाण (बगलान सीट), सरोज आहिरे (देवलाली) और सुलक्षणा शिलवंत (पिंपरी) के नाम भी शामिल हैं।

शरद पवार नीत पार्टी चुनाव के लिए अब तक 97 उम्मीदवारों के नामों की घोषणा कर चुकी है। बुधवार को जारी 77 उम्मीदवारों की पहली समेकित सूची में अजित पवार, जयंत पाटिल और छगन भुजबल जैसे वरिष्ठ नेताओं का नाम था। राकांपा, कांग्रेस एवं अन्य छोटे दलों के साथ गठबंधन में महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव लड़ रही है।

राज्य में विधानसभा की 288 सीट हैं। राकांपा और कांग्रेस ने घोषणा की है कि वे 125-125 सीटों पर लड़ेंगे और शेष सीटें गठबंधन के अन्य सहयोगियों के लिए है। 

टॅग्स :महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव 2019राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टीशरद पवारकांग्रेससोनिया गाँधीSonia Gandhi
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारकेरलम विधानसभा चुनावः वृद्ध आबादी 16.5 प्रतिशत?, पेंशन, स्वास्थ्य सुविधाएं और सुरक्षा सबसे बड़े चुनावी मुद्दे?, देखिए किस दल ने क्या दिया तोहफा?

भारतराष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टीः उत्तरार्द्ध में उत्तराधिकार के लिए संघर्ष

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

भारतश्रीपेरंबुदूर से उम्मीदवार तमिलनाडु कांग्रेस अध्यक्ष सेल्वापेरुन्थगई, 27 उम्मीदवार घोषित, देखिए

भारतबिहार चुनावः 2026 में 17 सीट खाली, राज्यसभा के बाद MLC इलेक्शन में भी तेजस्वी यादव को लगेगा झटका, 1 सीट के लिए 25 विधायक?

महाराष्ट्र अधिक खबरें

महाराष्ट्रBhandup bus accident: सीएम फडणवीस ने मृतकों के परिजनों को अनुग्रह राशि का किया ऐलान, हादसे में 4 की मौत, 9 घायल

महाराष्ट्रMaharashtra Heavy Rain: महाराष्ट्र में बारिश का कहर, 24 घंटों में 3 लोगों की मौत, 120 से अधिक व्यक्तियों को निकाला गया

महाराष्ट्रसमृद्धि महामार्ग पर सुरक्षा और सुविधा का सवाल!

महाराष्ट्रMumbai: लोकल ट्रेन से सफर कर रहे 4 यात्रियों की मौत, भीड़ से भरी ट्रेन से गिरे लोग; दर्दनाक वीडियो वायरल

महाराष्ट्रदिशा सालियान की मौत पर पिता का खुलासा, रेप और हत्या का किया दावा; आदित्य ठाकरे के खिलाफ एफआईआर की मांग