लाइव न्यूज़ :

महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव: शिवसेना-बीजेपी ने सहयोगियों को सीटों के आवंटन पर की चर्चा

By भाषा | Updated: September 5, 2019 10:18 IST

भाजपा के एक नेता ने बताया कि अभी यह फैसला नहीं किया गया है कि कौन-सी पार्टी 288 सदस्यीय सदन में कितनी सीटों पर चुनाव लड़ेगी। भाजपा नेता ने कहा, ‘‘सीटों के बंटवारे के फॉर्मूले पर काम करने के लिए आज बैठक का पहला दिन था।

Open in App

शिवसेना और भाजपा नेताओं ने बुधवार को सीटों के बंटवारे पर पहले चरण की वार्ता की। इस बातचीत में मुख्यत: उन संभावित सीटों पर चर्चा की गई जो आगामी महाराष्ट्र विधानसभा चुनावों के लिए उनके सहयोगियों को आवंटित की जा सकती हैं।

भाजपा के एक नेता ने बताया कि अभी यह फैसला नहीं किया गया है कि कौन-सी पार्टी 288 सदस्यीय सदन में कितनी सीटों पर चुनाव लड़ेगी। भाजपा नेता ने कहा, ‘‘सीटों के बंटवारे के फॉर्मूले पर काम करने के लिए आज बैठक का पहला दिन था। अभी यह तय नहीं हुआ है कि प्रत्येक पार्टी सहयोगियों के साथ कितनी सीटें साझा करेगी हालांकि कुछ सीटों पर चर्चा की गई।’’

बैठक यहां महाराष्ट्र भाजपा अध्यक्ष चंद्रकांत पाटिल के आवास पर हुई थी जिसमें पार्टी के नेता और वित्त मंत्री सुधीर मुंगंतीवार और शिवसेना नेता सुभाष देसाई शामिल हुए। कांग्रेस और राकांपा से हाल ही में भाजपा में शामिल हुए नेताओं के बारे में पूछने पर पार्टी के नेता ने कहा, ‘‘पार्टी उन सीटों पर विचार करेगी जहां मौजूदा विधायक पार्टी में शामिल हुए हैं।’’ गौरतलब है कि राज्य में आरपीआई (ए) और राष्ट्रीय समाज पक्ष (आरएसपी) जैसी छोटी पार्टियां भाजपा-शिवसेना गठबंधन का हिस्सा हैं।

टॅग्स :महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव 2019भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी)शिव सेना
Open in App

संबंधित खबरें

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारतसोचें सोचने वाले, हम भी बड़े दिलवाले!, सुनने वालों के लिए किसी आश्चर्य से कम नहीं?

भारतभाजपा में ‘लॉटरी’ बार-बार नहीं खुलती

भारतराजनीति में विचारों का अचार डालने की कला

भारत12 जिला पंचायत चुनाव में 12 जगह महायुती सत्ता, मुख्यमंत्री फडणवीस ने कहा-पंचायत समिति में 125 में से 105 जगह पर महायुती सभापति बनेंगे?

महाराष्ट्र अधिक खबरें

महाराष्ट्रBhandup bus accident: सीएम फडणवीस ने मृतकों के परिजनों को अनुग्रह राशि का किया ऐलान, हादसे में 4 की मौत, 9 घायल

महाराष्ट्रMaharashtra Heavy Rain: महाराष्ट्र में बारिश का कहर, 24 घंटों में 3 लोगों की मौत, 120 से अधिक व्यक्तियों को निकाला गया

राजनीतिDUSU Election 2025: आर्यन मान को हरियाणा-दिल्ली की खाप पंचायतों ने दिया समर्थन

राजनीतिबिहार के उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी से मिलीं पाखी हेगड़े, भाजपा में शामिल होने की अटकलें

राजनीतिBihar voter revision: वोटरों की सही स्थिति का पता चलेगा, SIR को लेकर रूपेश पाण्डेय ने कहा