लाइव न्यूज़ :

महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव: 40 सीटों पर युवा चेहरों को मौका, कांग्रेस चयन समिति का फैसला

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: September 19, 2019 08:18 IST

कांग्रेस ने अपने हिस्से की 125 सीटों में से 40 सीटों पर युवा चेहरों को अवसर देने का निर्णय किया है.  

Open in App
ठळक मुद्देसूत्रों ने बताया कि जिन सीटों पर पार्टी के पास बतौर उम्मीदवार युवा चेहरे हैं वहां उन्हें प्राथमिकता दी जाएगी. कांग्रेस के कई नेता दल बदलकर भाजपा या शिवसेना में चले गए हैं, इससे भी युवाओं के लिए रास्ता खुला है

अतुल कुलकर्णी

राज्य में आसन्न विधानसभा चुनाव के लिए कांग्रेस और राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (राकांपा) के बीच  समझौता हो चुका है. प्रत्येक पार्टी 125 सीटों पर चुनाव लड़ेगी. इस बात को लेकर दोनों दलों के नेताओं में सहमति बन चुकी है.

कांग्रेस ने अपने हिस्से की 125 सीटों में से 40 सीटों पर युवा चेहरों को अवसर देने का निर्णय किया है.  

कांग्रेस के हिस्से की 125 सीटों में से 61 सीटों पर नामों की घोषणा पार्टी की चयन समिति जल्द करेगी शेष सीटों के उम्मीदवारों के नाम उसके बाद घोषित किए जाएंगे.

कांग्रेस की स्क्रुटनी समिति के अध्यक्ष ज्योतिरादित्य सिंधिया इन नामों का ऐलान करेंगे. जिन विधानसभा क्षेत्रों में प्रौढ़ अथवा उम्रदराज नेता संभावित उम्मीदवार हैं या वर्तमान विधायक प्रत्याशी हो सकते हैं ऐसी सीटों के लिए सूची तैयार करने के निर्देश दिए गए हैं.

सूत्रों ने बताया कि जिन सीटों पर पार्टी के पास बतौर उम्मीदवार युवा चेहरे हैं वहां उन्हें प्राथमिकता दी जाएगी. युवा चेहरों को अवसर देने के मकसद से पार्टी ने  40 सीटों पर उन्हें चुनाव मैदान में उतारने का निर्णय किया है हालांकि यह कौन-कौन सी सीटें होंगी यह अभी तय नहीं हुआ है.

युवक कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष सत्यजीत तांबे ने बताया कि पार्टी के कई युवा नेता पंचायत समिति, जिला परिषद स्तर पर अच्छा काम कर रहे हैं लेकिन उम्रराज नेताओं के कारण उन्हें अवसर नहीं मिल पा रहा. अब पार्टी ने फैसला किया है कि ऐसे युवा चेहरों को आगे लाया जाए. जो नेता पार्टी छोड़कर चले गए हैं अब उनके स्थान पर युवा चेहरों को आगे किया जाएगा.

पार्टी छोड़कर जानेवालों ने दिया युवाओं का बड़ा अवसरयुवक कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष सत्यजीत तांबे ने बताय कि हमारी पार्टी के कई नेता दल बदलकर भाजपा या शिवसेना में चले गए हैं. यह युवा प्रत्याशियों के लिए बड़ा अवसर है.

पार्टी विचार कर रही है कि प्रदेश की बहुत सी सीटों पर युवा चेहरों को अवसर दिया जाए इससे युवा नेताओं को अपनी नेतृत्व क्षमता को सिद्ध करने का अवसर भी मिलेगा.

टॅग्स :महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव 2019असेंबली इलेक्शन २०१९कांग्रेस
Open in App

संबंधित खबरें

भारतकेरल सीएम सतीशन का पहला आदेश: महिलाओं के लिए मुफ़्त बस यात्रा, आशा कार्यकर्ताओं के मानदेय में ₹3,000 की बढ़ोतरी

भारतकौन हैं वडास्सेरी दामोदर मेनन सतीशन?, परावुर सीट से 2006, 2011, 2016, 2021 और 2026 में जीत हासिल की?

भारतमहाराष्ट्र विधान परिषद की 16 सीट पर चुनाव, 18 जून को पड़ेंगे वोट, निर्वाचन आयोग की घोषणा, जानें मतगणना कब?

भारतBilaspur Nikay Chunav Results: कुल 11 सीट और भाजपा ने 9 और कांग्रेस ने 2 सीट पर दर्ज की जीत?

भारतKerala Oath Taking Ceremony: 10 साल बाद कांग्रेस की वापसी?, केरल के नए सीएम सतीशन, राज्यपाल अर्लेकर ने 20 मंत्रियों को दिलाई शपथ, वीडियो

महाराष्ट्र अधिक खबरें

महाराष्ट्रBhandup bus accident: सीएम फडणवीस ने मृतकों के परिजनों को अनुग्रह राशि का किया ऐलान, हादसे में 4 की मौत, 9 घायल

महाराष्ट्रMaharashtra Heavy Rain: महाराष्ट्र में बारिश का कहर, 24 घंटों में 3 लोगों की मौत, 120 से अधिक व्यक्तियों को निकाला गया

महाराष्ट्रसमृद्धि महामार्ग पर सुरक्षा और सुविधा का सवाल!

महाराष्ट्रMumbai: लोकल ट्रेन से सफर कर रहे 4 यात्रियों की मौत, भीड़ से भरी ट्रेन से गिरे लोग; दर्दनाक वीडियो वायरल

महाराष्ट्रदिशा सालियान की मौत पर पिता का खुलासा, रेप और हत्या का किया दावा; आदित्य ठाकरे के खिलाफ एफआईआर की मांग