लाइव न्यूज़ :

भूकंप से कांपी महाराष्ट्र की जमीन, रिक्टर पैमाने पर 4.8 तीव्रता के झटके किए गए महसूस

By रामदीप मिश्रा | Updated: June 20, 2019 09:16 IST

महाराष्ट्र: रिक्टर पैमाने पर 4.8 तीव्रता से भूकंप आया। यह भूकंप सुबह सात बजकर 48 मिनट पर आया।

Open in App

महाराष्ट्र के सतारा में गुरुवार (20 जून) सुबह भूकंप के झटके महसूस किए गए है। बताया गया है कि रिक्टर पैमाने पर 4.8 तीव्रता से भूकंप आया। यह भूकंप सुबह सात बजकर 48 मिनट पर आया। वहीं, भूकंप का केंद्र कहां है इस जानकारी नहीं मिल सकी है। हालांकि खबर लिखे जाने तक किसी भी जान माल के नुकसान की सूचना नहीं आई है।बता दें चीन में 17 जून को सिचुआन प्रांत में भूकंप के दो शक्तिशाली झटके मसूस किए गए थे, जिसमें कम से कम 13 लोगों की मौत हो गई थी और करीब 200 लोग जख्मी हो गए थे। चीनी भूकम्प केन्द्र (सीईएनसी) के अनुसार रिक्टर पैमाने पर 6.0 तीव्रता का पहला झटका स्थानीय समयानुसार सोमवार रात 10 बजकर 55 मिनट पर यीपिन शहर के छांगनिंग इलाके में आया था और मंगलवार सुबह महसूस हुए दूसरे झटके की तीव्रता रिक्टर पैमाने पर 5.3 मापी गई थी। इसके बाद भूकंप के के कई झटके महसूस किए गए थे। आपातकालीन प्रबंधन मंत्रालय ने बताया था कि 13 लोगों की मौत हुई और 199 जख्मी हैं। 

ऐसे करें भूकंप का बचाव

आपको बता दें कि अगर भूकंप आता है तो आप आसानी से अपना बचाव कर सकते हैं। इसके लिए  मकान, दफ्तर या किसी भी इमारत से तुरंत बाहर निकलें और खुले में जाएं, किसी बिल्डिंग के आसपास खड़े न हों, लिफ्ट का इस्तेमाल न करें, घर के दरवाजे और खिड़की को खुला रखें और घर की सभी बिजली स्विच को ऑफ कर दें।

इसके अलावा अगर बिल्डिंग बहुत ऊंची हो और तुरंत उतर पाना मुमकिन न हो तो उसमें मौजूद किसी मेज, ऊंची चौकी या बेड के नीचे छिप जाएं। भूकंप के दौरान लोगों को इस बात का ध्यान रखना चाहिए कि वो पैनिक न करें और किसी भी तरह की अफवाह न फैलाएं, ऐसे में स्थिति और बुरी हो सकती है।

टॅग्स :भूकंपमहाराष्ट्र
Open in App

संबंधित खबरें

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

क्राइम अलर्टफोन, पेनड्राइव और टैबलेट में 121 अश्लील वीडियो?, रवींद्र गणपत एरंडे ने सरकारी नौकरी का वादा कर अलग-अलग होटल में कई महिलाओं का यौन शोषण किया

क्राइम अलर्टखुले कुएं में गिरी कार, परिवार के 9 सदस्यों की गई जान, समारोह में शामिल होने के बाद घर लौट रहे थे, वीडियो

भारतराष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टीः उत्तरार्द्ध में उत्तराधिकार के लिए संघर्ष

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

महाराष्ट्र अधिक खबरें

महाराष्ट्रBhandup bus accident: सीएम फडणवीस ने मृतकों के परिजनों को अनुग्रह राशि का किया ऐलान, हादसे में 4 की मौत, 9 घायल

महाराष्ट्रMaharashtra Heavy Rain: महाराष्ट्र में बारिश का कहर, 24 घंटों में 3 लोगों की मौत, 120 से अधिक व्यक्तियों को निकाला गया

महाराष्ट्रसमृद्धि महामार्ग पर सुरक्षा और सुविधा का सवाल!

महाराष्ट्रMumbai: लोकल ट्रेन से सफर कर रहे 4 यात्रियों की मौत, भीड़ से भरी ट्रेन से गिरे लोग; दर्दनाक वीडियो वायरल

महाराष्ट्रदिशा सालियान की मौत पर पिता का खुलासा, रेप और हत्या का किया दावा; आदित्य ठाकरे के खिलाफ एफआईआर की मांग