लाइव न्यूज़ :

लोकसभा चुनाव 2019: राज ठाकरे की सभा अपने निर्वाचन क्षेत्र में करवाना चाहते हैं संजय निरुपम!

By लोकमत समाचार ब्यूरो | Updated: April 26, 2019 09:13 IST

पिछले चुनाव में मुंबई उत्तर से भाजपा के गोपाल शेट्टी के हाथों भारी वोटों से हार चुके निरुपम इस बार मुंबई पश्चिमोत्तर से लड़ रहे हैं।

Open in App
ठळक मुद्देसंजय निरुपम ने इशारों में कही अपने दिल की बातसंजय निरुपम इस बार मुंबई पश्चिमोत्तर से चुनाव लड़ रहे हैं पिछली बार निरुपम ने मुंबई उत्तर से लड़ा था चुनाव, गोपाल शेट्टी के हाथों मिली हार

मुंबई प्रदेश कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष और राज ठाकरे के धुर विरोधी संजय निरुपम ने अप्रत्यक्ष रूप से इच्छा जाहिर की है कि मनसे अध्यक्ष को उनके निर्वाचन क्षेत्र में भी सभा आयोजित करनी चाहिए। इस बार अपने निर्वाचन क्षेत्र में चुनाव प्रचार करने वाले निरुपम से संवाददाताओं ने जानना चाहा कि क्या वे चाहते हैं कि राज ठाकरे उनके क्षेत्र में सभा ले? इस पर उन्होंने सीधा उत्तर नहीं दिया। 

संजय ने कहा, 'बार-बार राज ठाकरे को लेकर सवाल मत पूछिए। मुझे अपने तरीके से रहने दीजिए। किसे कहां सभा आयोजित करनी है, यह उनका अपना नजरिया है। जो लोग मोदी सरकार को गिराना चाहते हैं, उन्हें आघाड़ी (मोर्चे) को सहयोग करना चाहिए। हमारी मनसे को लेकर कोई नाराजगी नहीं है। कोई विरोध भी नहीं है। उनकी विरोध का सवाल भी पैदा नहीं होता।'

इससे जाहिर हो जाता है कि निरुपम चाहते हैं कि राज ठाकरे उनके क्षेत्र में सभा आयोजित करें। पिछले चुनाव में मुंबई उत्तर से भाजपा के गोपाल शेट्टी के हाथों भारी वोटों से हार चुके निरुपम इस बार मुंबई पश्चिमोत्तर से लड़ रहे हैं। उन्होंने मुंबई उत्तर से लड़ने से इनकार कर दिया था। इस वजह से मुंबई की तीन सीटों के उम्मीदवारों की घोषणा में कांग्रेस को काफी देरी हुई थी। निरुपम के सामने शिवसेना के गजानन कीर्तिकर हैं, जो पिछले बार बड़े आराम से जीत दर्ज करा चुके हैं। उन्होंने कांग्रेस के दिवंगत नेता गुरुदास कामत को करीब पौने दो लाख वोटों से हराया था। उस समय मोदी लहर का लाभ कीर्तिकर को मिला था। इस बार टक्कर बराबरी की है, लेकिन प्रचार की गतिविधियों में कीर्तिकर थोड़े आगे हैं।

टॅग्स :लोकसभा चुनावराज ठाकरेसंजय निरुपमकांग्रेस
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारकेरलम विधानसभा चुनावः वृद्ध आबादी 16.5 प्रतिशत?, पेंशन, स्वास्थ्य सुविधाएं और सुरक्षा सबसे बड़े चुनावी मुद्दे?, देखिए किस दल ने क्या दिया तोहफा?

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

भारतश्रीपेरंबुदूर से उम्मीदवार तमिलनाडु कांग्रेस अध्यक्ष सेल्वापेरुन्थगई, 27 उम्मीदवार घोषित, देखिए

भारतबिहार चुनावः 2026 में 17 सीट खाली, राज्यसभा के बाद MLC इलेक्शन में भी तेजस्वी यादव को लगेगा झटका, 1 सीट के लिए 25 विधायक?

भारतएक शांत दिखने वाली विदाई से हुई भारी क्षति!

महाराष्ट्र अधिक खबरें

महाराष्ट्रBhandup bus accident: सीएम फडणवीस ने मृतकों के परिजनों को अनुग्रह राशि का किया ऐलान, हादसे में 4 की मौत, 9 घायल

महाराष्ट्रMaharashtra Heavy Rain: महाराष्ट्र में बारिश का कहर, 24 घंटों में 3 लोगों की मौत, 120 से अधिक व्यक्तियों को निकाला गया

महाराष्ट्रसमृद्धि महामार्ग पर सुरक्षा और सुविधा का सवाल!

महाराष्ट्रMumbai: लोकल ट्रेन से सफर कर रहे 4 यात्रियों की मौत, भीड़ से भरी ट्रेन से गिरे लोग; दर्दनाक वीडियो वायरल

महाराष्ट्रदिशा सालियान की मौत पर पिता का खुलासा, रेप और हत्या का किया दावा; आदित्य ठाकरे के खिलाफ एफआईआर की मांग