लाइव न्यूज़ :

LMOTY 2024: अभिनेता रणबीर कपूर को 'लोकमत महाराष्ट्रीयन ऑफ द ईयर' से सम्मानित किया गया, बेस्ट एक्टर का अवॉर्ड जीता

By शिवेन्द्र कुमार राय | Updated: February 15, 2024 20:14 IST

बॉलीवुड अभिनेता रणबीर कपूर को मनोरंजन के क्षेत्र में उनके योगदान के लिए पुरस्कार प्रदान किया गया। दर्शकों के बीच अपनी लोकप्रियता के लिए रणबीर कपूर ने इस साल के 'लोकमत महाराष्ट्रीयन ऑफ द ईयर' में बेस्ट एक्टर का अवॉर्ड जीता है।

Open in App
ठळक मुद्दे'लोकमत महाराष्ट्रीयन ऑफ द ईयर' समारोह 15 फरवरी को आयोजित किया गयारणबीर कपूर को मनोरंजन के क्षेत्र में उनके योगदान के लिए पुरस्कार प्रदान किया गया'लोकमत महाराष्ट्रीयन ऑफ द ईयर' में बेस्ट एक्टर का अवॉर्ड जीता

lokmat maharashtrian of the year awards 2024: 'लोकमत महाराष्ट्रीयन ऑफ द ईयर' समारोह 15 फरवरी को  आयोजित किया गया। 'महाराष्ट्रियन ऑफ द ईयर' के इतिहास में पहली बार यह समारोह गेटवे ऑफ इंडिया पर आयोजित किया गया। कार्यक्रम में कई कैबिनेट मंत्री, वरिष्ठ आईएएस और आईपीएस अधिकारी, उद्यमी, डॉक्टर, वकील शामिल हुए। इस कार्यक्रम में उद्यमी ईशा अंबानी और अभिनेता रणबीर कपूर ने भी हिस्सा लिया।

बॉलीवुड अभिनेता रणबीर कपूर को मनोरंजन के क्षेत्र में उनके योगदान के लिए पुरस्कार प्रदान किया गया। दर्शकों के बीच अपनी लोकप्रियता के लिए रणबीर कपूर ने इस साल के 'लोकमत महाराष्ट्रीयन ऑफ द ईयर' में बेस्ट एक्टर का अवॉर्ड जीता है। रणबीर को दिग्गज अभिनेता जीतेंद्र कपूर ने सम्मानित किया।

रणबीर कपूर को बॉलीवुड में 17 साल हो गए हैं। उन्होंने 2007 में संजय लीला भंसाली की फिल्म सांवरिया से डेब्यू किया था। फिलहाल रणबीर फिल्म एनिमल के चलते चर्चा में हैं। फिल्म ने 500 करोड़ से ज्यादा की कमाई की। 

संदीप रेड्डी वांगा द्वारा निर्देशित इस फिल्म में उन्होंने रणविजय सिंह की भूमिका निभाई। वह कभी न देखे गए गुस्से वाले किरदार में नजर आए। उनकी एंट्री पर थिएटर में सीटियां बजी। रणबीर कपूर की एक्टिंग स्किल्स की हमेशा सराहना होती रही है। अभिनय उन्हें अपने परिवार से विरासत में मिला। उन्हें अभिनय की प्रेरणा अपने पिता दिवंगत अभिनेता ऋषि कपूर से मिली। मां नीतू कपूर भी एक बेहतरीन एक्ट्रेस हैं।

बता दें कि लोकमत महाराष्ट्रीयन ऑफ द ईयर अवार्ड, महाराष्ट्र के नंबर 1 मीडिया ग्रुप लोकमत के द्वारा महाराष्ट्र के मान सम्मान को विविध क्षेत्र में बढ़ाने वाले व्यक्तित्व को सम्मानित करने की एक पहल है। हर साल यह अवार्ड बॉलीवुड, राजनीति, स्पोर्ट्स से लेकर समाजसेवा तक से जुड़े लोगों सम्मान के तौर पर प्रदान किया जाता है। पुरस्कार हर साल उन व्यक्तियों और संगठनों को दिया जाता है जिन्होंने सार्वजनिक सेवा - समाज सेवा, शिक्षा, प्रशासन, राजनीति, चिकित्सा, उद्योग, खेल, कृषि, सीएसआर के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान दिया है।  

टॅग्स :लोकमत महाराष्ट्रीयन ऑफ द ईयर अवार्ड्स 2024रणबीर कपूरहिन्दी सिनेमा समाचारलोकमत नागपुर
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस

बॉलीवुड चुस्कीBigg Boss 18 फेम Rajat Dalal की शादी की पहली झलक, इमोशनल मैसेज ने जीता दिल

बॉलीवुड चुस्कीValmiki Ramayana film: रामनवमी पर 'वाल्मिकी रामायण' की घोषणा, फिल्म की रिलीज डेट भी बताई गई

महाराष्ट्र अधिक खबरें

महाराष्ट्रBhandup bus accident: सीएम फडणवीस ने मृतकों के परिजनों को अनुग्रह राशि का किया ऐलान, हादसे में 4 की मौत, 9 घायल

महाराष्ट्रMaharashtra Heavy Rain: महाराष्ट्र में बारिश का कहर, 24 घंटों में 3 लोगों की मौत, 120 से अधिक व्यक्तियों को निकाला गया

महाराष्ट्रसमृद्धि महामार्ग पर सुरक्षा और सुविधा का सवाल!

महाराष्ट्रMumbai: लोकल ट्रेन से सफर कर रहे 4 यात्रियों की मौत, भीड़ से भरी ट्रेन से गिरे लोग; दर्दनाक वीडियो वायरल

महाराष्ट्रदिशा सालियान की मौत पर पिता का खुलासा, रेप और हत्या का किया दावा; आदित्य ठाकरे के खिलाफ एफआईआर की मांग