लाइव न्यूज़ :

इंदौर-भोपाल वंदेभारत ट्रेन का विस्तार अब नागपुर तक- रेलवे बोर्ड

By आनंद शर्मा | Updated: October 9, 2023 16:19 IST

रेलवे बोर्ड ने इंदौर-नागपुर वंदेभारत का विस्तार करते हुए नागपुर को सौगात दे दी है। इससे पहले भी रेलवे ने नागपुर के लिए नागपुर-बिलासपुर वंदेभारत चलाई थी।

Open in App
ठळक मुद्देरेलवे बोर्ड ने नागपुर तक इंदौर-नागपुर वंदेभारत का विस्तार कियाइससे पहले नागपुर-बिलासपुर वंदेभारत नागपुर को सौगात दी थीइस बात की जानकारी रेलवे बोर्ड के संयुक्त निदेशक (कोचिंग) विवेक कुमार सिन्हा ने दी

नागपुर: महाराष्ट्र के शहर नागपुर को रेलवे बोर्ड की ओर से इंदौर-नागपुर वंदेभारत की सौगात दी है। इससे पहले रेलवे ने शहर के लिए नागपुर-बिलासपुर वंदेभारत भी शुरू की थी, जिससे नागपुर की गति को पंख लगे सके। यह नई ट्रेन नहीं है, बल्कि इंदौर-भोपाल वंदेभारत एक्सप्रेस को ही अब नागपुर तक विस्तार किया गया है।

इस बात का निर्णय रेलवे बोर्ड ने लिया है। इस बारे में रेलवे बोर्ड के संयुक्त निदेशक (कोचिंग) विवेक कुमार सिन्हा ने रविवार की शाम मध्य रेलवे (मुंबई), पश्चिम रेलवे (मुंबई) और पश्चिम मध्य रेलवे (जबलपुर) को भी पत्र जारी कर दिया है। 

पत्र के मुताबिक, रेलवे बोर्ड ने 20911/20912 इंदौर-भोपाल वंदेभारत एक्सप्रेस को नागपुर तक ले जाने का फैसला लिया है। इसकी पुष्टि मध्य रेलवे, नागपुर मंडल के वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक आशुतोष श्रीवास्तव ने की है। इससे इंदौर भोपाल और नागपुर मार्ग के यात्रियों को काफी लाभ होगा। इस नए निर्णय से अब 20911 इंदौर-नागपुर वंदेभारत एक्सप्रेस इंदौर से सुबह 6.10 बजे रवाना होकर दोपहर 2.30 बजे नागपुर आएगी। 

यह ट्रेन उज्जैन में सुबह 7 बजे, भोपाल में 9.15 बजे, इटारसी में 10.45 बजे पहुंचकर, फिर नागपुर रवाना होगी। जबकि, 20912 नागपुर-इंदौर वंदेभारत एक्सप्रेस नागपुर से दोपहर 3.20 बजे रवाना होकर रात 11.45 बजे पर इंदौर पहुंच जाएगी। यह ट्रेन इटारसी में शाम 7 बजे, भोपाल में रात 8.40 बजे और उज्जैन में रात 10.50 बजे पहुंचने के साथ ही इंदौर रवाना होगी।

इस ट्रेन का अब इटारसी में कमर्शियल स्टॉपेज रहेगा। इंदौर-भोपाल वंदेभारत एक्सप्रेस के नागपुर तक विस्तार के निर्णय पर 9 अक्तूबर से अमल किया गया है।

टॅग्स :नागपुरमहाराष्ट्रइंदौरभोपाल
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारबेंगलुरु-मुंबई एक्सप्रेस शुरू, देखिए रूट, समय और टिकट की कीमत, तुमकुरु, हुबली, बेलगावी, सांगली, कराड, सतारा, लोनांद, पुणे, लोनावला, कल्याण और ठाणे सहित 15 स्टेशनों पर रुकेगी

भारतकौन थे भुवन चंद्र खंडूरी?, देहरादून में निधन

बॉलीवुड चुस्कीमुंबई में सलमान खान के गैलेक्सी अपार्टमेंट में 5 फुट लंबा सांप?, वीडियो

कारोबार800 करोड़ रुपये खर्च, लाखों कर्मचारी को तोहफा?, 5वें, 6वें और 7वें वेतन आयोगों के तहत कर्मचारियों के महंगाई भत्ता डीए के बकाया भुगतान को मंजूरी

कारोबार800 करोड़ रुपये खर्च, लाखों कर्मचारी को तोहफा?, 5वें, 6वें और 7वें वेतन आयोगों के तहत कर्मचारियों के महंगाई भत्ता डीए के बकाया भुगतान को मंजूरी

महाराष्ट्र अधिक खबरें

महाराष्ट्रBhandup bus accident: सीएम फडणवीस ने मृतकों के परिजनों को अनुग्रह राशि का किया ऐलान, हादसे में 4 की मौत, 9 घायल

महाराष्ट्रMaharashtra Heavy Rain: महाराष्ट्र में बारिश का कहर, 24 घंटों में 3 लोगों की मौत, 120 से अधिक व्यक्तियों को निकाला गया

महाराष्ट्रसमृद्धि महामार्ग पर सुरक्षा और सुविधा का सवाल!

महाराष्ट्रMumbai: लोकल ट्रेन से सफर कर रहे 4 यात्रियों की मौत, भीड़ से भरी ट्रेन से गिरे लोग; दर्दनाक वीडियो वायरल

महाराष्ट्रदिशा सालियान की मौत पर पिता का खुलासा, रेप और हत्या का किया दावा; आदित्य ठाकरे के खिलाफ एफआईआर की मांग