लाइव न्यूज़ :

लंबे समय बाद कोविड-19 से महाराष्ट्र में हुई पहली मौत, नए वैरियंट की मौजूदगी से विशेषज्ञ चिंतित

By शिवेन्द्र कुमार राय | Updated: August 10, 2023 15:21 IST

हाल ही में कोविड के एक वैरिएंट का पता चला है जो पूरे यूनाइटेड किंगडम में तेजी से फैल रहा है। इससे भी ज्यादा समस्या की बात ये है कि नया कोविड-19 वैरिएंट की उपस्थिति भारत के महाराष्ट्र में भी पाई गई है।

Open in App
ठळक मुद्देमहाराष्ट्र से एक ऐसी खबर आई है जो फिर से चिंता बढ़ाने वाली हैमहीनों बाद कोविड-19 से पहली मौत की खबर आई हैमृतक 75 वर्षीय व्यक्ति था, जिसे लिवर कार्सिनोमा की पुरानी बीमारी थी

मुंबई: कोरोना महामारी के खतरे को अब लगभग खत्म मान लिया गया है। लेकिन इसी बीच महाराष्ट्र से एक ऐसी खबर आई है जो फिर से चिंता बढ़ाने वाली है। दरअसल राज्य सरकार ने बताया है कि बुधवार को कोविड-19 से एक मौत हुई है। महीनों बाद कोविड-19 से पहली मौत की खबर आई है। हालांकि के ये मृत्यु जुलाई महीने में हुई थी लेकिन इस मौत को सरकारी रिकॉर्ड में शामिल करने का काम इसी बुधवार को हुआ।

बीएमसी के कार्यकारी स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. दक्ष शाह ने बताया कि मृतक 75 वर्षीय व्यक्ति था, जिसे लिवर कार्सिनोमा की पुरानी बीमारी थी। उन्होंने कहा कि हालांकि वह व्यक्ति कोविड-19 से संक्रमित था, लेकिन संक्रमण उसकी मौत का प्राथमिक कारण नहीं था। ये चिंता की बात इसलिए है क्योंकि  पूरे जून और जुलाई में कोविड से एक भी मौत रिपोर्ट नहीं की गई थी। राज्य में बुधवार को 14 नए कोविड मामले सामने आए। इस समय टेस्टिंग भी काफी कम हो रही है।

बता दें कि हाल ही में कोविड के एक वैरिएंट का पता चला है जो पूरे यूनाइटेड किंगडम में तेजी से फैल रहा है। इससे भी ज्यादा समस्या की बात ये है कि नया कोविड-19 वैरिएंट की उपस्थिति भारत के महाराष्ट्र में भी पाई गई है। 

स्वास्थ्य विशेषज्ञों का कहना है कि ईजी.5.1, उपनाम 'एरिस', घातक ओमिक्रॉन का एक उप-संस्करण है जो इस साल मई से महाराष्ट्र में सक्रिय है। इसी की वजह से राज्य में मामलों में वृद्धि देखी गई है।

जीनोम अनुक्रमण के लिए महाराष्ट्र के समन्वयक और पुणे के बीजे मेडिकल कॉलेज के एक वरिष्ठ वैज्ञानिक डॉ. राजेश कार्यकार्टे ने टाइम्स ऑफ इंडिया को बताया कि ईजी.5.1 का मई में महाराष्ट्र में पता चला था। चूंकि इसका पता चलने के बाद दो महीने बीत चुके हैं और जून और जुलाई में कोविड में कोई महत्वपूर्ण वृद्धि नहीं हुई है, इसलिए यह उप-संस्करण कोई प्रभाव डालता नहीं दिख रहा है। XBB.1.16 और XBB.2.3 अभी भी हावी हैं।

हालांकि भारत के लिए राहत की बात ये है कि EG.5.1 अब तक भारत में हावी नहीं हो पाया है। महाराष्ट्र में सबसे अधिक 43 सक्रिय मामले मुंबई में हैं, इसके बाद पुणे में 34 और ठाणे में 25 हैं। रायगढ़, सांगली, सोलापुर, सतारा और पालघर में वर्तमान में एक-एक सक्रिय मामला है। विशेषज्ञ सावधानी बरतने की सलाह दे रहे हैं। 

टॅग्स :Coronaमहाराष्ट्रकोविड-19 इंडियाCOVID-19 India
Open in App

संबंधित खबरें

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

क्राइम अलर्टफोन, पेनड्राइव और टैबलेट में 121 अश्लील वीडियो?, रवींद्र गणपत एरंडे ने सरकारी नौकरी का वादा कर अलग-अलग होटल में कई महिलाओं का यौन शोषण किया

क्राइम अलर्टखुले कुएं में गिरी कार, परिवार के 9 सदस्यों की गई जान, समारोह में शामिल होने के बाद घर लौट रहे थे, वीडियो

भारतराष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टीः उत्तरार्द्ध में उत्तराधिकार के लिए संघर्ष

क्राइम अलर्ट2 क्रेडिट सोसायटी, 132 खाते, ₹62.74 करोड़ लेन-देन?, 'धर्मगुरु' ने कैसे दौलत बनाई?

महाराष्ट्र अधिक खबरें

महाराष्ट्रBhandup bus accident: सीएम फडणवीस ने मृतकों के परिजनों को अनुग्रह राशि का किया ऐलान, हादसे में 4 की मौत, 9 घायल

महाराष्ट्रMaharashtra Heavy Rain: महाराष्ट्र में बारिश का कहर, 24 घंटों में 3 लोगों की मौत, 120 से अधिक व्यक्तियों को निकाला गया

महाराष्ट्रसमृद्धि महामार्ग पर सुरक्षा और सुविधा का सवाल!

महाराष्ट्रMumbai: लोकल ट्रेन से सफर कर रहे 4 यात्रियों की मौत, भीड़ से भरी ट्रेन से गिरे लोग; दर्दनाक वीडियो वायरल

महाराष्ट्रदिशा सालियान की मौत पर पिता का खुलासा, रेप और हत्या का किया दावा; आदित्य ठाकरे के खिलाफ एफआईआर की मांग