लाइव न्यूज़ :

Coronavirus: लॉकडाउन की मार! उचित दाम न मिलने पर महाराष्ट्र में किसान ने जलाई पूरी फसल, कही ये बात

By भाषा | Updated: April 24, 2020 13:58 IST

कोरोना वायरस के कारण हुए देशव्यापी लॉकडाउन का असर खेती पर भी देखने को मिल रहा है। ऐसे में अपनी फसल के लिए उचित दाम न मिलने पर स्मानाबाद जिले के एक किसान ने पूरी फसल को ही नष्ट कर दिया।

Open in App
ठळक मुद्देलॉकडाउन की वजह से सब्जियों की मांग, ढुलाई और बिक्री किसानों के लिए बड़ी समस्या बन गई है। महाराष्ट्र में बंद लागू हुए करीब एक महीना हो गया है क्योंकि यहां यह राष्ट्रव्यापी बंद से पहले से प्रभावी है।

औरंगाबाद: स्मानाबाद जिले में एक किसान ने अपनी फसल के लिए उचित दाम न मिलने पर अपनी पूरी फसल को ही नष्ट कर दिया। दरअसल, किसान एक व्यापारी की ओर से बाजार की कीमत का महज 60 प्रतिशत देने की पेशकश से नाराज था जिसके बाद उसने एक एकड़ भूमि में उपजी पत्तागोभी की अपनी पूरी फसल नष्ट कर दी। 

उमेर्गा तहसील के जगदलवाड़ी गांव के निवासी उमाजी चव्हाण ने कहा कि किसानों से सब्जियां खरीदने वाले व्यापारियों ने जिस कीमत की पेशकश की वह इतनी कम थी कि उसके पास कोई विकल्प नहीं बचा और उसने पूरी फसल को नष्ट करने का अत्यंत कठिन कदम उठाया। 

चव्हाण ने शुक्रवार को बताया, 'मैने ट्रैक्टर और रोटर की मदद से पत्तागोभी का पूरा खेत नष्ट कर दिया।' उन्होंने कहा कि लॉकडाउन की वजह से सब्जियों की मांग, ढुलाई और बिक्री किसानों के लिए बड़ी समस्या बन गई है। महाराष्ट्र में बंद लागू हुए करीब एक महीना हो गया है क्योंकि यहां यह राष्ट्रव्यापी बंद से पहले से प्रभावी है।

उन्होंने कहा, 'हमने अपने गांव से 20 किलोमीटर दूर उमेर्गा के बाजार में पत्तागोभी बेचने की कोशिश की थी। हमें 50 किलोग्राम पत्तागोभी के लिए 20 रुपये की पेशकश की गई। मुझे जो कीमत दी जा रही थी वह बाजार के सामान्य बिक्री कीमत का करीब 60 फीसदी है।' 

चव्हाण ने कहा, 'मैंने एक एकड़ खेत में पत्तागोभी की खेती के लिए करीब एक लाख रुपये खर्च किए थे। मैंने निवेश पर उचित रिटर्न की उम्मीद की थी लेकिन मुझसे फसल को उस कीमत पर बेचने को कहा गया जिससे लागत का 50 प्रतिशत भी ऊपर नही होता।' उन्होंने कहा, 'सोलापुर और हैदराबाद में बड़े बाजार हैं जहां मुझे उचित कीमत मिली होती। लेकिन सोलापुर मेरे गांव से 100 किलोमीटर और हैदराबाद 200 किलोमीटर दूर है। बंद के बीच इन शहरों तक परिवहन मुश्किल है।' 

टॅग्स :कोरोना वायरसमहाराष्ट्र
Open in App

संबंधित खबरें

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

क्राइम अलर्टफोन, पेनड्राइव और टैबलेट में 121 अश्लील वीडियो?, रवींद्र गणपत एरंडे ने सरकारी नौकरी का वादा कर अलग-अलग होटल में कई महिलाओं का यौन शोषण किया

क्राइम अलर्टखुले कुएं में गिरी कार, परिवार के 9 सदस्यों की गई जान, समारोह में शामिल होने के बाद घर लौट रहे थे, वीडियो

भारतराष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टीः उत्तरार्द्ध में उत्तराधिकार के लिए संघर्ष

क्राइम अलर्ट2 क्रेडिट सोसायटी, 132 खाते, ₹62.74 करोड़ लेन-देन?, 'धर्मगुरु' ने कैसे दौलत बनाई?

महाराष्ट्र अधिक खबरें

भारतKotma Building Collapses: 4 मंजिला इमारत हुई जमींदोज, 2 लोगों की मलबे में दबकर मौत; कई अब भी फंसे

भारतगोदाम में भर रहे थे नाइट्रोजन गैस?, विस्फोट में 4 की मौत और 2 घायल

भारतPAN Card Update: घर बैठे सुधारें पैन कार्ड में मोबाइल नंबर या नाम, बस 5 मिनट में होगा पूरा काम; देखें प्रोसेस

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत