लाइव न्यूज़ :

ईवीएम मशीन है, जो लोग वोट देने EVM के पास जाते हैं, उनके दिमाग में केवल मोदी जी होते हैंः फड़नवीस 

By भाषा | Updated: September 13, 2019 18:04 IST

महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फड़नवीस ने विपक्ष पर तंज कसते हुए कहा कि वे लोग विपक्ष में बैठने की आदत डाल लें। उन्होंने कहा, ‘‘लोग सत्ता के लिए आपको (विपक्ष) अगले 25 वर्षों तक वोट नहीं करने वाले हैं। आपको बहुत घमंड था लेकिन लोगों ने वोट देकर आपको सबक सिखाया।’’

Open in App
ठळक मुद्देफड़नवीस ने शुक्रवार को अहमदनगर जिले से अपनी महाजनादेश यात्रा के तीसरे चरण की शुरुआत की।यह यात्रा पिछले पांच वर्षों में हमारे द्वारा किए गए कार्यों को लेकर आम आदमी के साथ बातचीत करने के लिए है।

महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फड़नवीस ने शुक्रवार को चुनावी हार के लिए इलेक्ट्रॉनिक वोटिंग मशीन (ईवीएम) पर दोषी मढ़ने के लिए विपक्षी दलों की आलोचना की और दावा किया कि मतदाताओं के जेहन में केवल प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी हैं।

अहमदनगर जिले के संगमनेर में एक सभा को संबोधित करते हुए फड़नवीस ने कहा कि समस्या ईवीएम में नहीं, बल्कि इन दलों के मस्तिष्क में है। उन्होंने कहा, ‘‘ईवीएम सिर्फ एक मशीन है। जो लोग वोट देने ईवीएम के पास जाते हैं, उनके दिमाग में केवल मोदी जी होते हैं। इसलिए वे भाजपा और शिवसेना को वोट देते हैं। समस्या मशीन में नहीं, बल्कि आपके मस्तिष्क में है।’’

उन्होंने विपक्ष पर तंज कसते हुए कहा कि वे लोग विपक्ष में बैठने की आदत डाल लें। उन्होंने कहा, ‘‘लोग सत्ता के लिए आपको (विपक्ष) अगले 25 वर्षों तक वोट नहीं करने वाले हैं। आपको बहुत घमंड था लेकिन लोगों ने वोट देकर आपको सबक सिखाया।’’

फड़नवीस ने शुक्रवार को अहमदनगर जिले से अपनी महाजनादेश यात्रा के तीसरे चरण की शुरुआत की। उन्होंने कहा, ‘‘यह यात्रा पिछले पांच वर्षों में हमारे द्वारा किए गए कार्यों को लेकर आम आदमी के साथ बातचीत करने के लिए है और यह जानने के लिए कि क्या किया जाना बाकी रह गया है। 

टॅग्स :महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव 2019भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी)नरेंद्र मोदीशिव सेनाउद्धव ठाकरेकांग्रेससोनिया गाँधीशरद पवारदेवेंद्र फड़नवीसDevendra Fadnavis
Open in App

संबंधित खबरें

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

कारोबारकेरलम विधानसभा चुनावः वृद्ध आबादी 16.5 प्रतिशत?, पेंशन, स्वास्थ्य सुविधाएं और सुरक्षा सबसे बड़े चुनावी मुद्दे?, देखिए किस दल ने क्या दिया तोहफा?

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

भारतराष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टीः उत्तरार्द्ध में उत्तराधिकार के लिए संघर्ष

महाराष्ट्र अधिक खबरें

महाराष्ट्रBhandup bus accident: सीएम फडणवीस ने मृतकों के परिजनों को अनुग्रह राशि का किया ऐलान, हादसे में 4 की मौत, 9 घायल

महाराष्ट्रMaharashtra Heavy Rain: महाराष्ट्र में बारिश का कहर, 24 घंटों में 3 लोगों की मौत, 120 से अधिक व्यक्तियों को निकाला गया

महाराष्ट्रसमृद्धि महामार्ग पर सुरक्षा और सुविधा का सवाल!

महाराष्ट्रMumbai: लोकल ट्रेन से सफर कर रहे 4 यात्रियों की मौत, भीड़ से भरी ट्रेन से गिरे लोग; दर्दनाक वीडियो वायरल

महाराष्ट्रदिशा सालियान की मौत पर पिता का खुलासा, रेप और हत्या का किया दावा; आदित्य ठाकरे के खिलाफ एफआईआर की मांग