लाइव न्यूज़ :

Coronavirus Outbreak: महाराष्ट्र में पिछले 24 घंटे में कोरोना के 8641 नये केस और 266 लोगों की मौत, जानें ताजा अपडेट

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: July 16, 2020 20:08 IST

Coronavirus outbreak in maharashtra : यहां अब तक कुल 1 लाख 58 हजार 140 मरीज ठीक भी हो चुके हैं। वहीं मुंबई में सबसे अधिक 97,950 मामले हैं:

Open in App
ठळक मुद्देकेंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने अब तक संक्रमण के मामलों की कुल संख्या 9,68,876 बताई है। महाराष्ट्र की पूर्व चुनाव आयुक्त नीला सत्यनारायण की कोविड-19 से संक्रमित होने के बाद बृहस्पतिवार सुबह मौत हो गई।

महाराष्ट्र में कोरोना वायरस लगातार बढ़ता जा रहा है। यहां पिछले 24 घंटे में कोरोना के 8641 नये मामले सामने आए हैं, जबकि 266 लोगों की मौत भी दर्ज की गई है। राज्य स्वास्थ्य विभाग के ताजा आँकड़ों के मुताबिक राज्य में अब तक कुल 1 लाख 14 हजार 648 एक्टिव केस मौजूद हैं।

यहां अब तक कुल 1 लाख 58 हजार 140 मरीज ठीक भी हो चुके हैं। वहीं, मुंबई में आज कोरोना के 1498 नए मामले रिपोर्ट हुए है और 56 लोगों की मौत हुई है। कुल केस 97,751 हुए, अब तक 5520 की मौत हुई है। यह जानकारी बीएमसी ने दी है।

वहीं, महाराष्ट्र की पूर्व चुनाव आयुक्त नीला सत्यनारायण की कोविड-19 से संक्रमित होने के बाद बृहस्पतिवार सुबह मौत हो गई। वह 72 वर्ष की थीं। उपनगर अंधेरी में सेवन हिल्स अस्पताल के डीन बालकृष्ण अडसुल ने बताया कि उन्होंने सुबह करीब चार बजे दम तोड़ दिया।

 

उन्होंने बताया कि उनके पति और बेटे का भी अस्पताल में कोविड-19 का इलाज जारी है। सत्यनारायण 1972 बैच की आईएएस अधिकारी और राज्य की पहली महिला चुनाव आयुक्त थीं। सत्यनारायण 2009 में राज्य के राजस्व विभाग की अतिरिक्त मुख्य सचिव के रूप में सेवानिवृत्त हुईं। इसके बाद 2009 से 2014 तक उन्होंने राज्य के चुनाव आयुक्त के तौर पर अपनी सेवाएं दीं। उन्होंने कई किताबें लिखीं और वह एक गायिका भी थीं।

महाराष्ट्र की पूर्व चुनाव आयुक्त नीला सत्यनारायण की कोविड-19 से संक्रमित होने के बाद बृहस्पतिवार सुबह मौत हो गई। वह 72 वर्ष की थीं। उपनगर अंधेरी में सेवन हिल्स अस्पताल के डीन बालकृष्ण अडसुल ने बताया कि उन्होंने सुबह करीब चार बजे दम तोड़ दिया। उन्होंने बताया कि उनके पति और बेटे का भी अस्पताल में कोविड-19 का इलाज जारी है। सत्यनारायण 1972 बैच की आईएएस अधिकारी और राज्य की पहली महिला चुनाव आयुक्त थीं। सत्यनारायण 2009 में राज्य के राजस्व विभाग की अतिरिक्त मुख्य सचिव के रूप में सेवानिवृत्त हुईं। इसके बाद 2009 से 2014 तक उन्होंने राज्य के चुनाव आयुक्त के तौर पर अपनी सेवाएं दीं। उन्होंने कई किताबें लिखीं और वह एक गायिका भी थीं।

संबंधित सरकारों की ओर से उपलब्ध कराई गई जानकारी के मुताबिक, देश के अलग-अलग राज्यों/केन्द्र शासित प्रदेशों में शाम 6:45 बजे तक कोरोना वायरस से जुड़े आंकड़े इस प्रकार हैं :

राज्य/ यूटी पुष्ट मामले ठीक/अस्पताल से छुट्टी मौत

अंडमान निकोबार -176-130- 0आंध्र प्रदेश- 38,044 - 19,393 - 492अरुणाचल प्रदेश - 491 -153 - 3असम-19,754-12,888-48बिहार-21,558 -14,101-167चंडीगढ़-635- 476-11छत्तीसगढ़-4,556-3,324- 20दिल्ली-1,16,993-95,699-3,487

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने अब तक संक्रमण के मामलों की कुल संख्या 9,68,876 बताई है। इसके अलावा मंत्रालय ने बताया कि 24,915 लोगों की मौत हुई है और उपचार के बाद 6,12,815 लोग कोरोना वायरस के संक्रमण से ठीक हुए हैं।

 

टॅग्स :महाराष्ट्रमहाराष्ट्र में कोरोनाकोरोना वायरस
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारबेंगलुरु-मुंबई एक्सप्रेस शुरू, देखिए रूट, समय और टिकट की कीमत, तुमकुरु, हुबली, बेलगावी, सांगली, कराड, सतारा, लोनांद, पुणे, लोनावला, कल्याण और ठाणे सहित 15 स्टेशनों पर रुकेगी

भारतकौन थे भुवन चंद्र खंडूरी?, देहरादून में निधन

बॉलीवुड चुस्कीमुंबई में सलमान खान के गैलेक्सी अपार्टमेंट में 5 फुट लंबा सांप?, वीडियो

कारोबार800 करोड़ रुपये खर्च, लाखों कर्मचारी को तोहफा?, 5वें, 6वें और 7वें वेतन आयोगों के तहत कर्मचारियों के महंगाई भत्ता डीए के बकाया भुगतान को मंजूरी

कारोबार800 करोड़ रुपये खर्च, लाखों कर्मचारी को तोहफा?, 5वें, 6वें और 7वें वेतन आयोगों के तहत कर्मचारियों के महंगाई भत्ता डीए के बकाया भुगतान को मंजूरी

महाराष्ट्र अधिक खबरें

भारत"सरकार हर आयोजन को सड़क पर करा रही है": सड़कों पर नमाज को लेकर सीएम योगी पर अखिलेश का पलटवार

भारतUjjain: श्री महाकाल मंदिर सभा मंडप में सफाई कर्मी महिला को कुत्ते ने काटा

भारत'चंद दिनों के बलात्कार और दुष्कर्म के चंद आंकड़े दे रहा हूँ': नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने आंकड़े जारी कर सम्राट सरकार पर बोला तीखा हमला

भारतविकास प्रक्र‍िया में जनजातीय समाज को शामिल करने प्रधानमंत्री श्री मोदी ने बनाई नीतियां: मंत्री डॉ. शाह

भारतक्या बीजेपी में शामिल होंगे रेवंत रेड्डी? तेलंगाना सीएम को लेकर निज़ामाबाद के सांसद धर्मपुरी के बयान ने मचाई सनसनीखेज