लाइव न्यूज़ :

एक्शन में सीएम शिंदे, कार में बैठे-बैठे कलेक्टर को लगाया फोन,ली रिपोर्ट

By योगेश सोमकुंवर | Updated: July 9, 2022 18:26 IST

महाराष्ट्र के कुरुंदा गांव में बाढ़ से प्रभावित लोगों की मदद का निर्देश देते हुए सीएम शिंदे का एक अन्य वीडियो भी सोशल मीडिया पर है. जिसमें सीएम शिंदे जिलाधिकारी को राहत और बचाव कार्यों को लेकर निर्देश देते देखें जा सकते हैं.

Open in App
ठळक मुद्देसीएम शिंदे ने फोन पर कलेक्टर से ली रिपोर्टकुरुंदा गांव में बचाव कार्य पर दिए निर्देशसीएम शिंदे और उप मुख्यमंत्री देवेंद्र फड़नवीस का दिल्ली दौरा

पिछले कई दिनों से राजनीतिक कारणों से सुर्खियां बटोरने वाले एकनाथ शिंदे इन दिनों अपने अपने काम करने के स्टाइल को लेकर भी चर्चा में है. शिवसेना में बगावत का बिगुल फूंकने के बाद महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री का पदभर संभालने वाले शिंदे ने बहुमत सिद्ध करने के बाद विधानसभा में भाषण देते वक्त अपने काम करने का तरीका बताया था. शिंदे ने कहा था कि मुझे जिस भी जिले से शिकायत मिलेगी मैं वहां के जिलाधिकारी को फोन कर तुरंत काम करवाउंगा.

सीएम शिंदे ने फोन पर कलेक्टर से ली रिपोर्ट

अपनी इस बात को कायम रखते हुए सीएम शिंदे ने जिलाधिकारियों की फोन पर ही क्लास लेनी शुरू कर दी है. दिल्ली यात्रा के दौरान सीएम शिंदे को अपने राज्य के अमरावती जिले के दो गांवों में दूषित पानी पीने की वजह से 50 से ज्यादा लोगों के बिमार पड़ने की जानकारी मिली उन्होंने तभी जिलाधिकारी को फोन कर इस घटना की जानकारी ली. अपनी कार में बैठकर फोन पर बात करते हुए सीएम शिंदे का ये वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. 

कुरुंदा गांव में बचाव कार्य पर दिए निर्देश

वहीं महाराष्ट्र के हिंगोली जिले के कुरुंदा गांव में बाढ़ से प्रभावित लोगों की मदद का निर्देश देते हुए सीएम शिंदे का एक अन्य वीडियो भी सोशल मीडिया पर है. जिसमें सीएम शिंदे जिलाधिकारी को राहत और बचाव कार्यों को लेकर निर्देश देते देखें जा सकते हैं.

सीएम शिंदे और उप मुख्यमंत्री देवेंद्र फड़नवीस का दिल्ली दौरा

दिल्ली में बीजेपी के शीर्ष नेतृत्व से मुलाकात करने दिल्ली आए सीएम शिंदे और महाराष्ट्र के उप मुख्यमंत्री देवेंद्र फड़नवीस ने शुक्रवार को गृह मंत्री अमित शाह के साथ बैठक की थी. इस बैठक में महाराष्ट्र मंत्रिमंडल के विस्तार को लेकर चर्चा हुई. सूत्रों के मुताबिक शिंदे कैबिनेट का विस्तार 18 जुलाई को होने वाले राष्ट्रपति चुनाव से पहले होने की संभावना है.

सूत्रों के मुताबिक, गृह मंत्री अमित शाह के साथ चार घंटे चली बैठक में नए मंत्रिमंडल के गठन समेत राज्य से जुड़े मामलों पर भी चर्चा हुई. शाह ने दोनों नेताओं से महाराष्ट्र के राजनीतिक हालात का ब्यौरा लिया. उद्धव ठाकरे सरकार में मंत्री रहे आठ विधायक शिंदे गुट में शामिल हो चुके है ऐसे में कयास लगाए जा रहे हैं कि इन सभी को शिंदे मंत्रिमंडल में एक बार फिर मौका मिल सकता है.

टॅग्स :महाराष्ट्रएकनाथ शिंदेदेवेंद्र फड़नवीस
Open in App

संबंधित खबरें

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

क्राइम अलर्टफोन, पेनड्राइव और टैबलेट में 121 अश्लील वीडियो?, रवींद्र गणपत एरंडे ने सरकारी नौकरी का वादा कर अलग-अलग होटल में कई महिलाओं का यौन शोषण किया

क्राइम अलर्टखुले कुएं में गिरी कार, परिवार के 9 सदस्यों की गई जान, समारोह में शामिल होने के बाद घर लौट रहे थे, वीडियो

भारतराष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टीः उत्तरार्द्ध में उत्तराधिकार के लिए संघर्ष

महाराष्ट्र अधिक खबरें

महाराष्ट्रBhandup bus accident: सीएम फडणवीस ने मृतकों के परिजनों को अनुग्रह राशि का किया ऐलान, हादसे में 4 की मौत, 9 घायल

महाराष्ट्रMaharashtra Heavy Rain: महाराष्ट्र में बारिश का कहर, 24 घंटों में 3 लोगों की मौत, 120 से अधिक व्यक्तियों को निकाला गया

महाराष्ट्रसमृद्धि महामार्ग पर सुरक्षा और सुविधा का सवाल!

महाराष्ट्रMumbai: लोकल ट्रेन से सफर कर रहे 4 यात्रियों की मौत, भीड़ से भरी ट्रेन से गिरे लोग; दर्दनाक वीडियो वायरल

महाराष्ट्रदिशा सालियान की मौत पर पिता का खुलासा, रेप और हत्या का किया दावा; आदित्य ठाकरे के खिलाफ एफआईआर की मांग