लाइव न्यूज़ :

महाराष्ट्र: रायगढ़ में 5 मंजिला इमारत गिरने से अब तक 2 लोगों की मौत, अब भी 18 लोगों के फंसे होने की आशंका, बचाव कार्य में लगी हैं NDRF की 3 टीमें

By सुमित राय | Updated: August 25, 2020 08:48 IST

महाराष्ट्र के रायगढ़ में 5 मंजिला इमारत गिरने से अब तक 2 लोगों की मौत हो चुकी है, जबकि अभी भी 18 लोगों के मलबे में दबे होने के आशंका है।

Open in App
ठळक मुद्देमहाराष्ट्र के रायगढ़ जिले के काजलपुरा इलाके में सोमवार को 5 मंजिला इमारत गिर गई।राष्ट्रीय आपदा प्रतिक्रिया बल (एनडीआरएफ) द्वारा तलाशी और बचाव अभियान चल रहा है।हादसे में अब तक 2 लोगों की मौत हो चुकी है, जबकि 18 लोग अभी भी मलबे में फंसे हुए हैं।

महाराष्ट्र के रायगढ़ जिले में महाड़ के सालीवाड़ा नाका काजलपुरा इलाके में सोमवार (24 अगस्त) शाम करीब पांच बजे एक बहुमजिला आवासीय इमारत ढह गई। राष्ट्रीय आपदा प्रतिक्रिया बल (एनडीआरएफ) द्वारा तलाशी और बचाव अभियान चल रहा है। रायगढ़ जिला कलेक्टर के अनुसार पांच मंजिला इमारत के ढहने से अब तक 2 लोगों की मौत हो चुकी है, जबकि अभी भी करीब 18 लोगों के मलबे में दबे होने की आशंका है।

बता दें कि हापुस तालाब के पास स्थित इस तारीक गार्डन नामक इमारत में 40 परिवार रह रहे थे, लेकिन सोमवार शाम को इमारत गिर गई, जिस कारण करीब 200 लोग मलबे में दब गए। हादसे के तुरंत बाद एंबुलेंस, अग्निशमन दल, पुलिस और प्रशासन ने बचाव कार्य शुरू कर दिया, लेकिन अंधेरे की वजह से बचाव कार्य में दिक्कतों का सामना करना पड़ा। मलबे में दबने से घायल हुए लोगों को महाड़ के सरकारी और निजी अस्पतालों में भर्ती किया गया। इसके बाद मदद के लिए पुणे से एनडीआरएफ की तीन टीमें घटना स्थल पर पहुंची और तेजी से बचाव कार्य शुरू किया।

महाराष्ट्र की मंत्री अदिति तटकरे और एकनाथ शिंदे रायगढ़ जिले के काजलपुरा इलाके में पहुंचे, जहां हादसा हुआ है। मंत्री ने बताया कि लगभग 60 लोगों को बचाया जा चुकी है। एनडीआरएफ की 3 टीमें राहत और बचाव कार्य में लगी हुई हैं। हादसे में घायलों का इलाज किया जा रहा है और कुछ को छुट्टी दे दी गई है। गंभीर चोटों वाले लोगों को उन्नत उपचार के लिए मुंबई ले जाया गया है। हादसे की जांच शुरू हो गई है। हम चाहते हैं कि विशेष जांच दल का गठन किया जाए।

दो पिलर हो चुके थे कमजोर

स्थानीय लोगों के अनुसार, इमारत में कुल 47 फ्लैट्स थे। इमारत के दो पिलर काफी कमजोर हो चुके थे। कुछ समय पहले इमारत के हिलने का पता चलते ही 40 परिवारों में से 25 परिवार बाहर निकल गए थे। इमारत का निर्माण पांच वर्ष पहले ही किया गया था। इस इमारत के निर्माण का ठेका मुंबई के बिल्डर यूनुस शेख और पटेल को दिया गया था।

टॅग्स :ईमारत गिरने की दुर्घटनामहाराष्ट्र
Open in App

संबंधित खबरें

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतKotma Building Collapses: 4 मंजिला इमारत हुई जमींदोज, 2 लोगों की मलबे में दबकर मौत; कई अब भी फंसे

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

क्राइम अलर्टफोन, पेनड्राइव और टैबलेट में 121 अश्लील वीडियो?, रवींद्र गणपत एरंडे ने सरकारी नौकरी का वादा कर अलग-अलग होटल में कई महिलाओं का यौन शोषण किया

महाराष्ट्र अधिक खबरें

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी