लाइव न्यूज़ :

Annual Exam 2023: महाराष्ट्र सरकार ने कक्षा पांचवीं और आठवीं के लिए वार्षिक परीक्षाएं फिर से शुरू कीं, जानें वजह

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: June 24, 2023 13:32 IST

Annual Exam 2023: केंद्र द्वारा शिक्षा का अधिकार (आरटीई) अधिनियम में संशोधन की पृष्ठभूमि में आई है, जिसमें कक्षा आठ तक किसी भी विद्यार्थी को फेल नहीं करने की व्यवस्था थी।

Open in App
ठळक मुद्देशिक्षा विभाग ने शुक्रवार को इस आशय की एक अधिसूचना जारी की। कक्षा पांचवीं और आठवीं के शैक्षणिक वर्ष के अंत में आयोजित की जाएगी। मार्गदर्शन प्रदान किया जाएगा और दो महीने में फिर से परीक्षा आयोजित की जाएगी।

Annual Exam 2023: महाराष्ट्र सरकार ने कक्षा पांचवीं और आठवीं के लिए वार्षिक परीक्षाएं फिर से शुरू कर दी हैं, जिससे छात्र-छात्राओं के दूसरे प्रयास में इन परीक्षाओं को उत्तीर्ण करने में विफल रहने पर विद्यालय उन्हें उसी कक्षा में रोक सकते हैं। यह जानकारी एक अधिकारी ने दी।

राज्य के स्कूल शिक्षा विभाग ने शुक्रवार को इस आशय की एक अधिसूचना जारी की। यह अधिसूचना केंद्र द्वारा शिक्षा का अधिकार (आरटीई) अधिनियम में संशोधन की पृष्ठभूमि में आई है, जिसमें कक्षा आठ तक किसी भी विद्यार्थी को फेल नहीं करने की व्यवस्था थी।

अधिसूचना में कहा गया है कि वार्षिक परीक्षा कक्षा पांचवीं और आठवीं के शैक्षणिक वर्ष के अंत में आयोजित की जाएगी। इसमें कहा गया है कि यदि कोई बच्चा परीक्षा उत्तीर्ण करने में विफल रहता है, तो अतिरिक्त मार्गदर्शन प्रदान किया जाएगा और दो महीने में फिर से परीक्षा आयोजित की जाएगी।

अधिसूचना के मुताबिक, हालांकि यदि उक्त बच्चा दूसरी बार भी परीक्षा उत्तीर्ण नहीं कर पाता है, तो उसे उस वर्ष उसी कक्षा में रोक लिया जाएगा। अधिसूचना में यह भी स्पष्ट किया गया है कि प्रारंभिक शिक्षा पूरी होने तक किसी भी बच्चे को स्कूल से नहीं निकाला जाएगा।

टॅग्स :मुंबईexam
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारपुणे के विशाल भुजबल हैदराबाद में राष्ट्रीय सम्मेलन में सम्मानित

भारतFire Accident: ONGC मुंबई हाई प्लेटफॉर्म पर भीषण आग, 10 लोग घायल; राहत और बचाव कार्य जारी

भारतराष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टीः उत्तरार्द्ध में उत्तराधिकार के लिए संघर्ष

क्रिकेटकौन थे अनिल गुरव?, दोस्तों के बीच ‘मुंबई के विवियन रिचर्ड्स’ के नाम से थे मशहूर

क्राइम अलर्टबेकार तार को लेकर झगड़ा, हथौड़े से हमला कर प्रभु राउत ने पहाड़ी कुमार यादव को मार डाला, रोहित कुमार ने दी गवाही?, बिहार से मुंबई आए थे नौकरी करने?

महाराष्ट्र अधिक खबरें

महाराष्ट्रBhandup bus accident: सीएम फडणवीस ने मृतकों के परिजनों को अनुग्रह राशि का किया ऐलान, हादसे में 4 की मौत, 9 घायल

महाराष्ट्रMaharashtra Heavy Rain: महाराष्ट्र में बारिश का कहर, 24 घंटों में 3 लोगों की मौत, 120 से अधिक व्यक्तियों को निकाला गया

महाराष्ट्रसमृद्धि महामार्ग पर सुरक्षा और सुविधा का सवाल!

महाराष्ट्रMumbai: लोकल ट्रेन से सफर कर रहे 4 यात्रियों की मौत, भीड़ से भरी ट्रेन से गिरे लोग; दर्दनाक वीडियो वायरल

महाराष्ट्रदिशा सालियान की मौत पर पिता का खुलासा, रेप और हत्या का किया दावा; आदित्य ठाकरे के खिलाफ एफआईआर की मांग