लाइव न्यूज़ :

महाराष्ट्र: बेमौसम बारिश के कारण महीने भर में 68 किसानों ने की आत्महत्या, जानें क्या कहते हैं आंकड़े

By लोकमत समाचार ब्यूरो | Updated: November 19, 2019 08:06 IST

बीड़ जिले में सबसे अधिक मौतें बीड़ जिले में महीनेभर में सबसे अधिक 16 किसानों ने आत्महत्या की है.

Open in App
ठळक मुद्देमराठवाड़ा में अक्टूबर में हुई वापसी की बारिश में 41 लाख हेक्टेयर क्षेत्र की काटने लायक हो चुकी खरीफ फसलें नष्ट हो गईं.इस बारिश में मक्का, सोयाबीन, कपास व अन्य फसलें सड़ गईं.

मराठवाड़ा में अक्टूबर में हुई भारी बारिश और उसके बाद बेमौसम बारिश से किसानों के हाथों में आई खरीफ फसलें बर्बाद हो गईं. इससे किसानों का भारी नुकसान हुआ. इसी वजह से 14 अक्टूबर से 11 नवंबर की अवधि में 68 किसानों ने अपनी जिंदगी समाप्त कर ली. मराठवाड़ा में दस माह में 746 किसानों की आत्महत्या दर्ज हैं.

मराठवाड़ा में अक्टूबर में हुई वापसी की बारिश में 41 लाख हेक्टेयर क्षेत्र की काटने लायक हो चुकी खरीफ फसलें नष्ट हो गईं. इस बारिश में मक्का, सोयाबीन, कपास व अन्य फसलें सड़ गईं. इस आसमानी संकट की वजह से किसानों की जीने की चाह ही खत्म हो गई.

सूखे के बाद ओलावृष्टि और फिर बेमौसम बारिश के कारण हुए फसलों के नुकसान की वजह से किसान कर्जमुक्त होने के बजाय कर्जबाजारी होते जा रहे हैं. सभी किसान इस सोच में पड़े हैं कि आखिर कर्ज अदा करें तो कैसे? ऐसे में निराश होकर वे अपनी जिंदगी खत्म कर रहे हैं.

इस जिले में सबसे ज्यादा हुईं आत्महत्याएं

बीड़ जिले में सबसे अधिक मौतें बीड़ जिले में महीनेभर में सबसे अधिक 16 किसानों ने आत्महत्या की है. औरंगाबाद जिले में 9, जालना जिले में 6, परभणी में 11, हिंगोली में 4, नांदेड़ 12, लातूर 7 तथा उस्मानाबाद जिले में 3 किसानों ने मौत को गले लगाया है. यह जानकारी विभागीय आयुक्त कार्यालय की रिपोर्ट से सामने आई है.

टॅग्स :किसान आत्महत्यामहाराष्ट्र
Open in App

संबंधित खबरें

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

क्राइम अलर्टफोन, पेनड्राइव और टैबलेट में 121 अश्लील वीडियो?, रवींद्र गणपत एरंडे ने सरकारी नौकरी का वादा कर अलग-अलग होटल में कई महिलाओं का यौन शोषण किया

क्राइम अलर्टखुले कुएं में गिरी कार, परिवार के 9 सदस्यों की गई जान, समारोह में शामिल होने के बाद घर लौट रहे थे, वीडियो

भारतराष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टीः उत्तरार्द्ध में उत्तराधिकार के लिए संघर्ष

क्राइम अलर्ट2 क्रेडिट सोसायटी, 132 खाते, ₹62.74 करोड़ लेन-देन?, 'धर्मगुरु' ने कैसे दौलत बनाई?

महाराष्ट्र अधिक खबरें

महाराष्ट्रBhandup bus accident: सीएम फडणवीस ने मृतकों के परिजनों को अनुग्रह राशि का किया ऐलान, हादसे में 4 की मौत, 9 घायल

महाराष्ट्रMaharashtra Heavy Rain: महाराष्ट्र में बारिश का कहर, 24 घंटों में 3 लोगों की मौत, 120 से अधिक व्यक्तियों को निकाला गया

महाराष्ट्रसमृद्धि महामार्ग पर सुरक्षा और सुविधा का सवाल!

महाराष्ट्रMumbai: लोकल ट्रेन से सफर कर रहे 4 यात्रियों की मौत, भीड़ से भरी ट्रेन से गिरे लोग; दर्दनाक वीडियो वायरल

महाराष्ट्रदिशा सालियान की मौत पर पिता का खुलासा, रेप और हत्या का किया दावा; आदित्य ठाकरे के खिलाफ एफआईआर की मांग