लाइव न्यूज़ :

मध्य प्रदेश: पटवारी और सरकार सीधे टकराव की स्थिति में, सुबह माने, शाम को बिफरे

By लोकमत समाचार ब्यूरो | Updated: October 7, 2019 00:18 IST

पटवारी संघ के प्रदेश महामंत्री धमेन्द्र शर्मा ने बताया कि उच्च शिक्षा मंत्री जीतू पटवारी द्वारा दिए बयान से प्रदेश के पटवारी फिर से आहत हुए हैं.

Open in App

मध्य प्रदेश में पटवारी और सरकार सीधे टकराव की स्थिति में आ गए हैं. राजस्व मंत्री गोविंद सिंह द्वारा सुबह पटवारी संघ के पदाधिकारियों से चर्चा कर उन्हें मनाते हुए हड़ताल समाप्त करने की घोषणा करा दी थी, मगर शाम होते-होते उच्च शिक्षा मंत्री जीतू पटवारी के बयान से फिर पटवारी नाराज हो गए और हड़ताल यथावत रखने का फैसला किया.

उच्च शिक्षा मंत्री जीतू पटवारी के बयान के बाद हड़ताल पर गए पटवारियों ने चार दिन बाद रविवार को सुबह अपनी हड़ताल वापस ले ली थी. राजस्व मंत्री गोविंद सिंह ने पटवारी संघ के पदाधिकारियों से चर्चा कर पटवारियों को मना लिया था. सुबह खुद पटवारियों का कहना है कि प्रदेश में किसानों की स्थिति काफी खराब है. किसान फसल खराब होने से परेशान हैं. ऐसे में हमें सर्वे करना है. इसके चलते हड़ताल स्थगित कर दी गई है. वहीं पटवारियों की हड़ताल स्थगित करने के बाद उच्च शिक्षा मंत्री जीतू पटवारी ने आज फिर इंदौर में बयान दिया कि उन्होंने कोई माफी नहीं मांगी है, बल्कि वे अपने कथन पर यथावत हैं. इसके बाद शाम होते-होते पटवारी संघ के पदाधिकारी भी सक्रिय हुए और उन्होंने हड़ताल यथावत रखने का फैसला लिया.

पटवारी संघ के प्रदेश महामंत्री धमेन्द्र शर्मा ने बताया कि उच्च शिक्षा मंत्री जीतू पटवारी द्वारा दिए बयान से प्रदेश के पटवारी फिर से आहत हुए हैं. हमने सुबह मुख्यमंत्री कमलनाथ के आश्वासन के बाद राजस्व मंत्री गोविंद राजपूत से चर्चा कर किसानों के हित में हड़ताल समाप्त करने का फैसला लिया था, मगर उच्च शिक्षा मंत्री जीतू पटवारी हमें (पटवारियों को) जलील करने से नहीं चूक रहे हैं. इसके चलते संघ ने फिर से हड़ताल जारी रखने का फैसला लिया है.

उल्लेखनीय है कि उच्च शिक्षा मंत्री जीतू पटवारी के पटवारियों को भ्रष्ट बताने वाले बयान को लेकर पटवारी हड़ताल पर चले गए थे, लेकिन पटवारियों ने हड़ताल के बीच में सरकार से वेतन भी बढ़ाने की मांग कर दी क्योंकि कांग्रेस ने अपने वचन पत्र में कहा था कि सरकार में आने पर पटवारियों का वेतन बढ़ाया जाएगा. 10 महीने बीत जाने के बाद भी कोई सुनवाई नहीं हुई. आज सुबह जब राजस्व मंत्री से पटवारी संघ के पदाधिकारियों से चर्चा हुई थी तब राजस्व मंत्री ने कहा था कि पटवारियों को वचन पत्र की मांग को पूरा करने का आश्वासन हमने दिया है. उन्होंने कहा था कि हमने मुख्यमंत्री से आग्रह किया है कि पटवारियों के वेतन संबंधी मांग 6 माह के अंदर पूरी हो जाए.

टॅग्स :मध्य प्रदेशभोपालकांग्रेसकमलनाथ
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टTwisha Sharma Death Case: 10000 रुपये इनाम की घोषणा, फरार वकील-पति समर्थ सिंह की अग्रिम जमानत याचिका खारिज, पासपोर्ट रद्द करने की प्रक्रिया जारी, वीडियो

क्राइम अलर्टएक्टिंग छोड़ना चाहती थीं त्विशा शर्मा? को-स्टार दीक्षित शेट्टी ने खोला राज

क्राइम अलर्टTwisha Sharma death case: 60 दिन की गर्भवती और मारिजुआना का सेवन?, ट्विशा शर्मा की सास ने कहा-ग्लैमर की दुनिया में धकेली गई और माता-पिता ने छोड़ दी?

क्राइम अलर्टTwisha Sharma Death Case: 'अकेले ऊपर गई, 3 लोग नीचे लाए', द्विशा शर्मा की मौत से पहले के CCTV फुटेज ने केस में ला दिया नया मोड़

भारतकेरल सीएम सतीशन का पहला आदेश: महिलाओं के लिए मुफ़्त बस यात्रा, आशा कार्यकर्ताओं के मानदेय में ₹3,000 की बढ़ोतरी

मध्य प्रदेश अधिक खबरें

भारत"सरकार हर आयोजन को सड़क पर करा रही है": सड़कों पर नमाज को लेकर सीएम योगी पर अखिलेश का पलटवार

भारतUjjain: श्री महाकाल मंदिर सभा मंडप में सफाई कर्मी महिला को कुत्ते ने काटा

भारत'चंद दिनों के बलात्कार और दुष्कर्म के चंद आंकड़े दे रहा हूँ': नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने आंकड़े जारी कर सम्राट सरकार पर बोला तीखा हमला

भारतविकास प्रक्र‍िया में जनजातीय समाज को शामिल करने प्रधानमंत्री श्री मोदी ने बनाई नीतियां: मंत्री डॉ. शाह

भारतक्या बीजेपी में शामिल होंगे रेवंत रेड्डी? तेलंगाना सीएम को लेकर निज़ामाबाद के सांसद धर्मपुरी के बयान ने मचाई सनसनीखेज