लाइव न्यूज़ :

मध्य प्रदेश: रायसेन में नदी में बस गिरने से बड़ा हादसा, 6 लोगों की मौत

By भाषा | Updated: October 3, 2019 13:56 IST

रायसेन के जिला कलेक्टर उमाशंकर भार्गव ने पीटीआई-भाषा को बताया कि यह बस इंदौर से चल कर छतरपुर जा रही थी और रीछन नदी में गिर गई।

Open in App

मध्य प्रदेश के रायसेन के पास बुधवार देर रात एक निजी बस के उफनती नदी में गिर जाने से छह लोगों की मौत हो गई और 18 घायल हो गए। एक अधिकारी ने बताया कि यह घटना राजधानी भोपाल से 40 किलोमीटर दूर बुधवार देर रात करीब डेढ़ बजे हुई। रायसेन के जिला कलेक्टर उमाशंकर भार्गव ने पीटीआई-भाषा को बताया कि यह बस इंदौर से चल कर छतरपुर जा रही थी और रीछन नदी में गिर गई।

उन्होंने बताया कि हादसे में बस में सवार छह यात्रियों की मौत हो गई और 18 अन्य घायल हो गए। भार्गव ने बताया कि 11 घायलों को इलाज के लिए भोपाल भेजा गया है जबकि सात को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। भार्गव खुद और पुलिस अधीक्षक मोनिका शुक्ला बचाव कार्य की निगरानी के लिए घटनास्थल पर पहुंचे। क्रेन की मदद से बस को पानी से बाहर निकालने के प्रयास जारी हैं।

उन्होंने कहा कि संभवत: बस तेज गति से जा रही थी और चालक के बस पर से नियंत्रण खो देने के बाद वह पुल की दीवार तोड़ते हुए नदी में जा गिरी। कलेक्टर ने कहा कि मूसलाधार बारिश के चलते रीछन नदी उफान पर है। 

टॅग्स :मध्य प्रदेश
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टTwisha Sharma Death Case: 10000 रुपये इनाम की घोषणा, फरार वकील-पति समर्थ सिंह की अग्रिम जमानत याचिका खारिज, पासपोर्ट रद्द करने की प्रक्रिया जारी, वीडियो

क्राइम अलर्टTwisha Sharma death case: 60 दिन की गर्भवती और मारिजुआना का सेवन?, ट्विशा शर्मा की सास ने कहा-ग्लैमर की दुनिया में धकेली गई और माता-पिता ने छोड़ दी?

भारतसीएम डॉ. मोहन ने लिया मंत्रियों से एक-एक काम का हिसाब, जानें सरकार-संगठन के बीच क्या हुई बात?

भारतBhojshala Verdict: मेरे लिए सौभाग्य की बात?, कुमार विश्वास ने कहा- भारतीय सांस्कृतिक इतिहास के साथ-साथ अपने कुल वंश का भी इतिहास पढ़ें ओवैसी, वीडियो

क्राइम अलर्टछिंदवाड़ा जिला अस्पतालः चाचा ने किया रेप, 5 पांच घंटे तक इंतजार के बाद चिकित्सकीय परीक्षण, ‘सिविल सर्जन’ ने मामले की जांच के आदेश दिए

मध्य प्रदेश अधिक खबरें

भारत"सरकार हर आयोजन को सड़क पर करा रही है": सड़कों पर नमाज को लेकर सीएम योगी पर अखिलेश का पलटवार

भारतUjjain: श्री महाकाल मंदिर सभा मंडप में सफाई कर्मी महिला को कुत्ते ने काटा

भारत'चंद दिनों के बलात्कार और दुष्कर्म के चंद आंकड़े दे रहा हूँ': नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने आंकड़े जारी कर सम्राट सरकार पर बोला तीखा हमला

भारतविकास प्रक्र‍िया में जनजातीय समाज को शामिल करने प्रधानमंत्री श्री मोदी ने बनाई नीतियां: मंत्री डॉ. शाह

भारतक्या बीजेपी में शामिल होंगे रेवंत रेड्डी? तेलंगाना सीएम को लेकर निज़ामाबाद के सांसद धर्मपुरी के बयान ने मचाई सनसनीखेज