लाइव न्यूज़ :

Madhya Pradesh Election 2023: सात उम्मीदवारों की पहली सूची, बसपा प्रमुख मायावती ने कहा- 230 सीट पर उतारेंगे प्रत्याशी, देखें किसे कहां से टिकट, विधायक रामबाई परिहार को टिकट नहीं!

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: August 11, 2023 21:07 IST

Madhya Pradesh Election 2023: मायावती के नेतृत्व वाली बसपा 230 सदस्यीय विधानसभा वाले भाजपा शासित राज्य में चुनावों के लिए अपने उम्मीदवारों की घोषणा करने वाली पहली पार्टी बन गई है।

Open in App
ठळक मुद्देअनुसूचित जाति समुदाय के लिये आरक्षित एक सीट समेत सात सीटों पर उम्मीदवार उतारे हैं। चुनाव का कार्यक्रम अभी घोषित नहीं किया गया है।बसपा विधायक रामबाई परिहार का नाम बृहस्पतिवार रात जारी की गई सूची में नहीं है।

Madhya Pradesh Election 2023: बहुजन समाज पार्टी (बसपा) ने मध्य प्रदेश में साल के अंत में होने वाले विधानसभा चुनाव के लिए अपने उम्मीदवारों की पहली सूची जारी कर दी है, जिसमें अनुसूचित जाति समुदाय के लिये आरक्षित एक सीट समेत सात सीटों पर उम्मीदवार उतारे हैं। पार्टी के एक नेता ने शुक्रवार को यह जानकारी दी।

इसके साथ, मायावती के नेतृत्व वाली बसपा 230 सदस्यीय विधानसभा वाले भाजपा शासित राज्य में चुनावों के लिए अपने उम्मीदवारों की घोषणा करने वाली पहली पार्टी बन गई है। हालांकि, राज्य में चुनाव का कार्यक्रम अभी घोषित नहीं किया गया है।

दिलचस्प बात यह है कि विधानसभा में दमोह जिले के पथरिया का प्रतिनिधित्व करने वाली एकमात्र मौजूदा बसपा विधायक रामबाई परिहार का नाम बृहस्पतिवार रात जारी की गई सूची में नहीं है। पहली सूची में परिहार का नाम बाहर होने के बारे में पूछे जाने पर बसपा सूत्रों ने कहा कि उन्होंने अभी तक पार्टी प्रमुख मायावती से मुलाकात नहीं की है।

सूची के अनुसार, बसपा ने मुरैना जिले के दिमनी से बलवीर सिंह दंडोतिया, निवाड़ी से अवधेश प्रताप सिंह राठौड़, छतरपुर जिले के रामनगर से रामराजा पाठक, सतना जिले के रामपुर बाघेलान से मणिराज सिंह पटेल, रीवा जिले के सिरमौर से विशु देव पांडे और सेमारी से पंकज सिंह को मैदान में उतारा है। बसपा के सातवें उम्मीदवार देवराज अहिरवार हैं, जो सतना जिले की अनुसूचित जाति आरक्षित सीट रायगांव से चुनाव लड़ेंगे।

टॅग्स :बीएसपीमध्य प्रदेशचुनाव आयोगमध्य प्रदेश चुनावमायावती
Open in App

संबंधित खबरें

भारतFalta Assembly Constituency: 21 मई को फाल्टा में पुनर्मतदान, तृणमूल कांग्रेस उम्मीदवार जहांगीर खान ने उम्मीदवारी वापस ली, वीडियो

क्राइम अलर्टTwisha Sharma Death Case: 10000 रुपये इनाम की घोषणा, फरार वकील-पति समर्थ सिंह की अग्रिम जमानत याचिका खारिज, पासपोर्ट रद्द करने की प्रक्रिया जारी, वीडियो

क्राइम अलर्टTwisha Sharma death case: 60 दिन की गर्भवती और मारिजुआना का सेवन?, ट्विशा शर्मा की सास ने कहा-ग्लैमर की दुनिया में धकेली गई और माता-पिता ने छोड़ दी?

भारतसीएम डॉ. मोहन ने लिया मंत्रियों से एक-एक काम का हिसाब, जानें सरकार-संगठन के बीच क्या हुई बात?

भारतमहाराष्ट्र विधान परिषद की 16 सीट पर चुनाव, 18 जून को पड़ेंगे वोट, निर्वाचन आयोग की घोषणा, जानें मतगणना कब?

मध्य प्रदेश अधिक खबरें

मध्य प्रदेशपेरिस में चमकी मध्यप्रदेश की 'बाग प्रिंट' की अनूठी छाप

मध्य प्रदेशकचरे से कंचन की राह पर इंदौर, वेस्ट मैनेजमेंट में नए नवाचारों से शहर बना सर्कुलर इकॉनमी का मॉडल

मध्य प्रदेशमध्यप्रदेश: पूर्व विधायक मुकेश चतुर्वेदी की बिगड़ी तबीयत, मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की तत्परता से एयरलिफ्ट कर कराया गया ग्वालियर शिफ्ट

मध्य प्रदेशMP Assembly Elections 2023: दो सीटों पर भतीजे परेशान कर रहे चाचा को, टिमरनी और देवतालाब में चाचा-भतीजे आमने-सामने

मध्य प्रदेशMadhya Pradesh: किसानों को भा रही भावांतर योजना, आज इस अंदाज में कहेंगे सीएम डॉ. मोहन को थैंक्स, जानें क्या है तैयारी?