लाइव न्यूज़ :

Madhya Pradesh Election 2023: भाजपा की दूसरी लिस्ट जारी, कई केंद्रीय मंत्री लड़ेंगे चुनाव, विजयवर्गीय उम्मीदवार घोषित, देखें लिस्ट

By संजय परोहा | Updated: September 25, 2023 22:30 IST

Madhya Pradesh Election 2023:39 सीटों पर जारी किए गए उम्मीदवार हैं। कई सांसद एवं केंद्रीय मंत्री विधानसभा चुनाव लड़ेंगे। 

Open in App
ठळक मुद्देभाजपा ने राष्ट्रीय महासचिव कैलाश विजयवर्गीय को इंदौर-1 सीट से मैदान में उतारा हैं।केंद्रीय मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर दिमनी क्षेत्र से उम्मीदवार होंगे।राकेश सिंह को जबलपुर पश्चिम से टिकट मिला है।

Madhya Pradesh Election 2023: भारतीय जनता पार्टी ने उम्मीदवारों की दूसरी सूची जारी कर दी। मध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव के लिए 39 और उम्मीदवारों की घोषणा की। केंद्रीय कृषि मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर को दिमनी क्षेत्र से उम्मीदवार बनाया गया है। भाजपा ने सांसद को मैदान में उतारा है। 

भाजपा महासचिव कैलाश विजयवर्गीय को इंदौर-1 सीट से टिकट दिया है। कई सांसद एवं केंद्रीय मंत्री विधानसभा चुनाव लड़ेंगे। दिमनी विधानसभा से नरेन्द्र सिंह तोमर, निवास से फग्गन सिंह कुलस्ते, नरसिंहपुर से प्रहलाद सिंह पटेल को टिकट दिया गया है। सीधी से सांसद रीति पाठक को भी टिकट मिला है।

जबलपुर से सांसद राकेश सिंह को जबलपुर पश्चिम से, दमोह सांसद प्रहलाद सिंह पटेल को नरसिंहपुर से, सीधी सांसद रीति सिंह को सीधी से, सतना सांसद गणेश सिंह को सतना से, मंडला सांसद फग्गनसिंह कुलस्ते को मंडला से टिकट दिया गया है। सांसद उदय प्रताप सिंह को टिकट दिया गया है।

भाजपा ने निवास सीट से केंद्रीय मंत्री फग्गन सिंह कुलस्ते को मैदान में उतारा। सत्तारूढ़ दल ने 17 अगस्त को 39 उम्मीदवारों की अपनी पहली सूची जारी की थी। साल के अंत तक विधानसभा चुनाव होने की उम्मीद है। मध्य प्रदेश में 230 विधानसभा सीट हैं। मुख्य मुकाबला कांग्रेस और भाजपा के बीच है। 

 भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने केंद्रीय मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर, प्रह्लाद सिंह पटेल और फग्गन सिंह कुलस्ते तथा पार्टी के कई अन्य सांसदों को मध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव के लिए उम्मीदवारों की दूसरी सूची में जगह दी है। भाजपा ने सोमवार को कुल 39 उम्मीदवारों की दूसरी सूची जारी की।

मंत्रियों के अलावा जिन सांसदों को विधानसभा चुनाव के लिए टिकट दिया गया है, उनमें राकेश सिंह, गणेश सिंह, रीति पाठक और उदय प्रताप सिंह शामिल हैं। ये सभी लोकसभा के सदस्य हैं। भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव कैलाश विजयवर्गीय इंदौर-1 से चुनाव लड़ेंगे।

कई केंद्रीय मंत्रियों और सांसदों को चुनाव मैदान में उतारकर, पार्टी ने विधानसभा चुनावों में कांग्रेस से कड़ी चुनौती मिलने के बीच राज्य में सत्ता बरकरार रखने की अपनी कोशिश को रेखांकित किया है। उनमें से अधिकांश नेता कई बार से अपनी लोकसभा सीट जीत आ रहे हैं।

दूसरी सूची के साथ, भाजपा ने मध्य प्रदेश विधानसभा की 230 सीट में से 78 सीट पर अपने उम्मीदवारों के नाम घोषित कर दिए हैं। प्रदेश में नवंबर-दिसंबर में चुनाव प्रस्तावित हैं। पार्टी ने पिछले महीने 39 उम्मीदवारों की अपनी पहली सूची जारी की थी।

साल 2018 के विधानसभा चुनाव में कांग्रेस ने 114 सीट पर जीत दर्ज की थी, जबकि भाजपा को 109 सीट मिली थी। हालांकि, कुछ विधायकों के भाजपा में शामिल होने के बाद कांग्रेस सरकार गिर गई थी। मार्च 2020 में शिवराज सिंह चौहान के नये कार्यकाल के साथ भाजपा सत्ता में लौटी थी।

टॅग्स :मध्य प्रदेश चुनावविधानसभा चुनाव 2023BJPकैलाश विजयवर्गीयनरेन्द्र सिंह तोमर
Open in App

संबंधित खबरें

भारतक्या बीजेपी में शामिल होंगे रेवंत रेड्डी? तेलंगाना सीएम को लेकर निज़ामाबाद के सांसद धर्मपुरी के बयान ने मचाई सनसनीखेज

भारतकौन थे भुवन चंद्र खंडूरी?, देहरादून में निधन

भारतसीएम डॉ. मोहन ने लिया मंत्रियों से एक-एक काम का हिसाब, जानें सरकार-संगठन के बीच क्या हुई बात?

भारतमहाराष्ट्र विधान परिषद की 16 सीट पर चुनाव, 18 जून को पड़ेंगे वोट, निर्वाचन आयोग की घोषणा, जानें मतगणना कब?

भारतBilaspur Nikay Chunav Results: कुल 11 सीट और भाजपा ने 9 और कांग्रेस ने 2 सीट पर दर्ज की जीत?

मध्य प्रदेश अधिक खबरें

मध्य प्रदेशपेरिस में चमकी मध्यप्रदेश की 'बाग प्रिंट' की अनूठी छाप

मध्य प्रदेशकचरे से कंचन की राह पर इंदौर, वेस्ट मैनेजमेंट में नए नवाचारों से शहर बना सर्कुलर इकॉनमी का मॉडल

मध्य प्रदेशमध्यप्रदेश: पूर्व विधायक मुकेश चतुर्वेदी की बिगड़ी तबीयत, मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की तत्परता से एयरलिफ्ट कर कराया गया ग्वालियर शिफ्ट

मध्य प्रदेशMP Assembly Elections 2023: दो सीटों पर भतीजे परेशान कर रहे चाचा को, टिमरनी और देवतालाब में चाचा-भतीजे आमने-सामने

मध्य प्रदेशMadhya Pradesh: किसानों को भा रही भावांतर योजना, आज इस अंदाज में कहेंगे सीएम डॉ. मोहन को थैंक्स, जानें क्या है तैयारी?