लाइव न्यूज़ :

आयुष्मान कार्ड योजना में मध्य प्रदेश के साथ बड़ा पक्षपात

By राजेश मूणत | Published: February 28, 2024 3:27 PM

जानकारी के अनुसार सरकार ने सभी महत्पूर्ण ऑपरेशन को आयुष्मान योजना में शासकीय चिकित्सालयों की लिस्ट में डाल दिया है। जबकि, सुविधाओं के अभाव के कारण लगभग सभी शासकीय चिकित्सालय मरीजों को हायर सेंटर पर रेफर करते है।

Open in App
ठळक मुद्देजनवरी 2021 की 15 तारीख ने मध्यप्रदेश के गरीब मरीजों के साथ बड़ा अन्यायअत्याधुनिक अस्पतालों में गरीबों के उपचार के सपने को तोड़ दिया हैइसी के साथ मामला गुजरात और मध्यप्रदेश के मध्य पक्षपात का भी है

राजेश मूणत: जनवरी 2021 की 15 तारीख ने मध्यप्रदेश के गरीब मरीजों के साथ बड़ा अन्याय किया है। इस दिन के एक फेसले ने बड़े अत्याधुनिक अस्पतालों में गरीबों के उपचार के सपने को तोड़ दिया है। इसी के साथ मामला गुजरात और मध्यप्रदेश के मध्य पक्षपात का भी है।               

सूत्रों से मिल रही जानकारी के अनुसार सरकार ने सभी महत्पूर्ण ऑपरेशन को आयुष्मान योजना में शासकीय चिकित्सालयों की लिस्ट में डाल दिया है। जबकि, सुविधाओं के अभाव के कारण लगभग सभी शासकीय चिकित्सालय मरीजों को हायर सेंटर पर रेफर करते है। अब इन सेंटरों पर आयुष्मान कार्ड नहीं चलते है।

इससे सबसे ज्यादा नुकसान नाक कान और गले में नाक की हड्डी बढ़ना, प्लास्टिक सर्जरी, कान का पर्दा बदलना और मेस्ट्रॉयद सर्जरी के मरीजों को हो रहा है। इसी के साथ एक्सीडेंटल में न्यूरोलाजी मरीजों के मामले मे जांच का खर्च मरीज पर डाल दिया गया है।

यह बड़ी महंगी होती है। यूरोलाजी के मरीजों के मामले मे भी जिला स्तर पर कई जगह  सुविधा शून्य है। लेकिन मूत्र रोग के उपचार के मामले मे मरीज को जबरन बड़े सेंटरों पर जाना पड़ता है। बड़े सेंटरों पर इलाज और परिजनों के रहने खाने का इंतजाम भी महंगा रहता है। इलाज के लिए गरीब मरीजों को भारी खर्च वहन करना पड़ रहा है।

होना यह चाहिए की गंभीर मामलों में आयुष्मान कार्ड की तत्काल जरूरत के समय कलेक्टर को जारी करने का विशेषाधिकार भी मिलना चाहिए। गुजरात में लगभग सभी निजी अस्पताल आयुष्मान योजना से सम्बद्ध है। लेकिन मध्यप्रदेश में स्थिति बड़ी विकट है। यहां ऑपरेशन के पूर्व की जांच भी आयुष्मान के दायरे मे नही होने की बात सामने आ रही है।

टॅग्स :इंदौरभोपाल
Open in App

संबंधित खबरें

भारतPhase 4 Voting: सुबह जल्दी वोट डालने वालों को मुफ्त पोहा-जलेबी और आइस्‍क्रीम, देखें तस्वीरें

भारतIndore Seat Lok Sabha Elections 2024: पहले वोट फिर पोहा-जलेबी, इंदौर में 3000 लोगों की बल्ले-बल्ले, देखें वीडियो

भारतचुनाव में 100 में 99 वोट नोटा को मिल जाएं और 1 किसी प्रत्याशी को तो...! पूर्व मुख्य चुनाव आयुक्त ने दिया जवाब

भारतMP CM Mohan Yadav full interview: हे राम बोलते थे बापू, कांग्रेस तो राम भी नहीं बोलती: मोहन यादव, सुनिए 29 लोकसभा सीट पर क्या बोले एमपी के मुख्यमंंत्री, देखें वीडियो

क्राइम अलर्टIndore Court: "लिव-इन" जोड़ीदार से बार-बार दुष्कर्म, जबरन गोलियां खिलाकर गर्भपात और जान से मारने की धमकी, 34 वर्षीय विवाहित को कोर्ट ने किया बरी, अनुबंध के कारण...

मध्य प्रदेश अधिक खबरें

मध्य प्रदेशLok Sabha Election 2024: कांग्रेस को लगा एक और झटका, 6 बार के MLA रामनिवास रावत ने ज्वाइन की भाजपा

मध्य प्रदेशMPBSE MP Board Result 2024: अनुष्का अग्रवाल ने 10वीं में, जयंत यादव ने 487 मार्क के साथ 12वीं में किया टॉप

मध्य प्रदेशChhindwara Lok Sabha: 16 लाख 32 हजार मतदाता, 30 प्रतिशत से ज्यादा आदिवासी वोटर, कमल खिलाने की कोशिश में जुटी बीजेपी

मध्य प्रदेश"नौजवानों के भविष्य को सुरक्षित रखना मेरी प्राथमिकता", पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ ने जनसभा को संबोधित कर कहा

मध्य प्रदेशहोली पर महाकाल मंदिर के गर्भगृह में आग, 13 झुलसे, 5 इंदौर रेफर