लाइव न्यूज़ :

वॉलमार्ट ने भारत में 56 लोगों को नौकरी से हटाया, थोक बाजार में बनी रहेगी कंपनी

By भाषा | Updated: January 13, 2020 18:53 IST

कंपनी भारत में अपने थोक खुदरा कारोबार को आगे बढ़ाने को लेकर प्रतिबद्ध है। इस छंटनी से प्रभावित ज्यादातर लोग कंपनी के अचल सम्पत्ति विभाग में काम कर रहे थे।

Open in App

वॉलमार्ट ने भारत में अपने 56 अधिकारियों और कर्मचारियों को नौकरी से हटा दिया। इनमें आठ वरिष्ठ प्रबंधन स्तर के अधिकारी हैं। कंपनी ने सोमवार को कहा कि वह भारत में अपने कारोबार को पुनर्गठित कर रही है लेकिन वह यहां अपने कारोबार को लेकर प्रतिबद्ध है।

वॉलमार्ट इंडिया के अध्यक्ष एवं मुख्य कार्यकारी अधिकारी (सीईओ) कृष अय्यर ने बयान में कहा कि कंपनी भारत में अपने थोक खुदरा कारोबार को आगे बढ़ाने को लेकर प्रतिबद्ध है। इस छंटनी से प्रभावित ज्यादातर लोग कंपनी के अचल सम्पत्ति विभाग में काम कर रहे थे।

यह विभाग नए नए स्टोर की जगह के प्रबंध का काम देखता है। इसे कंपनी के लिए थोक कारोबार के विस्तार में दिक्क का संकेत माना जा रहा है। वॉलमार्ट के भारत में 28 थोक स्टोर है जहां से छोटे दुकानदारों को थोक में सामान की आपूर्ति की जाती है।

सरकार ने छोटे किराना कारोबारियों के हित में विदेशी कंपनियों को बहु ब्रांड खुदरा कारोबार में प्रवेश की छूट नहीं दी है। अय्यर ने कहा कि हमें कारोबार में दक्षता बढ़ाने के लिए अपनी कंपनी के ढांचे की समीक्षा की जरूरत है।

इस समीक्षा के तहत हमने कार्यालय से 56 लोगों को हटाया गया है। इनमें से आठ वरिष्ठ प्रबंधन स्तर तथा 48 मध्यम तथा निचले प्रबंधन स्तर के कर्मचारी हैं। उन्होंने कहा कि इन कर्मचारियों को अच्छा मुआवजा दिया गया है और हम उन्हें बाहर काम ढूंढने में भी सहयोग कर रहे हैं।

अय्यर ने हालांकि इन खबरों का खंडन किया कि कंपनी भारत से निकलने की योजना है और इसके तहत वह अप्रैल में दूसरे दौर की छंटनी करेगी। कंपनी ने अभी जो छंटनी की है वह भारत में उसके कार्यबल का एक प्रतिशत है। अय्यर ने दूसरे दौर की छंटनी को अटकलबाजी और गलत बताया। उन्होंने कहा कि कंपनी भारत में अपने बी2बी कैश एंड कैरी कारोबार को आगे बढ़ाने को प्रतिबद्ध है।

 

टॅग्स :नौकरी
Open in App

संबंधित खबरें

भारतबिहार पुलिस में बंपर बहाली; कांस्टेबल और SI के 37,978 पदों पर भर्ती का सुनहरा मौका, ऐसे करें आवेदन

कारोबार15 वर्ष और अधिक आयु के लोगों के लिए बेरोजगारी दर बढ़कर अप्रैल में 5.2 प्रतिशत?, 6 महीने के उच्च स्तर पर आंकड़े

कारोबारAmazon hiring: 30,000 कर्मचारियों की छंटनी के बाद, कंपनी AI रिक्रूटमेंट टूल्स शुरू करते हुए बना रही है 11,000 नई भर्तियां करने की योजना

भारतउत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्डः 2026 में 100000 नई भर्ती, होमगार्ड, सिविल पुलिस, एसआई में नौकरी की भरमार?

कारोबारOracle Layoffs: एक ही झटके में 30,000 कर्मचारियों को निकाला?, अमेरिका, भारत, कनाडा और लैटिन अमेरिका में छंटनी, ई मेल कर दी सूचना?

रोजगार अधिक खबरें

भारतईमानदारी के अभाव में शातिर बन जाती है समझदारी

भारत"सरकार हर आयोजन को सड़क पर करा रही है": सड़कों पर नमाज को लेकर सीएम योगी पर अखिलेश का पलटवार

भारतUjjain: श्री महाकाल मंदिर सभा मंडप में सफाई कर्मी महिला को कुत्ते ने काटा

भारत'चंद दिनों के बलात्कार और दुष्कर्म के चंद आंकड़े दे रहा हूँ': नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने आंकड़े जारी कर सम्राट सरकार पर बोला तीखा हमला

भारतविकास प्रक्र‍िया में जनजातीय समाज को शामिल करने प्रधानमंत्री श्री मोदी ने बनाई नीतियां: मंत्री डॉ. शाह