लाइव न्यूज़ :

UKPSC result 2020: उत्तराखंड लोक सेवा आयोग ने हाईकोर्ट स्टाफ प्री एग्जाम-2018 के नतीजे किए जारी, ऐसे करें चेक

By मनाली रस्तोगी | Updated: May 14, 2020 10:11 IST

उत्तराखंड लोक सेवा आयोग (UKPSC) ने आधिकारिक वेबसाइट पर बुधवार को हाई कोर्ट स्टाफ (सहायक समीक्षा अधिकारी/ अनुवादक/ टाइपिस्ट/ सहायक/ लाइब्रेरियन) प्री-परीक्षा -2018 का परिणाम घोषित कर दिया है।

Open in App
ठळक मुद्देजिन उम्मीदवारों ने इस परीक्षा में भाग लिया था, वो अपने अंक, कट ऑफ मार्क और आंसर की अब देख सकते हैं। आयोग ने 29 दिसंबर, 2019 को विभिन्न केंद्रों पर सहायक समीक्षा अधिकारी/ अनुवादक/ टाइपिस्ट/ सहायक/ लाइब्रेरियन भर्ती परीक्षा आयोजित की थी।

UKPSC Exam Result: उत्तराखंड लोक सेवा आयोग (UKPSC) ने बुधवार को अपनी आधिकारिक वेबसाइट पर हाई कोर्ट स्टाफ प्री-परीक्षा-2018 का परिणाम घोषित कर दिया है। अभ्यर्थी सहायक समीक्षा अधिकारी, अनुवादक, टाइपिस्ट, सहायक और लाइब्रेरियन के पदों के लिए इस परीक्षा में शामिल हुए थे। वहीं, आयोग ने परीक्षा के परिणाम के साथ उम्मीदवार के अंक, कट ऑफ मार्क्स और उत्तर कुंजी भी जारी की है। 

ऐसे चेक करें नतीजे

अभ्यर्थी आयोग की आधिकारिक वेबसाइट ukpsc.gov.in जाकर अपने परिणाम ऑनलाइन देख सकते हैं। आयोग ने 29 दिसंबर, 2019 को विभिन्न केंद्रों पर सहायक समीक्षा अधिकारी, अनुवादक, टाइपिस्ट, सहायक और लाइब्रेरियन के पदों के लिए भर्ती परीक्षा आयोजित की थी। इस लिखित परीक्षा में पास हुए अभ्यर्थी अब अब मुख्य परीक्षा में शामिल होंगे। 

झूठ निकले दावें तो मुख्य परीक्षा में नहीं हो पाएंगे शामिल

बता दें कि लिखित परीक्षा के सामने आए नतीजों को लेकर उत्तराखंड लोक सेवा आयोग ने बताया कि अभ्यर्थियों द्वारा उनके ऑनलाइन आवेदन में दिए गए दावों (शैक्षिक अर्हता, स्थाई निवास, लम्बवत, क्षैतिज आरक्षण आदि) को लेकर ही परिणाम घोषित किए गए हैं। अगर इन दावों में किसी तरह की विसंगति पाई जाएगी तो आयोग अभ्यर्थी को मुख्य परीक्षा में शामिल होने की अनुमति नहीं देगा। 

कब होगी मुख्य परीक्षा?

आयोग द्वारा जारी नोटिस में बताया गया है कि मुख्य परीक्षा का आयोजन सितंबर 2020 में प्रस्तावित है। इस संबंध में अलग से जानकारी अख़बारों और आयोग की आधिकारिक वेबसाइट पर प्रसारित की जाएगी। ऐसे में अभ्यर्थी लगातार आयोग की वेबसाइट चेक करते रहें। उत्तराखंड लोक सेवा आयोग द्वारा जारी किया गया रिजल्ट देखने के लिए यहां क्लिक करें। 

टॅग्स :उत्तराखण्डनौकरी
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबार‘युवा आबादी’ के लाभ को भुनाने की चुनौती?, 20 से 29 वर्ष के 6.3 करोड़ स्नातकों में से 1.1 करोड़ बेरोजगार?

पूजा पाठभगवान हनुमान के अवतार माने जाते हैं बाबा नीम करोली?, कैंची में बनाया अपना धाम, हर साल जाते हैं करोड़ों लोग?

क्राइम अलर्टAI के कारण अमेरिका में नौकरी खो दी?, मुस्लिम लड़की शाज़िया सिराज से शादी, बेरोजगार सॉफ्टवेयर इंजीनियर बानू चंद्र रेड्डी और पत्नी ने दी जान, सुसाइड नोट में लिखा-परिवार ने नहीं दिया साथ?

कारोबारOracle Layoffs: IT सेक्टर की दिग्गज कंपनी ओरेकल की छंटनी से हाहाकार, एक साथ 30,000 कर्मचारियों को निकाला; जानें क्यों?

कारोबारNew Labour Code: नौकरीपेशा लोगों के लिए बड़ी खबर, 1 अप्रैल से लागू हुए नए नियम, ओवरटाइम और PF में हुए ये बदलाव

रोजगार अधिक खबरें

रोजगारइसरो, बीपीएससी, राजस्थान सरकारी सेवा और बैंक ऑफ महाराष्ट्र में निकली बंपर भर्ती, सरकारी नौकरी के प्रतियोगी यहां जानें सब कुछ

रोजगारUPPBPB UP Police Recruitment 2022: जल्द होगी 26,382 पदों पर सिविल पुलिस और फायरमैन की भर्ती, जाने लास्ट डेट और अप्लाई का तरीका

रोजगाररेलवे भर्ती 2021: 3591 वैकेंसी के लिए आवेदन, कोई परीक्षा और इंटरव्यू नहीं, जानें प्रोसेस

रोजगारदिल्ली में सरकारी नौकरी करने का शानदार मौका, 1800 पदों पर भर्ती शुरू, जानें डिटेल्स

रोजगारSUPER TET 2021: यूपी में सरकारी शिक्षक बनने का सुनहरा मौका, आवेदन की तारीख चार दिन में हो रही है खत्म, जानें सबकुछ