लाइव न्यूज़ :

UPPCL Recruitment 2020: उत्तर प्रदेश बिजली विभाग में निकली 600 से ज्यादा पदों के लिए वैकेंसी, जल्द करें अप्लाई

By प्रिया कुमारी | Updated: July 23, 2020 10:12 IST

उत्तर प्रदेश पावर कॉर्पेरेशन लिमिटेड (UPPCL) ने 608 पदों के लिए आवेदन मंगवाए है। इच्छुक उम्मीदवार 4 अगस्त से पहले अप्लाई कर लें।

Open in App
ठळक मुद्देउत्तर प्रदेश के बिजली विभाग में कई पदों के लिए वैकेंसी निकली है। आवेदन करने की आखिरी तारीख 22 जुलाई 2020 थी लेकिन इसे बढ़ाकर 4 अगस्त कर दिया गया है।

उत्तर प्रदेश के बिजली विभाग में कई पदों के लिए वैकेंसी निकली है। उत्तर प्रदेश पावर कॉर्पेरेशन लिमिटेड (UPPCL) ने 608 पदों के लिए आवेदन मंगवाए है। अगर आप भी उत्तर प्रदेश में नौकरी करना चाहते हैं तो ये आपके लिए बेहद ही अच्छा मौका है। आवेदन करने की आखिरी तारीख 4 अगस्त है।

हालांकि, पहले के नोटिफिकेशन के अनुसार इसकी आखिरी तारीख 22 जुलाई 2020 ही थी लेकिन अब इसे बढ़ाया गया है। अभी तक ऑनलाइन परीक्षा की तारीख की घोषणा नहीं की गई है। इन पदों पर आवेदन के लिए और भी कई शर्तें हैं। यहां आप इस बारे में पूरी डिटेल देख सकते हैं।

बता दें कि UPPCL ने टेक्नीशियन (इलेक्ट्रिकल) के पद के लिए ये 608 भर्तियां निकाली हैं। इसके लिए आप ऑनलाइन आवेदन कर सकते है। आवेदन की प्रक्रिया 1 जुलाई 2020 से ही जारी है। 

UPPCL Recruitment 2020: आवेदन शुल्क

यूपी के SC और ST वर्ग के उम्मीदवार के लिए आवेदन शुल्क 700 रुपये हैं। अन्य सभी उम्मीदवारों के लिए आवेदन शुल्क 1000 रुपये हैं। 

UPPCL Recruitment 2020: क्या होनी चाहिए  योग्यता

इस पोस्ट के आवेदन करने वालों को विज्ञान, गणित विषयों के साथ किसी भी मान्य बोर्ड से 10वीं पास होना चाहिए। अगर आपने इन विषयों को लेकर 10वीं बोर्ड किया है तो इस भर्ती प्रकिया में शामिल हो सकते हैं। इसके अलावा एक और शर्त भी रखी गई है। दरअसल, उम्मीदवारों के पास NCVT/SCVT से मान्यता प्राप्त आईटीआई सर्टिफिकेट भी होना चाहिए। 

UPPCL Recruitment 2020:  उम्र सीमा क्या है?

आवेदन के लिए अप्लाई करने वालों की न्यूनतम उम्र 18 साल तय है। वहीं, अधिकतम उम्र 40 साल होनी चाहिए। आयु की गणना 1 जनवरी 2020 तक की जाएगी। इस नौकरी के लिए चयन प्रक्रिया ऑनलाइन टेस्ट के आधार पर किया जाएगा। UPPCL से संबधित अधिक जानकारी के लिए अधिकारिक वेबसाइट  upenergy.in पर जाकर देख सकते हैं। 

टॅग्स :सरकारी नौकरीजॉब इंटरव्यूउत्तर प्रदेश
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टTwisha Sharma Death Case: 10000 रुपये इनाम की घोषणा, फरार वकील-पति समर्थ सिंह की अग्रिम जमानत याचिका खारिज, पासपोर्ट रद्द करने की प्रक्रिया जारी, वीडियो

क्राइम अलर्टमां का कटा हाथ लेकर 3 दिन तक भटकता रहा ITBP जवान, कानपुर की घटना से सनसनी

क्राइम अलर्टTwisha Sharma death case: 60 दिन की गर्भवती और मारिजुआना का सेवन?, ट्विशा शर्मा की सास ने कहा-ग्लैमर की दुनिया में धकेली गई और माता-पिता ने छोड़ दी?

क्राइम अलर्टउत्तर प्रदेश में वैन और ट्रक की भीषण टक्कर में 10 लोगों की मौत, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गहरा शोक व्यक्त किया

भारतअखिलेश यादव से मिले राजकुमार भाटी, सपा प्रमुख ने कहा- भाषा और आचरण में संतुलन-मर्यादा बनाए रखिए?, आपकी टिप्पणी से किसी वर्ग या व्यक्ति अपमानित ना हो?

रोजगार अधिक खबरें

रोजगारइसरो, बीपीएससी, राजस्थान सरकारी सेवा और बैंक ऑफ महाराष्ट्र में निकली बंपर भर्ती, सरकारी नौकरी के प्रतियोगी यहां जानें सब कुछ

रोजगारUPPBPB UP Police Recruitment 2022: जल्द होगी 26,382 पदों पर सिविल पुलिस और फायरमैन की भर्ती, जाने लास्ट डेट और अप्लाई का तरीका

रोजगाररेलवे भर्ती 2021: 3591 वैकेंसी के लिए आवेदन, कोई परीक्षा और इंटरव्यू नहीं, जानें प्रोसेस

रोजगारदिल्ली में सरकारी नौकरी करने का शानदार मौका, 1800 पदों पर भर्ती शुरू, जानें डिटेल्स

रोजगारSUPER TET 2021: यूपी में सरकारी शिक्षक बनने का सुनहरा मौका, आवेदन की तारीख चार दिन में हो रही है खत्म, जानें सबकुछ