लाइव न्यूज़ :

UPTET 2019 Answer Key: आज जारी होगी यूपी टीईटी की आंसर की, 17 तक कर सकते हैं आपत्ति

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: January 14, 2020 09:02 IST

यूपी टीईटी 2019  आंसर की  जारी होने पर अभ्यर्थी उत्तर प्रदेश की आधिकारिक वेबसाइट - https://updeled.gov.in/ पर जाकर डाउनलोड कर सकते हैं। सा

Open in App
ठळक मुद्दे ऑनलाइन आपत्ति दर्ज कराने में किसी भी प्रकार के साक्ष्य/अभिलेख वेबसाइट अपलोड नहीं किए जाएंगे। फीस जमा नहीं करने पर किसी भी अभ्यर्थी की आपत्ति स्वीकार नहीं की जाएगी।

उत्तर प्रदेश शिक्षक पात्रता परीक्षा (यूपी-टीईटी) 2019 की आंसर की मंगलवार (14 जनवरी) दोपहर बाद जारी होगी।  17 जनवरी तक ऑनलाइन माध्यम से अभ्यर्थी आंसर की आपत्ति दर्ज करा सकते हैं। प्रति प्रश्न आपत्ति दर्ज कराने के लिए 500 रुपये की दर से ऑनलाइन शुल्क जमा करना होगा। फीस को यूपी टीईटी की वेबसाइट (https://updeled.gov.in/) पर जमा कर सकते हैं। ये जानकारी परीक्षा नियामक प्राधिकारी अनिल भूषण चतुर्वेदी ने दी.

फीस जमा नहीं करने पर किसी भी अभ्यर्थी की आपत्ति स्वीकार नहीं की जाएगी। अभ्यर्थी की ओर से ऑनलाइन दर्ज कराई गई आपत्ति विषय विशेषज्ञ सही पाते हैं तो आपत्ति पर लिया गया फीस रिजल्ट घोषित होने के बाद वापस कर दिया जाएगा। यदि आपत्ति सहीं नहीं मिलती है तो शुल्क किसी भी स्थिति में वापस नहीं होगा। ऑनलाइन आपत्ति पर विषय विशेषज्ञों की राय लेने के बाद आंसर की (उत्तरमाला) संशोधित की जाएगी।

अंतिम आंसर की जारी होने के बाद किसी भी प्रकार के प्रत्यावेदन स्वीकार नहीं किए जाएंगे। ऑनलाइन आपत्ति दर्ज कराने में किसी भी प्रकार के साक्ष्य/अभिलेख वेबसाइट अपलोड नहीं किए जाएंगे। आपत्ति दर्ज कराने वाले छात्र साक्ष्य के रूप में बुक रिफरेंस का नाम प्रश्न के सामने रिमार्क विकल्प पर अंकित कर सकते हैं। ऑनलाइन माध्यम के अलावा किसी माध्यम से आपत्ति स्वीकार नहीं होगी। 

यूपी टीईटी 2019  आंसर की  जारी होने पर अभ्यर्थी उत्तर प्रदेश की आधिकारिक वेबसाइट - https://updeled.gov.in/ पर जाकर डाउनलोड कर सकते हैं। साथ ही 17 जवरी तक आपत्ति भी दर्ज करा सकेंगे।  

टॅग्स :यूपीटीईटी परिणामउत्तर प्रदेश
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टTwisha Sharma Death Case: 10000 रुपये इनाम की घोषणा, फरार वकील-पति समर्थ सिंह की अग्रिम जमानत याचिका खारिज, पासपोर्ट रद्द करने की प्रक्रिया जारी, वीडियो

क्राइम अलर्टमां का कटा हाथ लेकर 3 दिन तक भटकता रहा ITBP जवान, कानपुर की घटना से सनसनी

क्राइम अलर्टTwisha Sharma death case: 60 दिन की गर्भवती और मारिजुआना का सेवन?, ट्विशा शर्मा की सास ने कहा-ग्लैमर की दुनिया में धकेली गई और माता-पिता ने छोड़ दी?

क्राइम अलर्टउत्तर प्रदेश में वैन और ट्रक की भीषण टक्कर में 10 लोगों की मौत, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गहरा शोक व्यक्त किया

भारतअखिलेश यादव से मिले राजकुमार भाटी, सपा प्रमुख ने कहा- भाषा और आचरण में संतुलन-मर्यादा बनाए रखिए?, आपकी टिप्पणी से किसी वर्ग या व्यक्ति अपमानित ना हो?

रोजगार अधिक खबरें

रोजगारइसरो, बीपीएससी, राजस्थान सरकारी सेवा और बैंक ऑफ महाराष्ट्र में निकली बंपर भर्ती, सरकारी नौकरी के प्रतियोगी यहां जानें सब कुछ

रोजगारUPPBPB UP Police Recruitment 2022: जल्द होगी 26,382 पदों पर सिविल पुलिस और फायरमैन की भर्ती, जाने लास्ट डेट और अप्लाई का तरीका

रोजगाररेलवे भर्ती 2021: 3591 वैकेंसी के लिए आवेदन, कोई परीक्षा और इंटरव्यू नहीं, जानें प्रोसेस

रोजगारदिल्ली में सरकारी नौकरी करने का शानदार मौका, 1800 पदों पर भर्ती शुरू, जानें डिटेल्स

रोजगारSUPER TET 2021: यूपी में सरकारी शिक्षक बनने का सुनहरा मौका, आवेदन की तारीख चार दिन में हो रही है खत्म, जानें सबकुछ