लाइव न्यूज़ :

UP के एडेड स्कूलों में होगी 4000 शिक्षकों की भर्ती, नहीं चलेगी मैनेजमेंट की मनमानी, ये है पूरी प्रक्रिया

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: January 3, 2020 10:47 IST

नए नियम के मुताबिक स्कूलों के प्रबंधक अब स्वीकृत रिक्त पदों की सूचना जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी को देंगे। बीएसए इसे विभाग के निदेशक के सामने रखेंगे।

Open in App
ठळक मुद्देनई नियमावली के बाद अब ये भर्ती राज्य स्तर पर होगी और इसके लिए लिखित परीक्षा होगी। भर्ती के लिए बीटीसी, बीएड की डिग्री के साथ ग्रेजुएशन में न्यूनतम 50 प्रतिशत अंक अनिवार्य होगा।

उत्तर प्रदेश के एडेड जूनियर हाईस्कूलों में लगभग 4000 शिक्षकों व प्रधानाध्यापक के पदों पर भर्ती जल्द होगी। इसके लिए राज्य स्तरीय लिखित परीक्षा की जिम्मेदारी परीक्षा नियामक प्राधिकारी को सौंपी गई है। पहले इन भर्तियों पर रोक लगी हुई थी लेकिन अब राज्य सरकार ने इन भर्तियों पर लगे सारे प्रतिबंध हटा लिये हैं। 

उत्तर प्रदेश में 3049 एडेड जूनियर हाईस्कूल हैं और इनमें लगभग 4 हजार पद खाली हैं। शिक्षा सेवा चयन आयोग के पूरी तरह क्रियाशील होने के बाद भर्ती का जिम्मा आयोग का होगा। राज्य सरकार ने बीते साल जून में एडेड जूनियर हाईस्कूलों की भर्तियों पर प्रतिबंध लगा दिया था। 

शिक्षक भर्ती नियमावली में दिसम्बर में संशोधन किया गया। अभी तक भर्ती के लिए प्रबंधन (मैनेजमेंट) की तरफ से चयनित शिक्षक की नियुक्ति के लिए जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी का अनुमोदन लिया जाता था। इसमें कई तरह की गड़बड़ियां और फर्जीवाड़े की शिकायतें होती थीं। 

नई नियमावली के बाद अब ये भर्ती राज्य स्तर पर होगी और इसके लिए लिखित परीक्षा होगी। भर्ती के लिए बीटीसी, बीएड की डिग्री के साथ ग्रेजुएशन में न्यूनतम 50 प्रतिशत अंक अनिवार्य होगा। आयु सीमा की बात करें तो इसके लिए न्यूनतम उम्र 21 साल और अधिकतम 40 साल है। 

अब नए नियम के मुताबिक स्कूलों के प्रबंधक अब स्वीकृत रिक्त पदों की सूचना जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी को देंगे। बीएसए इसे विभाग के निदेशक के सामने रखेंगे। निदेशक इसका परीक्षण करने के बाद चयन की कार्रवाई करेंगे। इसमें कोई गड़बड़ी करने पर मान्यता प्राप्त स्कूलों की मान्यता छीन ली जाएगी। भर्ती शैक्षिक सत्र शुरू होने से पहले पूरी करनी होगी।

टॅग्स :उत्तर प्रदेश
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेVIRAL: बुलडोजर पर सवार होकर पहुंची विधायक, वायरल हुआ अनोखा अंदाज

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

ज़रा हटकेVIDEO: फर्रुखाबाद में दिल दहला देने वाला हादसा, Thar से दबकर बुजुर्ग महिला की मौत

भारतआप इधर-उधर क्यों घूम रहे हैं?, स्कूल क्यों नहीं जाते?, तो जवाब देते कि बहुत दूर, सीएम योगी ने कहा- अब भैंस के साथ नहीं खेलते बच्चे?, वीडियो

क्राइम अलर्टबड़े भाई और भाभी को पिता प्रसिद्ध नारायण दीक्षित ने मार डाला, घर में ही किसी बात को लेकर झगड़ा?, छोटे बेटे ने सिर पर लोहे की रॉड से वार कर की हत्या?

रोजगार अधिक खबरें

रोजगारइसरो, बीपीएससी, राजस्थान सरकारी सेवा और बैंक ऑफ महाराष्ट्र में निकली बंपर भर्ती, सरकारी नौकरी के प्रतियोगी यहां जानें सब कुछ

रोजगारUPPBPB UP Police Recruitment 2022: जल्द होगी 26,382 पदों पर सिविल पुलिस और फायरमैन की भर्ती, जाने लास्ट डेट और अप्लाई का तरीका

रोजगाररेलवे भर्ती 2021: 3591 वैकेंसी के लिए आवेदन, कोई परीक्षा और इंटरव्यू नहीं, जानें प्रोसेस

रोजगारदिल्ली में सरकारी नौकरी करने का शानदार मौका, 1800 पदों पर भर्ती शुरू, जानें डिटेल्स

रोजगारSUPER TET 2021: यूपी में सरकारी शिक्षक बनने का सुनहरा मौका, आवेदन की तारीख चार दिन में हो रही है खत्म, जानें सबकुछ