लाइव न्यूज़ :

Tripura-Teacher Recruitment Board 2019: त्रिपुरा अध्यापक पात्रता परीक्षा 2019 का रिजल्ट घोषित, जानने के लिए यहां करें क्लिक

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: December 10, 2019 17:45 IST

Tripura TET Paper 1 & 2 Result Declared: त्रिपुरा टीचर एलिजिबिलिटी टेस्ट T-TET 2019 का रिजल्ट जारी हो चुका है। बोर्ड ने इस रिजल्ट की घोषणा 9 दिसंबर को की थी, जिन उम्मीदवारों ने इस एग्जाम को दिया था, वह बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर चेक कर सकते हैं।

Open in App

त्रिपुरा टीचर एलिजिबिलिटी टेस्ट (T-TET) 2019 का रिजल्ट जारी हो चुका है, जिसे आधिकारिक वेबसाइट trb.tripura.gov.in पर देखा जा सकता है।  जिन उम्मीदवारों ने इस एग्जाम को दिया था। वो बोर्ड की वेबसाइट पर चेक कर सकते हैं।

बोर्ड की तरफ से जारी नोटिफिकेशन के अनुसार जिन उम्मीदवारों ने टीईटी 2019 का एग्जाम पास किया है, उन्हें अपने डॉक्यूमेंट की जांच करानी आवश्यक है। नीचे दिए गए अंकों और तारीख के मुताबिक उम्मीदवर अपने दस्तावेजों की वेरिफिकेशन करा लें। टी-टीईटी 2019 पेपर- 2

जिन उम्मीदवारों ने एग्जाम में 94 प्रतिशत या इससे ज्यादा अंक हासिल किए हैं, उनके लिए वेरीफिकेशन की तारीख 16 दिसंबर 2019 निर्धारित की गई है। इसके अलावा जिन उम्मीदवारों ने 90-93 प्रतिशत के बीच अंक प्राप्त किए हैं, उनके लिए 17 दिसंबर 2019 की तारिख निर्धारित की गई है।

इसके अलावा एससी/एसटी और विकलांग उम्मीदवारों ने, जिन्होंने एग्जाम में 80 फीसदी और 89 फीसदी के बीच अंक प्राप्त किए हैं, उनके लिए 18 दिसंबर 2019 की तारीख निर्धारित की गई है।

टी-टीईटी 2019 पेपर-1

इस एग्जाम में जिन उम्मीदवारों ने 91 प्रतिशत अंक प्रात किए हैं, उनके लिए 19 दिसंबर 2019 वेरिफिकेशन कराने की तारीख निर्धारित की गई है। इसके अलावा एससी/एसटी और विकलांग छात्र जिन्होंने एग्जाम 80 प्रतिशत और 89 प्रतिशत के बीच में अंक प्राप्त किए हैं, उनके लिए वेरिफिकेशन कराने की तारिख 20 दिसंबर है।

गौरतलब है कि टी-टीइटी पेपर 2 का एग्जाम 20 अक्टूबर 2019 को, जबकि टी-टीइटी पेपर-1 का एग्जाम 26 अक्टूबर को आयोजित किया गया था।

इस तरह देखें T-TET 2019 रिजल्ट-

1. इसके लिए सबसे पहले टी-टीआरबी की आधिकारिक वेबसाइट trb.tripura.gov.in पर जाएं।

2. यहां होमपेज पर पहुंचने के बाद आपको बाएं तरफ T-TET 2019 पेपर-1 और T-TET 2019 पेपर-2 का लिंक दिखाई देगा उसपर क्लिक करें।

3. क्लिक करने के बाद आप बोर्ड की तरफ से जारी रिजल्ट में अपने रोल नंबर के हिसाब से स्कोर देख सकते हैं।

टॅग्स :त्रिपुराजॉब इंटरव्यूनेशनल टेस्टिंग एजेंसी
Open in App

संबंधित खबरें

भारतरितेश नाइक, दाओचिर इम्चेन, चक्रवर्ती, वीरभद्रय्या चरंतिमठ और श्रीनिवास दासकारियप्पा होंगे बीजेपी प्रत्याशी, गोवा, कर्नाटक, नागालैंड और त्रिपुरा में उपचुनाव

भारतNTA की तर्ज पर राजस्थान में बनेगी टेस्ट एजेंसी, राज्य सरकार का ऐलान

कारोबारअमेजन में बड़ी छंटनी के बीच, कॉग्निजेंट 2026 में लगभग 25,000 फ्रेशर्स को हायर करेगी

क्राइम अलर्टAngel Chakma Murder: त्रिपुरा के छात्र की हत्या में आया नया मोड़, उत्तराखंड पुलिस ने नस्लीय हमले से किया इनकार

क्राइम अलर्टदो बेटों की मां, ग्रामीणों ने घर से घसीटकर बाहर निकाला और जमकर की कुटाई और फिर जूतों की माला पहनाई?, धलाई में महिला के साथ बर्बरता?

रोजगार अधिक खबरें

रोजगारइसरो, बीपीएससी, राजस्थान सरकारी सेवा और बैंक ऑफ महाराष्ट्र में निकली बंपर भर्ती, सरकारी नौकरी के प्रतियोगी यहां जानें सब कुछ

रोजगारUPPBPB UP Police Recruitment 2022: जल्द होगी 26,382 पदों पर सिविल पुलिस और फायरमैन की भर्ती, जाने लास्ट डेट और अप्लाई का तरीका

रोजगाररेलवे भर्ती 2021: 3591 वैकेंसी के लिए आवेदन, कोई परीक्षा और इंटरव्यू नहीं, जानें प्रोसेस

रोजगारदिल्ली में सरकारी नौकरी करने का शानदार मौका, 1800 पदों पर भर्ती शुरू, जानें डिटेल्स

रोजगारSUPER TET 2021: यूपी में सरकारी शिक्षक बनने का सुनहरा मौका, आवेदन की तारीख चार दिन में हो रही है खत्म, जानें सबकुछ