लाइव न्यूज़ :

रेलवे की 90 हजार नौकरियों के आवेदन की आज लास्ट डेट, दो करोड़ 80 लाख कर चुके हैं अप्लाई

By लोकमत समाचार हिंदी ब्यूरो | Updated: March 31, 2018 13:34 IST

भारतीय रेलवे ने असिस्टेंट लोको पायलट (ट्रेन ड्राइवर), टेक्निशियन, कारपेंटर और क्रेन ड्राइवर के 26,502 पदों के लिए आवेदन माँगा है। ये सभी पद सातवें वेतन आयोग के लेवल 2 के तहत आते हैं।

Open in App

भारतीय रेलवे द्वारा निकाली गयी करीब 90 हजार नौकरियों के लिए दो करोड़ 80 लाख से ज्यादा लोगों ने आवेदन किया है। इन पदों के लिए ऑनलाइन टेस्ट लिया जाएगा। इन पदों के लिए आवेदन करने की अंतिम तारिख 31 मार्च है। ऐसे में आवनेदनकर्ताओं की संख्या अभी और बढ़ सकती है। रेल मंत्रालय अभी 20 हजार और पदों पर भर्ती निकाल सकता है। इस तरह रेलवे में करीब एक लाख 10 हजार पदों पर नियुक्ति होगी। 

भारतीय रेलवे सार्वजनिक क्षेत्र का देश का सबसे बड़ा सबसे बड़ा नियोक्ता है। रेलवे में करीब 13 लाख कर्मचारी कार्यरत हैं। रेल मंत्रालय ने असिस्टेंट लोको पायलट (ट्रेन ड्राइवर), टेक्निशियन, कारपेंटर और क्रेन ड्राइवर के 26,502 पदों के लिए आवेदन माँगा है। ये सभी पद सातवें वेतन आयोग के लेवल 2 के तहत आते हैं। रेलवे ने गैंगमैन, स्विचमैन, ट्रैकमैन, केबिनमैन, वेल्डर, हेल्पर और पोर्टर के 62,907 पदों के लिए भी आवेदन मँगाये हैं। ये सभी पद सातवें  वेतन आयोग के लेवल 1 के तहत आते हैं। इन नौकरियों के लिए 10वीं पास और आईटीआई या समकक्ष प्रशिक्षण प्राप्त नौजवान आवेदन कर सकते हैं।

यहाँ क्लिक करके देखें रेलवे की 90 नौकरियों के लिए कैसे आवदेन करना है 

रेल मंत्री पीयूष गोयल ने सुरक्षा व्यवस्था बढ़ाने को अपनी मंत्रालय की प्राथमिकता बतायी है। रेल मंत्री पीयूष गोयल ने रेलवे बोर्ड के सदस्यों की संख्या आधी कर दी है। माना जा रहा है कि भारतीय रेलवे की सेवाओं को बेहतर बनाने के साथ ही नरेंद्र मोदी सरकार बढ़ती बेरोजगारी इन भर्तियों से विपक्ष की आलोचनाओं की धार कुंद करना चाहती है।

टाइम्स ऑफ इंडिया की रिपोर्ट के अनुसार इन भर्तियों से सरकारी खजाने पर करीब चार हजार करोड़ रुपये सालाना का बोझ बढ़ेगा। भारतीय रेलवे द्वारा कर्मचारियों पर किया जाने वाला खर्च वित्त वर्ष 2016-17 में 69,713 करोड़ रुपये था। वित्त वर्ष 2017-18 में यह खर्च 72,706 रुपये और वित्त वर्ष 2018-19 में 76,452 रुपये करोड़ रहने का अनुमान है। 

 

टॅग्स :नौकरीइंडियन रेलवेपीयूष गोयलकरियर समाचार
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारसंसद ने जन विश्वास विधेयक 2026 पारित, 717 अपराधों को अपराध की श्रेणी से बाहर किया, जुर्माने की राशि 1 करोड़ रुपये?

कारोबार‘युवा आबादी’ के लाभ को भुनाने की चुनौती?, 20 से 29 वर्ष के 6.3 करोड़ स्नातकों में से 1.1 करोड़ बेरोजगार?

क्राइम अलर्टAI के कारण अमेरिका में नौकरी खो दी?, मुस्लिम लड़की शाज़िया सिराज से शादी, बेरोजगार सॉफ्टवेयर इंजीनियर बानू चंद्र रेड्डी और पत्नी ने दी जान, सुसाइड नोट में लिखा-परिवार ने नहीं दिया साथ?

कारोबारOracle Layoffs: IT सेक्टर की दिग्गज कंपनी ओरेकल की छंटनी से हाहाकार, एक साथ 30,000 कर्मचारियों को निकाला; जानें क्यों?

कारोबारNew Labour Code: नौकरीपेशा लोगों के लिए बड़ी खबर, 1 अप्रैल से लागू हुए नए नियम, ओवरटाइम और PF में हुए ये बदलाव

रोजगार अधिक खबरें

भारतLPG Cylinder Update: सिलेंडर के लिए अब लंबी वेटिंग खत्म! दिल्ली में बस ID कार्ड दिखाओ और 5KG सिलेंडर पाओ

भारतबाबा विश्वनाथ और ‘काशी कोतवाल’ काल भैरव में दर्शन-पूजन, सीएम योगी आदित्यनाथ पहुंचे मंदिर, वीडियो

भारतपश्चिम बंगाल चुनावः 4660 अतिरिक्त मतदान केंद्र?, कुल संख्या 85379 और 23 और 29 अप्रैल को 2 चरणों में पड़ेंगे वोट

भारतTamil Nadu Election 2026: क्या CBSE का नया सिलेबस भाषा विवाद की जड़? सीएम स्टालिन ने कहा- "भाषा थोपने का सुनियोजित प्रयास"

भारतFire Accident: ONGC मुंबई हाई प्लेटफॉर्म पर भीषण आग, 10 लोग घायल; राहत और बचाव कार्य जारी