लाइव न्यूज़ :

महाराष्ट्र सरकारः पुलिस भर्ती पर लगा प्रतिबंध हटा, 12528 पदों को भरने की मंजूरी

By लोकमत समाचार ब्यूरो | Updated: January 22, 2021 15:22 IST

गृह मंत्री अनिल देशमुख ने आज कहा कि मराठा आरक्षण मुद्दे की वजह से पुलिस भर्तियां लंबित थीं. लेकिन, अब राज्य सरकार ने पुलिस भर्तियों को मंजूरी दे दी है.

Open in App
ठळक मुद्देनक्सल प्रभावित इलाकों समेत 5000 पदों के लिए भर्तियां जल्द ही की जाएगी.कानून व व्यवस्था को ध्यान में रखकर पुलिस भर्ती के 100 प्रतिशत पदों को भरने की अनुमति दी गई है.जन आरोग्य विभाग और चिकित्सा शिक्षा विभाग को छोड़कर अन्य विभागों में किसी भी नए पद को भरने पर प्रतिबंध लगाया था.

मुंबईः राज्य सरकार की भर्तियों पर वित्त विभाग द्वारा लगाए गए प्रतिबंध पर छूट देते हुए पुलिस भर्ती के लिए 12528 पदों को भरने की मंजूरी दी गई है.

इस संदर्भ का सरकारी आदेश गुरुवार को जारी किया गया. इसमें से 2019 के रिक्त 5297 पदों को पहले चरण के तहत भरने के अनुमति दी गई है. शेष पदों की भर्ती के लिए अलग आदेश जारी किया जाएगा. कोविड-19 महामारी के चलते राज्य की वित्तीय स्रोतों पर विपरीत असर पड़ा था.

इसके मद्देनजर चार मई 2020 को एक आदेश जारी कर वित्त विभाग ने जन आरोग्य विभाग और चिकित्सा शिक्षा विभाग को छोड़कर अन्य विभागों में किसी भी नए पद को भरने पर प्रतिबंध लगाया था. आज के आदेशमें गृह विभाग को पुलिस भर्ती में प्रतिबंध से छूट दी गई है. वित्त विभाग ने स्पष्ट किया है कि कानून व व्यवस्था को ध्यान में रखकर पुलिस भर्ती के 100 प्रतिशत पदों को भरने की अनुमति दी गई है.

पहले चरण में नक्सल प्रभावित इलाके में भर्तियांः गृह मंत्री अनिल देशमुख ने आज कहा कि मराठा आरक्षण मुद्दे की वजह से पुलिस भर्तियां लंबित थीं. लेकिन, अब राज्य सरकार ने पुलिस भर्तियों को मंजूरी दे दी है. इसके चलते पहले चरण के तहत नक्सल प्रभावित इलाकों समेत 5000 पदों के लिए भर्तियां जल्द ही की जाएगी.

टॅग्स :मुंबईउद्धव ठाकरेउद्धव ठाकरे सरकार
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारपुणे के विशाल भुजबल हैदराबाद में राष्ट्रीय सम्मेलन में सम्मानित

भारतFire Accident: ONGC मुंबई हाई प्लेटफॉर्म पर भीषण आग, 10 लोग घायल; राहत और बचाव कार्य जारी

भारतराष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टीः उत्तरार्द्ध में उत्तराधिकार के लिए संघर्ष

क्रिकेटकौन थे अनिल गुरव?, दोस्तों के बीच ‘मुंबई के विवियन रिचर्ड्स’ के नाम से थे मशहूर

क्राइम अलर्टबेकार तार को लेकर झगड़ा, हथौड़े से हमला कर प्रभु राउत ने पहाड़ी कुमार यादव को मार डाला, रोहित कुमार ने दी गवाही?, बिहार से मुंबई आए थे नौकरी करने?

रोजगार अधिक खबरें

रोजगारइसरो, बीपीएससी, राजस्थान सरकारी सेवा और बैंक ऑफ महाराष्ट्र में निकली बंपर भर्ती, सरकारी नौकरी के प्रतियोगी यहां जानें सब कुछ

रोजगारUPPBPB UP Police Recruitment 2022: जल्द होगी 26,382 पदों पर सिविल पुलिस और फायरमैन की भर्ती, जाने लास्ट डेट और अप्लाई का तरीका

रोजगाररेलवे भर्ती 2021: 3591 वैकेंसी के लिए आवेदन, कोई परीक्षा और इंटरव्यू नहीं, जानें प्रोसेस

रोजगारदिल्ली में सरकारी नौकरी करने का शानदार मौका, 1800 पदों पर भर्ती शुरू, जानें डिटेल्स

रोजगारSUPER TET 2021: यूपी में सरकारी शिक्षक बनने का सुनहरा मौका, आवेदन की तारीख चार दिन में हो रही है खत्म, जानें सबकुछ