लाइव न्यूज़ :

सैमसंग करेगा 1000 इंजीनियरों की भर्ती, इन जगह पर होगी तैनाती

By IANS | Updated: February 1, 2018 08:31 IST

सैमसंग कंपनी अन्य संस्थानों के साथ आईआईटी-बम्बई से 35 छात्रों, आईआईटी-दिल्ली से 32 छात्रों, आईआईटी-मद्रास से 22 छात्रों, आईआईटी-गुवाहाटी से 45 छात्रों और आईआईटी-खड़कपुर से 29 छात्रों की भर्ती करेगी।

Open in App

अगले तीन सालों में अपने शोध और विकास केंद्र में भारत में 2,500 इंजीनियरों की भर्ती करने की प्रतिबद्धता के तहत सैमसंग इस साल देश के शीर्ष इंजीनियरिंग कॉलेजों -आईआईटी संस्थानों, एनआईटी संस्थानों और आईआईआईटी संस्थानों से 1,000 इंजीनियरों की भर्ती करेगी। नए जमाने के डोमेन जैसे कृत्रिम बुद्धिमत्ता (एआई), इंटरनेट ऑफ थिंग्स (आईओटी), मशीन लर्निग (एमएल), बायोमेट्रिक्स, नेचुरल लैंगुवेज प्रोसेसिंग (एनएलपी), संवर्धित वास्तविकता (एआर) और नेटवर्क्‍स (5जी समेत) के विकास के लिए सैमसंग इस साल आईआईटी संस्थानों से 300 छात्रों की भर्ती करेगी। 

कंपनी अन्य संस्थानों के साथ आईआईटी-बम्बई से 35 छात्रों, आईआईटी-दिल्ली से 32 छात्रों, आईआईटी-मद्रास से 22 छात्रों, आईआईटी-गुवाहाटी से 45 छात्रों और आईआईटी-खड़कपुर से 29 छात्रों की भर्ती करेगी। सैमसंग इंडिया के तीन शोध व विकास केंद्र हैं, जो बेंगलुरू, नोएडा और दिल्ली में स्थित हैं। 

सैमसंग आरएंडडी संस्थान भारत के प्रबंध निदेशक और सैमसंग के वैश्विक वरिष्ठ उपाध्यक्ष दीपेश शाह ने एक बयान में कहा, "सैमसंग भारत में आरएंडडी को लेकर बेहद आशावान है और आरएंडडी पर जोर देने से सैमसंग को भारतीय बाजार में शीर्ष पर बने रहने में मदद मिलेगी। भारत में कंपनी के तीन आरएंडडी केंद्र कई अत्याधुनिक प्रौद्योगिकियों पर काम कर रहे हैं।

आईआईटी संस्थानों और एनआईटी संस्थानों के अलावा सैमसंग कई अन्य प्रमुख संस्थानों से भी प्रतिभाओं की भर्ती करेगी, जिसमें दिल्ली कॉलेज ऑफ इंजीनियरिंग, बिट्स पिलानी, मणिपाल इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नॉलजी, आईआईआईटी संस्थान समेत अन्य शामिल हैं। 

टॅग्स :नौकरी
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबार‘युवा आबादी’ के लाभ को भुनाने की चुनौती?, 20 से 29 वर्ष के 6.3 करोड़ स्नातकों में से 1.1 करोड़ बेरोजगार?

क्राइम अलर्टAI के कारण अमेरिका में नौकरी खो दी?, मुस्लिम लड़की शाज़िया सिराज से शादी, बेरोजगार सॉफ्टवेयर इंजीनियर बानू चंद्र रेड्डी और पत्नी ने दी जान, सुसाइड नोट में लिखा-परिवार ने नहीं दिया साथ?

कारोबारOracle Layoffs: IT सेक्टर की दिग्गज कंपनी ओरेकल की छंटनी से हाहाकार, एक साथ 30,000 कर्मचारियों को निकाला; जानें क्यों?

कारोबारNew Labour Code: नौकरीपेशा लोगों के लिए बड़ी खबर, 1 अप्रैल से लागू हुए नए नियम, ओवरटाइम और PF में हुए ये बदलाव

कारोबार30,000 कर्मचारियों को नौकरी से निकाल रहा है Oracle, ईमेल के बाद शुरू हुई छंटनी

रोजगार अधिक खबरें

रोजगारइसरो, बीपीएससी, राजस्थान सरकारी सेवा और बैंक ऑफ महाराष्ट्र में निकली बंपर भर्ती, सरकारी नौकरी के प्रतियोगी यहां जानें सब कुछ

रोजगारUPPBPB UP Police Recruitment 2022: जल्द होगी 26,382 पदों पर सिविल पुलिस और फायरमैन की भर्ती, जाने लास्ट डेट और अप्लाई का तरीका

रोजगाररेलवे भर्ती 2021: 3591 वैकेंसी के लिए आवेदन, कोई परीक्षा और इंटरव्यू नहीं, जानें प्रोसेस

रोजगारदिल्ली में सरकारी नौकरी करने का शानदार मौका, 1800 पदों पर भर्ती शुरू, जानें डिटेल्स

रोजगारSUPER TET 2021: यूपी में सरकारी शिक्षक बनने का सुनहरा मौका, आवेदन की तारीख चार दिन में हो रही है खत्म, जानें सबकुछ