भारतीय रेलवे भर्ती बोर्ड (RRB) ग्रुप डी परीक्षा के लिए अभी भी एडमिट कार्ड तारीख की आधिकारिक घोषणा नहीं हुआ है। बताया जा रहा है जल्द ही आरआरबी ग्रुप डी लेवल-1 एग्जाम के लिए एडमिट कार्ड होंगे। यह एडमिट कार्ड ऑफिशियल वेबसाइट ww.rrbcdg.gov.in पर जाकर डाउनलोड कर सकेंगे। इसके अलावा उम्मीदवार आरआरबी की रिजनल वेबसाइट पर भी जाकर एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं।
वहीं, मीडिया रिपोर्ट्स की की मानें तो आरआरबी ग्रुप डी लेवल एग्जाम-1 एडमिट कार्ड दिवाली के ठीक पहले या बाद में जारी किया जा सकता है। वहीं, आरआरबी ग्रुप डी का एग्जाम दिसंबर या जनवरी में आयोजित होंगे। उम्मीदवार आरआरबी ग्रुप डी एग्जाम से संबंधित अपडेट्स से जुड़े रहने के लिए बार-बार आरआरबी की ऑफिशियल वेबसाइट पर जाकर चेक करते हैं।
आरआरबी ग्रुप डी एग्जाम का एडमिट कार्ड कैसे करें डाउनलोड (RRC Group D 2019 Admit How to Download)-- सबसे पहले उम्मीदवार आरआरबी की ऑफिशियल वेबसाइट rrbcdg.gov.in पर जाएं।- होमपेज पर RRC Group D 2019 Admit Download का ऑप्शन पर क्लिक करें। - इसके बाद अपना डिटेल्स जैसे रजिस्ट्रेशन नंबर, नाम, जन्मतिथि दर्ज करें। - कुछ देर बाद आपका एडमिट कार्ड आपके होमस्क्रीन पर होगा। - उम्मीदवार एडमिट कार्ड डाउनलोड कर लें और भविष्य के लिए इसका प्रिंट आउट करा लें।
भारतीय रेलवे भर्ती बोर्ड द्वारा ग्रुप डी के पदों पर अभ्यर्थियों चयन लिखित एग्जाम, फिजिकल टेस्ट और डॉक्यूमेंट्स वेरिफिकेशन के बाद किया जाएगा। मालूम हो आरआरबी ग्रुप डी के जरिए 1 लाख से ज्यादा पदों पर नियुक्तियां कराएगा।