लाइव न्यूज़ :

राजस्थान: RPSC ने शिक्षकों की 5000 भर्तियों के लिए परीक्षा तिथि जारी की, यहां देखे पूरा शेड्यूल

By विनीत कुमार | Updated: November 1, 2019 13:48 IST

इस परीक्षा में सामान्य ज्ञान के पेपर के लिए 90 मिनट का समय दिया गया है। वहीं, वैकल्पिक विषय के लिए 3 घंटे का समय होगा। उम्मीदवार rpsc.rajasthan.gov.in पर जाकर अधिक जानकारी हासिल कर सकते हैं।

Open in App
ठळक मुद्देRPSC ने शिक्षकों की भर्ती के लिए परीक्षा तिथि जारी कीपरीक्षा को 3 ग्रुपों में आयोजित किया जाएगा, 3 जनवरी से 13 जनवरी के बीच होगी परीक्षा

शिक्षकों के 5000 पदों पर भर्ती के लिए राजस्थान लोक सेवा आयोग (RPSC) ने परीक्षा की तारीखें जारी कर दी है। RPSC इस परीक्षा का आयोजन अगले साल 3 जनवरी से 13 जनवरी के बीच करेगा। इस परीक्षा को 3 ग्रुपों में आयोजित की जाएगी। इस परीक्षा में सामान्य ज्ञान के पेपर के लिए 90 मिनट का समय दिया गया है। वहीं, वैकल्पिक विषय के लिए 3 घंटे का समय होगा। उम्मीदवार rpsc.rajasthan.gov.in पर जाकर अधिक जानकारी हासिल कर सकते हैं।

ग्रुप-ए के लिए परीक्षा की तिथि

ग्रुप-ए के लिए 3 और 4 जनवरी को परीक्षा आयोजित की जाएगी। इसके तहत 3 तारीख को सुबह 9 बजे से 10.30 बजे तक जीके की परीक्षा होगी। इसके बाद हिंदी की परीक्षा 2 बजे से 5 बजे तक आयोजित की जाएगी। वहीं, 4 तारीखो को संस्कृत और राजस्थानी की परीक्षा होगी। इस दिन सुबह 9 बज से 12 बजे तक हिंदी और फिर 2 से शाम 5 बजे तक राजस्थानी का पेपर आयोजित होगा।

ग्रुप-बी की परीक्षा

ग्रुप-बी की परीक्षा 6, 7 और 8 को है। 6 जनवरी को सुबह 9 बजे से 10.30 बजे तक जीके और फिर 2 से 5 बजे तक राजनीति शास्त्र का पेपर होगा। ऐसे ही 8 तारीख को भूगोल, म्यूजिक और बायोलॉजी का पेपर होगा। ग्रुप-बी में 8 तारीख को पब्लिक एडमिनिस्ट्रेशन और भौतिकी की परीक्षा होगी।

ग्रुप-सी की परीक्षा

ग्रुप-सी की परीक्षा 9, 10, 11, 12 और 13 जनवरी को आयोजित की जाएगी। 9 तारीख को सुबह 9 बजे से जीके और फिर 2 बजे से इतिहास का पेपर होगा। इसके बाद अगले दिन 10 तारीख को अंग्रेजी, कॉमर्स और कृषि का पेपर है। ये भी क्रमश: सुबह 9 और दोपहर दो बजे से होने हैं। 11 को 9:00 से 12:00 बजे तक केमिस्ट्री और 2:00 से 5:00 बजे सोशियोलॉजी का पेपर होगा। वहीं, 12 जनवरी को को गणित और होम साइंस की परीक्षा होगी। 13 तारीख को पंजाबी और ड्राइंग का पेपर होगा।

टॅग्स :राजस्थान
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टपत्नी की गला रेतकर हत्या और पति ने खुद को चाकू से वार कर आत्महत्या का किया प्रयास

क्राइम अलर्टराजस्थान सड़क हादसाः पुलिस उपनिरीक्षक सहित 4 लोगों की मौत, भरतपुर में तेज रफ्तार कार ने 3 को कुचला

भारतबोर्ड एग्जाम में उसने 93.88% अंक हासिल किए थे, लेकिन किस्मत को कुछ और ही मंज़ूर था, राजस्थान की मेधावी छात्रा की हुई मौत

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?

ज़रा हटकेबेइज्जती करके इज्जत देने पर विश्वविद्यालय का बहुत-बहुत शुक्रिया?, डिग्री प्राप्त करते समय पत्रकारिता छात्रा की तीखी टिप्पणी वायरल, देखिए

रोजगार अधिक खबरें

रोजगारइसरो, बीपीएससी, राजस्थान सरकारी सेवा और बैंक ऑफ महाराष्ट्र में निकली बंपर भर्ती, सरकारी नौकरी के प्रतियोगी यहां जानें सब कुछ

रोजगारUPPBPB UP Police Recruitment 2022: जल्द होगी 26,382 पदों पर सिविल पुलिस और फायरमैन की भर्ती, जाने लास्ट डेट और अप्लाई का तरीका

रोजगाररेलवे भर्ती 2021: 3591 वैकेंसी के लिए आवेदन, कोई परीक्षा और इंटरव्यू नहीं, जानें प्रोसेस

रोजगारदिल्ली में सरकारी नौकरी करने का शानदार मौका, 1800 पदों पर भर्ती शुरू, जानें डिटेल्स

रोजगारSUPER TET 2021: यूपी में सरकारी शिक्षक बनने का सुनहरा मौका, आवेदन की तारीख चार दिन में हो रही है खत्म, जानें सबकुछ