लाइव न्यूज़ :

अब रेलवे में कॉन्ट्रैक्ट पर मिलेगी नौकरी, जल्द ही इन पदों पर होगी भर्तियां

By लोकमत समाचार हिंदी ब्यूरो | Updated: July 10, 2018 14:53 IST

देशभर में केंद्र के लिए सबसे अधिक नौकरी देने वाला रेलवे विभाग अब प्राइवेट की तर्ज पर नौकरियों की भर्तियां करेगा।

Open in App

नई दिल्ली, 10 जुलाई: देशभर में केंद्र के लिए सबसे अधिक नौकरी देने वाला रेलवे विभाग अब प्राइवेट की तर्ज पर नौकरियों की भर्तियां करेगा। पहली बार रेलवे विभाग ने एक ऐसा कदम उठाया है कि जिसमें अब प्राइवेट कंपनियों की तरह रेलवे में काम करने का मौका मिलेगा। दरअसल, रेलवे विभाग अब कॉन्ट्रैक्ट पर कर्मचारियों की भर्ती करेगा। इसमें भी प्राइवेट की तरह बांड पर कर्मचारियों को काम मिलेगा। बताया जा रहा है कि इससे रेलवे में खाली पड़े पदों को पर भर्तियां की जा सकती है ताकि लोगों को रोजगार मिल सकेगा।    

कई पदों पर निकलेंगी भर्तियां   

बता दें कि रेलवे में भर्तियां रेलवे भर्ती बोर्ड किया करती हैं। भर्ती बोर्ड को नजरअंदाज कर कॉन्ट्रैक्ट पर कई विभागों में रेलवे ने भर्तियों के दरवाजे खोल दिए हैं। इसके अलावा रेलवे ने सेवानिवृत्त कर्मचारियों की सेवा लेने का भी फैसला लिया है। रेल विभाग में सेवानिवृत्त कर्मचारी भाप ईंजन, पुराने कोच और सिग्नल जैसे काम संभालेंगे और कॉन्ट्रेक्ट बेस भर्ती वाले कर्मचारी क्लर्क और असिस्टेंट जैसे पदों पर भर्तियां होंगी। 

खुशखबरी! यहां निकली कई पदों पर भर्तियां, सैलरी 23,500 रुपये

एक मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक रेलवे के अधिकारियों के अनुसार देशभर के कई रेल जोनों और पदों पर खाली पड़े हैं। उन्होंने बताया कि कॉन्ट्रेक्ट बेस पर भर्तियां इन खाली पदों को भर सकते हैं। इसके लिए रेलवे ने डाटा एंट्री ऑपरेटर या एग्जिक्यूटिव असिस्टेंट की मौजूदा रिक्तियों को भरने के लिए कॉन्ट्रेक्ट बेस पर नियुक्ति की अनुमति प्रदान की है। वहीं, रिटायर्ड कर्मियों की नियुक्ति के पीछे रेलवे अधिकारियों का तर्क है कि इन कर्मियों के पास रेलवे में काम करने का लंबा अनुभव होता है। 

12वीं पास युवाओं के लिए नौकरी का सुनहरा मौका, ऐसे करें आवेदन

अभी तक नहीं हुई 1 लाख से अधिक पदों पर भर्तियां 

रेलवे विभाग ने साल के शुरुआत  में लगभग रेलवे कई पदों पर 1 लाख से अधिक भर्ती करने के लिए विज्ञापन निकाला था। लेकिन अभी तक भर्ती पूरी नहीं हो पाई है। रेलवे विभाग की ओर से बताया गया है कि इन 1.10 लाख भर्तियों के लिए लगभग 2.27 करोड़ लोगों ने आवेदन किया था।  इन पदों के लिए परीक्षाएं सितंबर, अक्टूबर और नवंबर में कराई जाएंगी।

लोकमत न्यूज के लेटेस्ट यूट्यूब वीडियो और स्पेशल पैकेज के लिए यहाँ क्लिक कर सब्सक्राइब करें!

टॅग्स :इंडियन रेलवेनौकरी
Open in App

संबंधित खबरें

भारतबिहार पुलिस में बंपर बहाली; कांस्टेबल और SI के 37,978 पदों पर भर्ती का सुनहरा मौका, ऐसे करें आवेदन

कारोबार15 वर्ष और अधिक आयु के लोगों के लिए बेरोजगारी दर बढ़कर अप्रैल में 5.2 प्रतिशत?, 6 महीने के उच्च स्तर पर आंकड़े

कारोबारAmazon hiring: 30,000 कर्मचारियों की छंटनी के बाद, कंपनी AI रिक्रूटमेंट टूल्स शुरू करते हुए बना रही है 11,000 नई भर्तियां करने की योजना

भारतउत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्डः 2026 में 100000 नई भर्ती, होमगार्ड, सिविल पुलिस, एसआई में नौकरी की भरमार?

कारोबारOracle Layoffs: एक ही झटके में 30,000 कर्मचारियों को निकाला?, अमेरिका, भारत, कनाडा और लैटिन अमेरिका में छंटनी, ई मेल कर दी सूचना?

रोजगार अधिक खबरें

रोजगारइसरो, बीपीएससी, राजस्थान सरकारी सेवा और बैंक ऑफ महाराष्ट्र में निकली बंपर भर्ती, सरकारी नौकरी के प्रतियोगी यहां जानें सब कुछ

रोजगारUPPBPB UP Police Recruitment 2022: जल्द होगी 26,382 पदों पर सिविल पुलिस और फायरमैन की भर्ती, जाने लास्ट डेट और अप्लाई का तरीका

रोजगाररेलवे भर्ती 2021: 3591 वैकेंसी के लिए आवेदन, कोई परीक्षा और इंटरव्यू नहीं, जानें प्रोसेस

रोजगारदिल्ली में सरकारी नौकरी करने का शानदार मौका, 1800 पदों पर भर्ती शुरू, जानें डिटेल्स

रोजगारSUPER TET 2021: यूपी में सरकारी शिक्षक बनने का सुनहरा मौका, आवेदन की तारीख चार दिन में हो रही है खत्म, जानें सबकुछ