लाइव न्यूज़ :

रेलवे रिक्रूटमेंट बोर्ड ने ग्रुप-डी की परीक्षा की तारीख की तय, जानें कब और कैसे होगा एग्जाम

By लोकमत समाचार हिंदी ब्यूरो | Updated: September 11, 2018 13:17 IST

रेलवे ग्रुप-डी की परीक्षा 17 सितंबर से 16 अक्टूबर 2018 तक चलेगी।

Open in App

नई दिल्ली, 11 सितंबर: रेलवे के ग्रुप-डी की परीक्षाओं का इंतजार कर रहे लाखों उम्मीदवारों का इंतजार खत्म हो गया है। रेलवे ने ग्रुप-डी के लिए परीक्षा की तारीख और केंद्र की सारी जानकारी आज जारी कर दिया है। रेलवे रिक्रूटमेंट बोर्ड (आरआरबी) ने अपनी वेबसाइट (www.rrbcdg.gov.in) पर सारी जानकारी दी है। जैसे, परीक्षा कहां, किस दिन और कौन सी शिफ्ट में होगी।

रेलवे ग्रुप-डी की परीक्षा 17 सितंबर से 16 अक्टूबर 2018 तक चलेगी। इस बार परीक्षा की खास बात ये है कि पहली बार सारे केंद्रों पर बार एग्जाम कंप्यूटर के जरिए लिया जाएगा। टेस्ट में पास होने वालों को पीईटी के लिए बुलाया जाएगा,जो कि परीक्षा का दूसरा चरण होगा।

पहले चरण के नतीजे आने के बाद दूसरे चरण की तारीख तय की जाएगी। बता दें कि ग्रुप-डी की परीक्षा की प्रैक्टिस के लिए सोमवार (10 सितंबर) को मॅाक टेस्ट का लिंक भी एक्टिव कर दिया गया है। इस लिंक पर क्लिक कर आप देख सकेंगे कि RRB Group CBT परीक्षा का स्वरूप कैसा होगा।

इसके बाद यूजर को आईडी और पासवर्ड का इसतेमाल कर लॅागइन करना होगा। लॅागइन करने के बाद आप सभी डिटेल्स जान सकते है। 17 सितंबर से 16 अक्टूबर के बीच होने वाली परीक्षा के उम्मीदवारों को अभी वेबसाइट पर शहर, तारीख और शिफ्ट की ही जानकारी मिल पाएगी।

परीक्षा के चार दिन पहले एडिमट कार्ड जारी किया जाएगा। जैसे कि जिन उम्मीदवारों की परीक्षा 17 सितंबर को होनी है, उन्हें 13 सितंबर को एडमिट कार्ड दिया जाएगा। करीब 63000 पदों के लिए 1 करोड़ 90 लाख उम्मीदवारों ने आवेदन जमा किया है।

टॅग्स :रेलवे भर्ती बोर्डनौकरीभारतीय रेल
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेVIRAL VIDEO: जब ट्रेन में जवानों के लिए 'देवदूत' बना टीटीई, सोशल मीडिया पर वायरल हुआ दिल जीतने वाला पल

कारोबार‘युवा आबादी’ के लाभ को भुनाने की चुनौती?, 20 से 29 वर्ष के 6.3 करोड़ स्नातकों में से 1.1 करोड़ बेरोजगार?

क्राइम अलर्टAI के कारण अमेरिका में नौकरी खो दी?, मुस्लिम लड़की शाज़िया सिराज से शादी, बेरोजगार सॉफ्टवेयर इंजीनियर बानू चंद्र रेड्डी और पत्नी ने दी जान, सुसाइड नोट में लिखा-परिवार ने नहीं दिया साथ?

कारोबारOracle Layoffs: IT सेक्टर की दिग्गज कंपनी ओरेकल की छंटनी से हाहाकार, एक साथ 30,000 कर्मचारियों को निकाला; जानें क्यों?

कारोबारNew Labour Code: नौकरीपेशा लोगों के लिए बड़ी खबर, 1 अप्रैल से लागू हुए नए नियम, ओवरटाइम और PF में हुए ये बदलाव

रोजगार अधिक खबरें

रोजगारइसरो, बीपीएससी, राजस्थान सरकारी सेवा और बैंक ऑफ महाराष्ट्र में निकली बंपर भर्ती, सरकारी नौकरी के प्रतियोगी यहां जानें सब कुछ

रोजगारUPPBPB UP Police Recruitment 2022: जल्द होगी 26,382 पदों पर सिविल पुलिस और फायरमैन की भर्ती, जाने लास्ट डेट और अप्लाई का तरीका

रोजगाररेलवे भर्ती 2021: 3591 वैकेंसी के लिए आवेदन, कोई परीक्षा और इंटरव्यू नहीं, जानें प्रोसेस

रोजगारदिल्ली में सरकारी नौकरी करने का शानदार मौका, 1800 पदों पर भर्ती शुरू, जानें डिटेल्स

रोजगारSUPER TET 2021: यूपी में सरकारी शिक्षक बनने का सुनहरा मौका, आवेदन की तारीख चार दिन में हो रही है खत्म, जानें सबकुछ